>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
सीकर में देर रात चक्रवाती बारिश, आधा इंच पानी बरसा, मूंगफली की बुवाई में होगा फायदा Saturday 27 May 2023 03:58 AM UTC+00 सीकर। Weather News: उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में नया मौसम तंत्र बन चुका है। तीन दिन से रोजाना हो रही बारिश के कारण नमी की मात्रा पचास प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण रात के समय मई माह में अक्टूबर जैसी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के आगामी दो दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। 28 मई से एक और नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होगी। जिले में बीती रात जमकर बारिश हुई। सीकर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ आई बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया। न्यूनतम तापमान में करीब ढ़ाई डिग्री की गिरावट आई। सीकर में शुक्रवार सुबह करीब पांच मिनट तक बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद मौसम साफ हो गया। दिनभर मौसम सुहाना रहा। नौतपा के बावजूद दिन में धूप बेअसर रही। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री व सीकर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें : नोखा जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट, दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें : आंधी के साथ आई बरसात ने खोल दी अधिकारियों की पोल |
बहला-फुसला कर घर से भगा लाया फिर किया बलात्कार, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा Saturday 27 May 2023 04:27 AM UTC+00 सीकर। 16 साल की नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाकर रेप करने के मामले में सीकर की पोक्सो कोर्ट क्रम संख्या एक ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। मामला साल 2019 का है। यह भी पढ़ें : आंधी से मची तबाई, पेड़ गिरे, टीन टप्पर उड़े
यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां आदमखोर बना युवक, वृद्धा की हत्या कर चेहरा नोंच-नोंक कर खाया |
Video: शराब ठेका में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार Saturday 27 May 2023 04:32 AM UTC+00 नीमकाथाना. खेतड़ी रोड स्थित शराब ठेके में आगजनी liquor contract arson की घटना के मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल भंवरलाल कुमावत ने बताया कि 19 मई को सिरोही निवासी हनुमंत ने थाना में मामला दर्ज करवाया कि खेतड़ी रोड गौशाला के सामने ठेके पर वह स्वयं व उसका साथी संदीप काम करते हैं। रात को बाइक सवार तीन लोग आए और एक बोतल में आग लगाकर दुकान के अंदर फेंक गए, जिससे दुकान में आग लग गई। आगजनी में बियर की करीब 30 पेटियां व गल्ला जल गया। |
Neemkathana District: नीमकाथाना जिला के अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया तेज Saturday 27 May 2023 04:43 AM UTC+00 नीमकाथाना. नवसृजित जिला नीमकाथाना में सभी सरकारी विभाग समय रहते शुरू हो सकें, इसके लिए धरातल पर कार्य शुरू हो गया है। विशेषाधिकारी (ओएसडी) हरजीलाल अटल OSD Harjilal Atal ने शुक्रवार को विभागीय नॉडल अधिकारियों की मीटिंग ली और निर्देश दिए। उनके साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल महला भी थे। ओएसडी ने बताया कि जिले की अधिसूचना के दौरान किन-किन पदों, कार्यालय व अस्थाई ऑफिस की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय सहित जिले के विभिन्न कार्यालय के लिए उपयोगी भवन चिन्हित किए जा रहे हैं। |
Video: Crime News सीसीटीवी खंगालती रही पुलिस, हमलावर अब भी पकड़ से दूर Saturday 27 May 2023 05:02 AM UTC+00 खाटूश्यामजी. धार्मिक नगरी खाटूधाम में गुरुवार रात को अनाज व्यापारी लोकेश अग्रवाल पर फायरिंग कर 14.37 लाख रुपए लूटकर फरार हुए तीन हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। खाटू में हुई इस घटना से लोगों और श्रद्धालुओं में भय का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आइजी उमेश चंद्र दत्ता शुक्रवार शाम करीब 4 बजे खाटू पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर पीडि़त की पत्नी से पूछताछ की। घटना की अहम कडिय़ों पर पुलिस काम कर रही : आइजी सवाल : खाटूधाम में हजारों बाहरी लोग काम करते करते हैं, जिनका आज तक पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं कर पाई है, जो अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। इसपर काम कब शुरू होगा? |
