>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों का टोटा, इस बड़ी वजह से नहीं हो रही भर्ती Tuesday 30 May 2023 06:39 AM UTC+00 Physical Teacher: राजस्थान में सरकारी स्कूलों में लम्बे समय से शारीरिक शिक्षक के पद खाली है। सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा पढाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहते हैं, गांव के खिलाड़ी पहले भी पदक जीत चुके हैं, लेकिन अब उनको खेल सिखाने वाले शारीरिक शिक्षक नहीं मिल रहे। सामान्य शिक्षक को इस पद का अतिरिक्त कार्य दे रखा है। यह समस्या जिले के 112 सरकारी स्कूलों की है। पूरे राजस्थान में यह आंकड़ा पांच हजार से अधिक है। इनके अलावा हजारों स्कूल ऐसे भी हैं, जहां शारीरिक शिक्षक के पद ही स्वीकृत नहीं है। इस कारण बच्चों को कम उम्र में खेल की बारीकियां सीखने को नहीं मिल रही। इधर परिणाम का बढ़ता जा रहा इंतजार यह भी पढ़ें : देर रात हवा में विमान की विंडशील्ड टूटी, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कम उम्र में प्रशिक्षण जरूरी
- पद: 5546 - आवेदन लिए: जून 2023 से - परीक्षा: 25 सितंबर 2022 - पहला परिणाम: 21 अक्टूबर 2022 - फाइनल परिणाम: इंतजार झुंझुनूं जिला - कुल पद: 523 - कार्यरत: 411 - रिक्त पद: 112 यह भी पढ़ें : हो गई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट में सुलह! |
देखें वह मार्ग, जहां ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से गई आठ जान Tuesday 30 May 2023 05:30 PM UTC+00 Tractor trolley overturned on Mansa Mata Marg, eight killed
स्थानीय लोगों ने बताया कि मनसा माता मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं । यहां पहुंचने के लिए रास्ता संकरा है। उसी के साथ पहाड़ों में लगभग 3 किलोमीटर दूरी तक सड़क की दूसरी तरफ गहरा नाला है। आमने - सामने से वाहन आने पर परेशानी ज्यादा हो जाती है। नवरात्र व सावन माह में मेले का आयोजन रहता है। लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। सुरक्षा के लिए यहां लगने वाली पचलंगी पुलिस चौकी लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर है। उदयपुरवाटी थाना लगभग 35 किलोमीटर दूरी पर है। मनसा माता के पहाड़ों में विकसित हो रही पैंथर सफारी व लव - कुश वाटिका कार्य लगभग पूरा हो गया है। सरकार उसको आमजन के लिए शुरू करने की तैयारी में है। इससे पर्यटकों की संख्या के साथ मनसा माता मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। सुरक्षा के इंतजाम जरूरी एडवोकेट जतन किशोर सैनी, अध्यक्ष सरपंच संघ उदयपुरवाटी।
हादसों को रोकने के लिए रोड की चौड़ाई बढ़े व नाले की तरफ सुरक्षा बाउंड्री वाल बने। जिससे ऐसे हादसे दोबारा नहीं हो। रविंद्र शर्मा , बालाजी मंदिर पुजारी। |
गंगा दशहरे पर जगमग हुआ गंगाराम मंदिर, प्रवासी भी उमड़े Tuesday 30 May 2023 05:46 PM UTC+00 Baba Gangaram Temple Jhunjhunu Gangaram Mandir Jhunjhunu प्रातः 5 बजे मंगला आरती हुई। 8.30 बजे बाबा गंगाराम अमृतवाणी का सामूहिक संगीतमय पाठ हुआ। मुंबई से आए भजन गायक सुरेश दाधीच ने पाठ करवाया। दोपहर 4 बजे से पंचदेव मंदिर प्रांगण में भजन संध्या हुई। भजन गायक रवि तुलस्यान, दिनेश सुरोलिया, पंकज दाधीच एवं अन्य कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर ट्रस्ट अनिल कुमार मोदी ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। अंकुर मोदी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र मोदी, गिरीश सराफ, सुनील मोदी, प्रदीप पटोदिया, महेश मोदी, बिमल टमकोरिया, निर्मल मोदी, पीयुष मित्तल, प्रमोद मोदी, महेंद्र गोटेवाला, अरुण राणासरिया, गोविन्द मोदी आदि का विशेष योगदान रहा।शाम को भंडारा हुआ। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


