>>: Digest for May 31, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

नीमकाथाना. आपस में झगड़े को लेकर पांच वर्ष से अलग-अलग रह रहे दंपती एक साथ रहने को तैयार हो गए। दोनों का अपर जिला सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 2 में मामला चल रहा था। सोमवार को अधिवक्ताओं ने समझाइश कर फिर से दोनों को एक कर दिया। पति-पत्नी ने खुशी-खुशी एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। एडवोकेट मनीराम जाखड़ ने बताया कि ग्राम कैरवाली निवासी इंद्रपाल जाट का चार साल पहले पत्नी अनिता जाट के बीच झगड़ा हो जाने से अलग-अलग रह रहे थे।

मामला अपर जिला सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 2 में पहुंच गया। मामले में इंद्रपाल की ओर से मनीराम जाखड़ व अनिता जाट की ओर से रामसिंह गुर्जर मामले में पैरवी कर रहे थे। मजिस्ट्रेट नीलम शर्मा की मौजूदगी में समझाइश की गई। इस दैरान दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए एक साथ रहने की ठानी। उनको समझाया गया कि पति-पत्नी गाड़ी के दो पहिए होते हैं, दोनों को अब बच्चों के लिए जीवन की गाड़ी मिलकर चलानी है। कोर्ट परिसर में दोनों ने आपस में वरमाला पहनाई व मुंह मीठा करवाकर खुशी विदा हुए। इस दौरान रीडर गंगाराम सैनी, विशाल जाखड, एडवोकेट निशान कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, अंतेश कुमार शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम, जहां रोजाना लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शनों को आते हैं मगर इनकी राह में अस्थाई अतिक्रमण परेशानी बने हुए हैं।

नगरपालिका की उदासीनता के चलते खाटू की नगरपालिका से लेकर प्रमुख रास्तों और मंदिर की ओर आने वाली हर गली में ठेले, रेहड़ियों, लोहे की केबिन, टेबल, दुकानों के आगे नाली के बाहर तक लोगों ने जमकर अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण के चलते सभी रास्ते सिकुड़ गए है। पालिका की उदासीनता के अतिक्रमी बेखौफ रोजाना कई संख्या में लोहे की केबिन बनवाकर मुख्य रास्तों पर रख रहे हैं।

अतिक्रमण के चलते साफ-सफाई नहीं होने से नालियां भी अवरुद्ध हो गई हैं। पुलिस द्वारा मुख्य बाजार के आसपास खड़े ठेले वालों को हटाती है। इनकी इतनी भरमार है कि इस कार्रवाई में ठेले वालों की भगदड़ में कई श्रद्धालु चोटिल तक हो जाते है। ऐसा ही हादसा सोमवार को हुआ जिसमें मित्र मंडल के पास भाग रहे ठेले वालों ने महिला श्रद्धालु को घायल कर दिया। पालिका ने कुछ दिनों पहले दो दिन अतिक्रमण के नाम पर फौरी कार्रवाई की थी।

मंढा चौराहे के पास स्थित राजकीय वरीष्ठ पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक लक्ष्मण सिंह बाजिया ने बताया कि अस्पताल के बाहर संपूर्ण नाले के ऊपर लोहे की केबिन रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे नाला चोक हो गया है और चारों ओर गंदगी व बदबू का माहौल है।

गौरतलब है कि कई बार बैठकों में कलक्टर ने और रविवार को कार्यवाहक एसडीएम राकेश कुमार ने 31 मई को आयोजित होने वाले मासिक मेले से पहले अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। मगर पालिका के अधिकारियों ने आदेशों को अनदेखा कर दिया।

अब देखने वाली बात यह है उच्च अधिकारी इस समस्या से श्रद्धालुओं और आमजन को कब तक राहत दिला पाते है।

उधर ईओ अरुण शर्मा से पत्रिका ने इस संबंध में बात की तो उन्होंने पत्रिका से ही कहा कि वे वहां के फोटो भेज दे। वहीं कार्यवाहक एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि अस्थाई अतिक्रमण मामले को कल दिखाता हूं।

सीकर. जिले के प्रभारी मंत्री व राजस्थान सरकार में उद्योग एवं देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत ने मंगलवार को सीकर जिला मुख्यालय स्थित अर्बन हाट बाजार के निर्माण कार्य का जायजा लिया। शहर के कृषि मंडी के सामने निर्माणाधीन अर्बन हाट बाजार लंबे समय से अधूरे कार्य के बाद से बंद पड़ा था जिसका अब राज्य सरकार की ओर से निर्माण कार्य वापस शुरू किया गया। सीकर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आई प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने आज सुबह निर्माणाधीन हाट बाजार का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की अधिकारियों से जानकारी जुटाई। प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि अर्बन हाट बाजार केंद्र सरकार यह द्वारा समय पर बजट नहीं देने के कारण शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपने हिस्से का पैसा नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उद्यमिता विभाग सहित आंगनबाड़ी और जल जीवन मिशन की योजनाओं में केंद्र व राज्य सरकार दोनों के सामंजस्य से कार्य होता है। जिसमें राज्य सरकार की ओर से 70 प्रतिशत पैसा लगाया जाता और केंद्र सरकार की ओर से 30 प्रतिशत पैसा लगाया जाता है। केंद्र सरकार ने करीब 10 साल हो गए लेकिन अपने हिस्से का 30 प्रतिशत पैसा नहीं दिया, जिसके चलते अर्बन हाट बाजार का काम बंद रहा लेकिन जब राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने 30 प्रतिशत केंद्र सरकार का हिस्सा भी समय देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की 3 करोड़ से ज्यादा की घोषणा के बाद अब अर्बन हाट बाजार का निर्माण कार्य शुरू हुआ है जो सितंबर अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की कुंभाराम लिफ्ट योजना सहित अन्य योजनाओं को भी किसी ना किसी बहाने अटका ने के आरोप लगाए। वहीं आवासीय प्रबंधक अजय ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्बन हाट बाजार के प्रोजेक्ट में मुख्य चार कंपोनेंट हिस्से हैं जिसमें एक कैफि ट एरिया, दूसरे में दो प्रकार की । और टाईप की दुकानें हैं, तीसरा हिस्सा प्रशासनिक भवन और चौथे हिस्से में ओपन थिएटर है। उन्होंने बताया कि अर्बन हाट बाजार की कुल लागत 3ण्27 लाख रुपए है जिसमे से निर्माण कार्य के लिए 2.87 लाख रुपए है। अर्बन हाट बाजार का कार्य संभवत अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। अर्बन हाट बाजार के शुरू होने से स्थानीय लघु उद्योगों, लोक कलाकारों व स्किल डेवलपमेंट को काफ ी प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.