Theft News: मूंडरू में ज्वेलर्स की दुकान से गहनों की चोरी Saturday 27 May 2023 05:10 AM UTC+00 मूंडरू. कस्बे के बिहारीजी के चौक के नजदीक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए। जानकारी अनुसार पीडि़त नाथूसर निवासी मुरारी सोनी की मूंडरू के बिहारीजी चौक के नजदीक ज्वेलर्स की दुकान है। चोरों ने गुरुवार देर रात को गैस बैल्डिंग मशीन से दुकान के शटर को काटकर वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ले में जाग होने पर चोर दुकान से सोने-चांदी के कई जेवरात लेकर भाग गए। |
Good News: सीकर स्टेशन से तिरुपति व शिरडी के लिए चलेगी ट्रेन Saturday 27 May 2023 05:45 AM UTC+00 Confirm Ticket Train: ट्रेन से तीर्थयात्रा में दिलचस्पी रखने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर है। तिरुपति बालाजी व शिरडी जाने के लिए अब सीकर से ही सीधी ट्रेन मिल सकेगी। इसके लिए रेलवे ने डहर का बालाजी से तिरुपति तक की ट्रेन (09715 ) को सीकर होते हुए हिसार तक बढ़ा दिया है। वहीं, जयपुर से साईंनगरी शिरडी ट्रेन (09739) को भी वाया सीकर बीकानेर तक कर दिया है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली हिसार- तिरुपति ट्रेन तीन जून से हर शनिवार तिरुपति जाकर मंगलवार को वापस लौटेगी। इसी तरह बीकानेर- साईनगर शिरडी ट्रेन दो जून से हर शुक्रवार रवानगी लेकर रविवार को वापसी करेगी।
ये रहेगा टाइम टेबल यह भी पढ़ें : सीकर में देर रात चक्रवाती बारिश, आधा इंच पानी बरसा, मूंगफली की बुवाई में होगा फायदा |
35 साल संघर्ष के बाद मिली सफलता, 56 साल के त्रिलोकाराम ने पास की 12वीं की बोर्ड परीक्षा Saturday 27 May 2023 10:26 AM UTC+00 लक्ष्मणगढ़। बोर्ड परीक्षाओं में कम नंबर आने या फेल होने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाने वाले युवाओं के लिए लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के 56 वर्षीय त्रिलोकाराम एक प्रेरणा के रूप में उभर कर सामने आए हैं। भूमां छोटा गांव निवासी और पेशे से मजदूर त्रिलोकाराम ने 35 साल संघर्ष करने के बाद 12वें प्रयास में 12वीं बोर्ड परीक्षा पास कर ली। गुरुवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में त्रिलोकाराम पास हुए। दिलचस्प बात यह है कि उनके इस संघर्ष के साक्षी उनके बेटे-बेटी भी रहे, जिन्हें त्रिलोकाराम ने ही मजदूरी करके उच्च शिक्षा दिलाई। त्रिलोकाराम आलडिया ने 1987 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए। दो साल बाद त्रिलोकाराम ने पुन: 12वीं की परीक्षा पास करने का मन बनाया और 1991 से 1997 तक लगातार सात बार स्वयंपाठी विद्यार्थी के रूप में परीक्षा दी लेकिन असफल रहे। यह भी पढ़ें : पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले की बेटी पलक के 98.20 प्रतिशत अंक, बनना चाहती है IAS इसके बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते त्रिलोकाराम को पढ़ाई से दूर होना पड़ा। हालांकि इस दौरान वे अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाते रहे। उनकी एक बेटी ने एलएलबी तथा दो अन्य बेटियों व एक बेटे ने ग्रेजुएशन के बाद बीएड की पढ़ाई पूरी कर ली। वर्ष 2015, 2016 व 2021 में त्रिलोकाराम ने फिर 12वीं की परीक्षा दी, लेकिन हर बार की तरह असफल रहे। 2022-23 वर्ष में फिर परीक्षा में प्रविष्ट हुए और इस बार कामयाब भी हो गए। उम्र बाधा नहीं, जज्बा होना जरूरी है यह भी पढें : RBSE 12th Arts Result 2023: मनरेगा मजदूर के बेटे ने किया टॉप, आए 99 प्रतिशत अंक, जानें सफलता का राज |
