>>: Digest for May 31, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

भरतपुर. प्रदेश में सख्ती के बाद आरजीएचएस में भले ही फर्जीवाड़ा कुछ हद तक थमा हो, लेकिन इस पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग सका है। हाल ही में जयपुर से आई टीम ने दुकानों पर बोगस कर्मचारी भेजकर इसकी पड़ताल की, तो फर्जीवाड़ा सामने आया। अब सतर्कता दल ने भरतपुर एवं धौलपुर के 10 मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया है। इनमें आठ दुकानें धौलपुर की एवं दो दुकानें भरतपुर की हैं। प्रदेश सरकार की आरजीएचएस योजना घोटालों की भेंट चढ़ी नजर आ रही है।

इसकी वजह यह है कि कर्मचारी एवं पेंशनर्स दवाओं के नाम पर घरेलू सामान भी ले रहे हैं। इससे पहले भी कर्मचारियों ने दवाओं के नाम पर मेडिकल स्टोर्स से काजू-बादाम खाए थे। अनाप-शनाप बिल कटने और दवा की जगह घरेलू सामान लेने की शिकायतें नहीं थमने के बाद जयपुर की टीम ने हाल ही में दोनों जिलों में कार्रवाई की तो सामने आया कि आज भी कर्मचारी और पेंशनर मेडिकल स्टोर से दवा के नाम पर अन्य घरेलू सामान ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नया कारनामा, स्कूल में चलेगा पुलिस थाना

संदिग्ध ट्रांजिक्शन वाले कार्ड होंगे निरस्त
सतर्कता दल ने कहा है कि बंद किए मेडिकल स्टोर से ऐसे कर्मचारी एवं पेंशनरों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिनका ट्रांजिक्शन संदिग्ध है। इनके कार्डों को चैक किया जा रहा है। इसके बाद संदिग्ध ट्रांजिक्शन वाले कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : एक जून से बिजली मुफ्त , जानें कैसे मिलेगी महंगाई से राहत

Have you seen the moving Shivling!

भरतपुर. राजस्थान का कुम्हेर (kumher) कस्बा इन दिनों एकाएक चर्चा में आ चुका है। देश की राजधानी दिल्ली से 150 किमी दूर राजस्थान (Rajasthan) के जिले भरतपुर (Bharatpur) के इस कस्बे में लोग अब दूर दूर से यहां पहुंच रहे हैं...और वजह है यहां दिखने वाला चलते फिरते शिवलिंग।


दरअसल, कुम्हेर के निकट लौठा वन के पास बने तालाब में मिला बेहद दुर्लभ प्रजाति का कछुआ ग्रामीणों के कौतुहल संग आस्था का केंद्र बना हुआ है। कछुए की पीठ पर उभरी आकृति शिवलिंग की तरह दिखाई दे रही है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।


दाना डालते समय आया नजर
कुम्हेर गांव के लौठावन में सेवादास महाराज को पिछले दिनों यह कछुआ तालाब में मछली और कछुआ को दाना डालते समय नजर आया। उन्होंने इस रेंगते हुए कछुए की पीठ पर शिवलिंग को देखा तो ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया।


गंगाजल से किया अभिषेक
मंदिर के निकट के लोगों ने ने दुर्लभ प्रजाति के इस कछुए को देखने के बाद कछुए को गंगाजल से स्नान कराकर अभिषेक पूजन किया और बाद में इसे तालाब में ही छोड़ दिया गया। इस दौरान संख्या में लोग जुटे।


पौराणिक महत्व लिए है तालाब
मंदिर के महंत के अनुसार मान्यता है कि इस तालाब में भगवान श्री कृष्ण ग्वाल-वालों के साथ गायों को पानी पिलाने आते थे। यह ग्राम सौंख और मथुरा के बीच उस पार है।

भरतपुर। प्रदेश में सख्ती के बाद आरजीएचएस में भले ही फर्जीवाड़ा कुछ हद तक थमा हो, लेकिन इस पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग सका है। हाल ही में जयपुर से आई टीम ने दुकानों पर बोगस कर्मचारी भेजकर इसकी पड़ताल की, तो फर्जीवाड़ा सामने आया। अब सतर्कता दल ने भरतपुर एवं धौलपुर के 10 मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने उड़ाए पुलिस के होश, साइबर थाना खुलने पर भी नहीं लग रहा अपराध पर रोक

इनमें आठ दुकानें धौलपुर की एवं दो दुकानें भरतपुर की हैं। प्रदेश सरकार की आरजीएचएस योजना घोटालों की भेंट चढ़ी नजर आ रही है। इसकी वजह यह है कि कर्मचारी एवं पेंशनर्स दवाओं के नाम पर घरेलू सामान भी ले रहे हैं।

 

इससे पहले भी कर्मचारियों ने दवाओं के नाम पर मेडिकल स्टोर्स से काजू-बादाम खाए थे। अनाप-शनाप बिल कटने और दवा की जगह घरेलू सामान लेने की शिकायतें नहीं थमने के बाद जयपुर की टीम ने हाल ही में दोनों जिलों में कार्रवाई की तो सामने आया कि आज भी कर्मचारी और पेंशनर मेडिकल स्टोर से दवा के नाम पर अन्य घरेलू सामान ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बेहद रोचक है खोले के हनुमान जी मंदिर की कहानी, जानिए किसने की थी खोज

संदिग्ध ट्रांजिक्शन वाले कार्ड होंगे निरस्त

सतर्कता दल ने कहा है कि बंद किए मेडिकल स्टोर से ऐसे कर्मचारी एवं पेंशनरों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिनका ट्रांजिक्शन संदिग्ध है। इनके कार्डों को चैक किया जा रहा है। इसके बाद संदिग्ध ट्रांजिक्शन वाले कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.