>>: Digest for May 31, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

पालिका बाजार की छत बनी शराबियों का अड्डा


बाड़मेर . शहर के पालिका बाजार की छत इन दिनों शराबियों का अड्डा बनी हुई है। आलम यह है कि शाम ढलते ही शहर के बीचोबीच ऊंची छत की हवा में आराम से बैठ कर बेधड़क शराब पी जा रही है। ये शराबी बोतलें छत पर डाल कर चलते बनते हैं। ध्यान रहे कि पालिका बाजार की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैैमरे से लेकर तमाम सुविधाएं नीचे बाजार तक सीमित हैं और सीढियों से ऊपर जाते ही शराबियों को कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है।

जागरूक नागरिकों ने बताया कि शहर के हृदय स्थल पर बने पालिका बाजार को शहर की सुरक्षा की द ृष्टि से देखा जाए तो सामने रेलवे स्टेशन है। मुख्य बाजार भी यहीं पर है। कोतवाली पुलिस थाना यहां से कुछ दूरी पर है। पुलिस की गश्त यहां 24 घंटे सामने रहती है। रात को यातायात पुुलिस रवाना होती है तो रात्रि गश्त का दस्ता यहां पहुंच जाता है। सुरक्षा के लिए पालिका बाजार की दुकानों व इस क्षेत्र में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है। यानी इसे आंख से काजल चुराना कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यानि पुलिस व पब्लिक की नजर से कुछ छुपा हुआ नहीं है।

रात भर जागता है इलाका

यह क्षेत्र ऐसा है जो रात भर जागता है। करीब 12 बजे तक मुख्य बाजार की दुकानों में से कुछ दुकानें बंद होती हैं। इनमें पालिका बाजार के ठीक नीचे और सामने की दुकानें भी शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की सामने की दुकानें रेलों और बसों के आवागमन के चलते रात भर खुली रहती हैं। इसके बावजूद शराबी पालिका बाजार की छत पर पहुंच कर बेधड़क जाम टकरा रहे हैं।

शराब की बोतलें तो सैकड़ों पड़ी हैं, लेकिन कौन पीता है, यह पता नहीं है। हमने तो पालिका बाजार में चौकीदार भी लगाया है। फिर भी शराबी यहां रात में कब आते हैं, पता नहीं।

-नवीन शर्मा, अध्यक्ष, पालिका बाजार यूनियन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम जाेधपुर ने मंगलवार दोपहर ग्राम पंचायत जसोल में ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सहायक काे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो की इस कार्रवाई से बालोतरा व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अब एसीबी टीम आरोपियों के घर व ठिकानों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

एसीबी के अनुसार परिवादी आसूराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि जसोल ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी और सहायक सचिव ने उसके घर का पट्टा बनाने के लिए रिश्वत के रूप में उससे 8 हजार रुपए मांगे हैं। इस पर जोधपुर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। इसमें झुंझुनूं के इंद्रानगर कोतवाली निवासी ग्राम विकास अधिकारी सुशीलकुमार पुत्र मखनलाल और बाड़मेर के जसोल नयापुरा निवासी सहायक सचिव उदाराम पुत्र कमाराम के रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इस पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जोधपुर ग्रामीण एसीबी सीआई अनु चौधरी के नेतृत्व में टीम जसोल पहुंची। वहीं परिवादी को रिश्वत की राशि दे कर उसे ग्राम पंचायत भेजा। परिवादी के रिश्वत राशि देने पर एसीबी टीम ने दोनों को मौके पर धर दबोचा। वहीं पट्टों से संबंधित सभी पत्रावली जब्त की। टीम उसके घर व अन्य ठिकानों की तलाशी में जुटी हुई है।
---

ग्रामीणों ने पैसे मांगने की बात कही
ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सहायक के रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने की सूचना के कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। इनमें से कई जनों ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले वार्ड संख्या 14 में आयोजित बैठक में ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सहायक ने पट्टे बनाने के लिए सभी से आठ हजार रुपए मांगते हुए इन्हें जमा करवाने के लिए कहा था। इस पर कई जरूरतमंदों ने पट्टे बनाने के लिए राशि जमा करवाई थी।

-----
-इनका कहना है-

ग्राम पंचायत के आबादी भूमि के चार-पांच खसरों में पट्टे बनाने के लिए रिश्वत मांगने के बारे में एसीबी को शिकायत मिली थी। एक परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया गया। पुष्टि होने पर मंगलवार को कार्रवाई कर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। अब यह जांच की जा रही है कि इसमें और कौन कौन शामिल है।
-अनु चौधरी, सीआई

बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत बालेरा में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण समय पर करवाने का संदेश देने के लिए मंगलवार को नई पहल की गई।ग्राम पंचायत बालेरा के रजिस्ट्रार एवं ग्राम विकास अधिकारी गिरधरसिंह रांदा ने बताया कि लंगेरा निवासी प्रेमसिंह की बारात ग्राम पंचायत बालेरा में धर्मीकंवर पुत्री किशनसिंह के यहां आई थी। मंगलवार सुबह 10 बजे विवाह का समय था। हिंदू रीति रिवाज के फेरे के बाद विवाह संपन्न होते ही मात्र 15 मिनट में ग्राम पंचायत की ओर से विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र तैयार करके नव-दम्पती को सौंप दिया गया।