राजस्थान में यहां गुटखा, बीड़ी, सिगरेट बेचने के लिए लाइसेंस लेना हुआ अनिवार्य Saturday 27 May 2023 10:47 AM UTC+00 सीकर। शिक्षा नगरी को तंबाकू मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने नई पहल की है। नवलगढ़ रोड व पिपराली रोड के सौ गज के दायरे में अब कोई भी दुकानदार गुटखा, बीड़ी, सिगरेट या किसी भी तरह का तंबाकू नहीं बेच पाएगा। शिक्षण संस्थाओं के आसपास भी इन्हें खरीदने व बेचने पर पाबंदी होगी। यही नहीं नगर परिषद के बाकी क्षेत्र में भी तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को नगर परिषद में पंजीकरण करवाने के साथ लाइसेंस लेना होगा। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी। सभापति जीवण खां व आयुक्त शशिकांत शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। 876 करोड़ की तंबाकू खा रहे सीकरवासी ये है लाइसेंस शुल्क एक महीने में लेना होगा लाइसेंस |
REET Result 2023: फाइनल आंसर-की से पहले जारी परिणाम पर बेरोजगारों ने उठाए सवाल Saturday 27 May 2023 05:11 PM UTC+00 सीकर.कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शिक्षक भर्ती प्रथम लेवल के जारी परिणाम को लेकर बेरोजगारों ने कई सवाल खड़े किए है। चयन बोर्ड की ओर अब तक सिर्फ प्रांरभिक आंसर की जारी की गई। अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने से पहले परिणाम जारी कर दिया गया। ऐसे में बेरोजगारों का सवाल है यह तय नहीं हो सका कौनसे सवालों के उत्तरों में बदलाव हुआ है और कौनसे विवादित प्रश्नों को हटाया गया है। इस वजह से नौकरी की दौड़ में मानने वाले प्रदेश के 70 हजार से अधिक बेरोजगार पूरी तरह बाहर हो गए। इस मामले में कर्मचारी चयन बोर्ड का तर्क है कि सवाल डिलिट होने से फायदा-नुकसान सभी अभ्यर्थियों के लिए हुआ है। दूसरी तरफ अब द्वितीय लेवल के अभ्यर्थियों ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की मांग करना शुरू कर दिया है। द्वितीय लेवल का परिणाम जून महीने में अलग-अलग दिन जारी होंगे।
केस एक: डिलिट प्रश्नों ने बिगाड़े समीकरण सीकर निवासी अक्षत कुमार ने बताया कि प्रांरभिक आंसर की के हिसाब से नौकरी मिलना तय थी। लेकिन प्रश्नों के डिलिट होने से पूरे समीकरण बदल गए। चयन बोर्ड की ओर से जारी सूची के हिसाब से दोगुने में भी नंबर नहीं आया है। केस दो: सभी के नंबर हो जारी
बेरोजगारों को प्रथम लेवल के परिणाम में बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों ने भी नौकरी की दौड़ में कड़ी टक्कर दी है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार की ओर से चार साल बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों का कोटा तय करने का आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन अभी तक बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों का कोटा तय नहीं हुआ है। इस वजह से लगातार राजस्थान के बेरोजगारों को काफी नुकसान हो रहा है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार की ओर से इस साल एक लाख भर्तियां कराने का भी दावा किया है। यदि अब भी सरकार ने कोटा तय नहीं किया गया तो इन नौकरियों में भी नुकसान होगा। |
Weather News: राजस्थान में यहां सूंटे संग हुई बारिश, गिरे चने के आकार के ओले Saturday 27 May 2023 05:29 PM UTC+00 Weather News सीकर. प्रदेश में बदले मौसम का असर शेखावाटी में भी नजर आया। चक्रवाती हवाओं के साथ तीसरे दिन भी सीकर में सुबह बारिश हुई। जिले भर में बीस मिनट से करीब एक घंटे तक बारिश के दौर चले। फतेहपुर क्षेत्र में बीस मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। दुकानों में पानी भर गया। वहीं कई वाहन बंद हो गए। बाजार देरी से खुले। जनजीवन भी बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं सूंटे संग बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। सीकर में शनिवार को दोपहर में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट आई। शाम को मौसम सुहाना रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व सीकर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश मिमी में राधाकिशनपुरा अंडरपास में फंसी गाड़ी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |










