>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
PM Modi visit: देखिए रूट चार्ट, पीएम की विजिट में यूं चलेगा ट्रेफिक Monday 29 May 2023 04:39 PM UTC+00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई अजमेर-पुष्कर यात्रा के दौरान पार्किंग सहित रूट डाइवर्ट रहेगा। -वीआईपी/मंत्री,अधिकारी, विधायक अपने वाहन कायड़ विश्राम स्थली तिराहा से सीसीरोड होते हुए नया हाईवे तिराया से हेलीपेड की तरफ पार्किंग कर गेट नंबर 11 से पैदल सभा स्थल पहुंचेंगे। 11-कायड़ जनसभा में आने वाले राज्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण अपने वाहन कायड़ विश्राम स्थली तिराहा से सी0सी0रोड होते हुए गेट नम्बर 14 से पहले बांयी तरफ ग्रेवल रोड होते हुए पार्किंग स्थल निर्धारित स्थान सैक्टर - डी पर पार्किंग करके गेट नं0 11 से पैदल सभा स्थल पहुंचेंगे। सेक्टर -1 डाईवर्जन व्यवस्था नसीराबाद जयपुर बाईपास तिराहे से जयपुर रोड पर डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु नसीराबाद देलवाडा तिराहा पर थानाधिकारी थाना नसीराबाद सिटी मय अपने थाने के 5 कानि. के जाब्ते के होंगे जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से ब्यावर रोड एवं भीलवाडा रोड से अजमेर जयपुर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को नसीराबाद बाईपास से जयपुर की ओर भिजवाना सुनिष्चित करेंगे। उक्त व्यवस्था हेतु यातायात शाखा नसीराबाद से थानाधिकारी नसीराबाद सिटी को 3 कानि. का यातायात का जाब्ता उपलब्ध कराया जायेगा। किषनगढ जयपुर अजमेर बाईपास तिराहे से नसीराबाद भीलवाडा रोड पर डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु किषनगढ जयपुर अजमेर बाईपास तिराहा पर थानाधिकारी थाना किषनगढ मय अपने थाने के 5 कानि. के जाब्ते के होंगे जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से जयपुर रोड से अजमेर ब्यावर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को किषनगढ बाईपास से नसीराबाद बाईपास की ओर भिजवाना सुनिष्चित करेंगे। उक्त व्यवस्था हेतु यातायात शाखा किषनगढ से थानाधिकारी किषनगढ को 3 कानि. का यातायात का जाब्ता उपलब्ध कराया जायेगा। मकराना तिराहा से जयपुर रोड पर डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु मकराना तिराहा पर थानाधिकारी थाना गांधीनगर मय अपने थाने के 5 कानि. के जाब्ते के होंगे जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से मेगा हाईवे रूपनगढ रोड से अजमेर ब्यावर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को किषनगढ बाईपास से नसीराबाद बाईपास की ओर भिजवाना सुनिष्चित करेंगे। उक्त व्यवस्था हेतु यातायात शाखा किषनगढ से थानाधिकारी गांधीनगर को 3 कानि. का यातायात का जाब्ता उपलब्ध कराया जायेगा। रुपनगढ से नरेना, जयपुर रोड पर डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु रुपनगढ पर थानाधिकारी थाना रूपनगढ मय अपने थाने के 5 कानि. के जाब्ते के होंगे जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से परबतसर से अजमेर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रूपनगढ से नरेना जयपुर की तरफ भिजवाना सुनिष्चित करेंगे। उक्त व्यवस्था हेतु यातायात शाखा अजमेर से थानाधिकारी रूपनगढ को 3 कानि. का यातायात का जाब्ता उपलब्ध कराया जायेगा। फरासिया फाटक तिराहा से जयपुर रोड पर डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु फरासिया फाटक तिराहा पर थानाधिकारी थाना मदनगंज मय अपने थाने के 5 कानि. के जाब्ते के होंगे जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से किषनगढ रोड से अजमेर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मकराना चौराहा किषनगढ की ओर भिजवाना सुनिष्चित करेंगे। उक्त व्यवस्था हेतु यातायात शाखा अजमेर से थानाधिकारी मदनगंज को 3 कानि. का यातायात का जाब्ता उपलब्ध कराया जायेगा। थांवला तिराया से जयपुर रोड पर डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु थांवला तिराया पर थानाधिकारी थाना थंावला (नागौर) मय अपने थाने के पर्याप्त के होंगे जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से नागौर रोड से अजमेर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को थंावला तिराया से हरसौर, भकरी, बाजवास, परबतसर होते हुए किषनगढ की ओर भिजवाना सुनिष्चित करेंगे। घूघरा गांव लाडपुरा तिराया डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु घूघरा गांव लाडपुरा तिराया पर थानाधिकारी थाना सिविललाईन मय अपने थाने के 5 कानि. के जाब्ते के होंगे जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से अजमेर शहर से जयपुर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को घूघरा गांव से लाडपुरा रोड की ओर भिजवाना सुनिष्चित करेंगे। उक्त व्यवस्था हेतु यातायात शाखा अजमेर से थानाधिकारी सिविल लाईन को 3 कानि. का यातायात का जाब्ता उपलब्ध कराया जायेगा। लाडपुरा तिराया जयपुर बाईपास पर डाईवर्जन:- उक्त व्यवस्था हेतु लाडपुरा तिराया स्लीप लेन पर थाना सिविललाईन से 1 उ.नि./स.उ.नि. एवं 5 कानि. के जाब्ता होगा जो दिनांक 31.05.23 को प्रातः 06.00 बजे से अजमेर शहर एवं ब्यावर रोड से जयपुर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को ब्यावर रोड की ओर डाईवर्ट करना सुनिष्चित करेंगे। उक्त व्यवस्था हेतु यातायात शाखा अजमेर से 3 कानि. का यातायात का जाब्ता उपलब्ध कराया जायेगा। अजमेर शहर की तरफ से रैली में आने वाले वाहनों का रूट व पार्किंग व्यवस्था:- (1) अजमेर शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले छोटे वाहन का रूट बस स्टेण्ड, सैशन कोर्ट, जेल तिराहा, घूघरा घाटी, एम0डी0एस0 तिराहा, से कायड चौराया, कायड रोड, पहुंचेंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