ऑनलाइन आवेदन कर तुरंत बनाया प्रमाण-पत्र

सरपंच अर्जुनसिंह राजगुरु ने बताया कि बारात के साथ ही वर के दस्तावेज मंगवा लिए गए थे। विवाह संपन्न होने पर वधु के कागजात लेकर हाथोंहाथ ऑनलाइन आवेदन करके चंवरी में ही वर-वधू को विवाह प्रमाण-पत्र सौंपा गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र में होने वाले विवाह में भी हाथोंहाथ आवदेन करवाकर पंजीकरण किया जाएगा। इस दौरान सवाईसिंह, वर-वधू के परिजन किशनसिंह, ओंकार सिंह, उगमसिंह, गोविंद सिंह उपस्थित रहे।

लम्पी वायरस का खतरा एक बार फिर गोवंश पर मंडराने लगा है। कई जिलों में गोवंश में वायरस की मौजूदगी मिलने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। साथ ही जिलों में गोवंश के टीकाकरण के निर्देश दिए गए है। बाड़मेर जिले में गोवंश के टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बीच बाड़मेर में लम्पी के लक्षणों वाले गोवंश मिलने पर दो सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।

बरसात के सीजन के दौरान लम्पी के फैलने का खतरा ज्यादा हो जाता है। कई जिलों में वायरस से पीडि़त गोवंश मिल रहा है। खतरे को देखते हुए विभाग ने पहले से ही वैक्सीनेशन का प्लान बनाते हुए सभी जिलों को निर्देश दिए है। जिससे वायरस से बचाव किया जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बड़ी संख्या में गोवंश लम्पी का शिकार हुआ था। इसके चलते पशुपालन विभाग ने मई में ही गाइडलाइन जारी करते हुए वैक्सीनेशन भी शुरू करवा दिया है।

ब्लॉक स्तर पर लगाई रेपिड रेस्पोंस टीमें

बाड़मेर जिले में पशुपालन विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर रेपिड रेस्पोंस टीमें लगाई गई है। टीमें पूरे क्षेत्र पर नजर रखे हुए है। साथ ही कहीं कोई पशु बीमार मिल रहा है तो उसका तुरंत उपचार किया जा रहा है। बाड़मेर जिले में लम्पी जैसे लक्षण के मामले मिलने पर विभाग ने दो नमूने भोपाल की लैब को भेजे गए है। नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

25 मई से किया वैक्सीनेशन शुरू

पशुपालन विभाग ने जिले में 25 मई से गोवंश का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। संयुुक्त निदेशक ने बताया कि 29 मई तक जिले में कुल 25 हजार 400 पशुओं को गॉट पॉक्स वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बचाव के लिए विभाग के टीकाकरण अभियान : लम्पी स्किन डिजीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसे 19 जून तक पूरा करना है।

बारिश की सीजन में बढ़ जाता है खतरा

बरसात की सीजन में लम्पी का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण पशुपालन विभाग ने मानसून की सीजन से पहले ही गोवंश को वायरस से सुरक्षित करने के लिए गाट पॉक्स वैक्सीन लगाने की शुरूआत कर दी है। जिससे लम्पी के संभावित खतरे से गोवंश को बचाया जा सके।

पिछले साल 2700 से अधिक गोवंश हुआ था शिकार

बाड़मेर जिले में पिछले साल लम्पी वायरस गोवंश पर कहर बनकर बरपा था। जिले में करीब एक लाख से अध्िाक पशु वायरस से ग्रसित हुए थे। वहीं विभाग के अनुसार 2735 पशु लम्पी के कारण मौत के शिकार हो गए। विभाग ने पिछले साल जिले में बीमारी को लेकर 9 लाख से अधिक गोवंश का सर्वे करवाया था।

बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान

स्किन डिजीज लम्पी से बचाव के लिए जिले में गोवंश को गाट पॉक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। पशुपालक अपने नजदीक किसी भी पशु चिकित्सा संस्थान से टीकाकरण करवा सकते है। बाड़मेर से लम्पी डिजीज जांच के लिए दो नमूने भेजे गए है। रिपोर्ट अभी आई नहीं है।

डॉ. विनयमोहन खत्री, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बाड़मेर

बालोतरा में ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार को बालक की मौत हो गई। इस पर लोगों ने रोष व्यक्त किया। प्रशासन की समझाइश पर परिजनों ने मृतक का शव उठा कर उसका अंतिम संस्कार किया।

पुलिस ने बताया कि नगर के मूंगड़ा रोड सब्जी मंडी के आगे से गुजरने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे बालोतरा निवासी 14 वर्षीय बालक पारस पुत्र माणकचंद माली साइकिल पर नगर परिषद जा रहा था। इस दौरान सुबह हुई बरसात के कारण सड़क पर पानी जमा था। इस कारण गड्ढा नजर नहीं आया और संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चालक ट्रक खड़ा कर भाग छूटा

लोगों की भीड़ देख कर चालक ट्रक वहीं खड़ा कर भाग छूटा। सूचना मिलने पर एकत्र लोगों ने रोष प्रकट किया। मृतक का शव एंबुलेंस से मोर्चरी पहुंचाया गया।सूचना मिलने पर भाजपा नेता महेश चौहान, पार्षद नेमीचंद पंवार, श्रवण माली व भीकमचंद माली आदि ने दुख प्रकट किया। वहीं परिजनों को ढाढस बंधाया। तहसीलदार इमरान खान ने उचित मदद करने का आश्वासन दिया। इस पर सहमत हुए परिजनों ने मृतक का शव उठाया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.