>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Video : सियासी जंग : पीसीसी चीफ और विधायक राजेंद्र पारीक के बीच हुआ विवाद, एक दूसरे पर जड़े आरोप Monday 29 May 2023 09:50 AM UTC+00 एक सियासी जंग ये भी है- सीकर कलेक्ट्रेट में चल रही मीटिंग में पीसीसी चीफ और विधायक राजेंद्र पारीक के बीच हुआ विवाद, नवलगढ़ पुलिया में जलभराव को लेकर दोनों में हुई नोकझोंक, दोनों ने एक दूसरे पर जड़े आरोप, डोटासरा ने अधिकारियों पर काम नहीं करने का लगाया आरोप, राजेंद्र पारीक ने बीच में रोका और कहा अधिकारी पूर्णता काम कर रहे हैं काम साभार : sushant (journalist) एक ट्विटर यूजर दिनेश बेनीवाल ने लिखा - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, पुर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री व वर्तमान सभी सीकर जिले के सभी विधायकों की बैठक .... प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने विरिष्ठ नेताओं का आपसी संवाद ऐसा है और कांग्रेस पार्टी कह रही है कि हम फिर चौथी बार आ रहें है .? यह भी पढ़े-चुनाव से पहले होंगी बंपर भर्तियां, 15 विभागों में लिपिक, इंजीनियर, सहायक कर्मचारी, चालक की होगी भर्ती इसी कड़ी में एक यूजर ने लिखा - मजा आ गया जी देखकर |
Video: प्रभारी मंत्री की बैठक में पीसीसी चीफ डोटासरा और विधायक पारीक में जमकर तकरार Monday 29 May 2023 02:59 PM UTC+00 सीकर.प्रभारी मंत्री शकुन्तला रावत की मौजूदगी में सोमवार को हुई जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा व सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक के बीच जमकर तकरार हुई। लगभग दस मिनट तक हुई दोनों नेताओं की बहस को प्रभारी मंत्री शकुन्तला रावत व खंडेला विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कई बार बीच.बचाव की कोशिश की। लेकिन दोनों तरफ से शब्दों के तीर जारी रहे। दरअसलए नवलगढ़ रोड के पानी निकासी प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार के मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने अधिकारियों की क्लास लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सिस्टम पूरी फेल है। प्रदेश में हमारी सरकार है और नवलगढ़ रोड के लोगों को नर्क का जीवन जीना पड़ता है...शर्म आती है। उन्होंने कहा कि पुलिया का काम शुरू नहीं हुआ और सड़क टूटी पड़ी है। इस पर सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक ने पीसीसी चीफ को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि आप सीकर को छोडि़ए अपने लक्ष्मणगढ़ पर ध्यान दिजिए। डोटासरा ने कहा कि अफसरों की क्लास ले रहा हूं तो आप क्यों इनका बचाव कर रहे हो। इस बीच सभापति जीवण खां बैठक छोड़कर चले गए। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे बैठक चली। इसमें पीसीसी चीफ और प्रभारी मंत्री ने अटके प्रोजेक्टों को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। |
Weather News: शेखावाटी में सुबह छाए बादल, दोपहर बाद तेज धूप Monday 29 May 2023 04:27 PM UTC+00 सीकर. शेखावाटी में पिछले एक सप्ताह से मौसम में जबर्दस्त उलटफेर आ रहा है। नौतपा की शुरूआत के बाद जेठ माह में पंखे व कूलर की रफ्तार थम तो कभी बेहद कम हो रही है। वातावरण में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गई है। इधर मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 31 मई तक शेखावाटी सहित प्रदेश में बारिश और अधंड की गतिविधियां जारी रहेगी। सीकर में सोमवार सुबह से मौसम बदला रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान सहित जिले में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। सुुबह 11 बजे तक बादल छाए रहने से तेज बारिश के आसार बने। दोपहर बाद खिली धूप में तेजी रही लेकिन नमी के कारण तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट आई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19ण्8 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20ण्5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल दक्षिण.पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ लाइन राज्य से होकर उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। इस कारण मौसम में बदलाव है। जोधपुरए उदयपुरए अजमेर व बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जनए तेज अंधड़ व तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुरए कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में भी कहीं.कहीं मेघगर्जन व हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। 30.31 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


