>>: Jobs in Rajasthan : चुनाव से पहले होंगी बंपर भर्तियां, 15 विभागों में लिपिक, इंजीनियर, सहायक कर्मचारी, चालक की होगी भर्ती

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

- पहले चरण में 15 विभागों में लिपिक, इंजीनियर, सहायक कर्मचारी, चालक की होगी भर्तियां
- खैरथल, कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आएगा नौकरी का बुलावा
- चुनाव से पहले मिल सकती है, सबसे पहले खैरथल में भर्तियां करने की तैयारी, इसके लिए प्रस्ताव हो रहा तैयार
-15 विभाग संचालन के लिए चाहिए 200 कर्मियों का स्टाफ

यह भी पढ़े-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपप्रमुख सचिन पायलट आज दिल्ली में खड़गे से मुलाकात करेंगे

प्रदेश सरकार ने लोगों को नए जिले की सौगात ही नहीं दी बल्कि अब जिलों के संचालन के लिए लिपिक, इंजीनियर, चपरासी, ड्राइवर, सफाई कर्मी आदि पदों पर भर्तियां होंगी। यानी अब लोगों को नौकरियां मिलेंगी। इसकी शुरूआत खैरथल जिले से होने की तैयारी है। इस जिले के 15 विभागों के पद सृजन का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास जाएगा और वहां से रिक्तियां निकाली जाएंगी। जानकारों का कहना है कि एक ही जिले से करीब 600 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस तरह दो जिलों में रिक्तियों की संख्या 1200 से ज्यादा होंगी।

यह भी पढ़े-राजस्थान के इस शहर में शादी करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा! बहन प्रियंका की जोधपुर में हुई थी शादी

यहां से दो से तीन अधिकारी व कर्मचारी लगाने की तैयारी

हाल ही में खैरथल जिले के विशेषाधिकारी की ओर से बैठक ली गई थी। उसी के तहत यहां के विभाग पद सृजन का कार्य तेजी से कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह काम सबसे पहले किया। कलक्ट्रेट के पदों की संख्या भी लगभग तैयार हो गई। चिकित्सकों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक तैनात होंगे। अलवर जिले से कितना स्टाफ इन नए विभागों के संचालन के लिए लगाया जाएगा, इस पर भी प्लान लगभग तैयार हो गया है।

बताया जाता है कि हर विभाग से दो से तीन अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसी के साथ कोटपूतली-बहरोड़ में भी पदों का सृजन होना है। ऐसे में नौकरी के लिए लॉटरी लग सकती है। तमाम लोग तो नौकरी के लिए अभी से लग गए हैं। कोई नेताओं से सिफारिशें लगवा रहे हैं तो कुछ अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं।

होगी नए जिलों की स्थापना
जिले की स्थापना के लिए विभाग बनाए जाते हैं। खैरथल में फिलहाल 15 विभागों का संचालन होगा। इसमें कलक्ट्रेट, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन आदि शामिल होंगे। बताया जाता है कि विभागों के संचालन के लिए करीब 200 पदों पर पहले भर्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़े-आरपीएससी ने किया कमाल, पेपर बेचने वाले शिक्षक को पदोन्नति देकर बनाया प्रिंसिपल , जानिए पूरा मामला

कुछ दूसरे जिलों से स्थानांतरण भी कर्मचारियों के होंगे। इसके अलावा विभाग अध्यक्ष की तैनाती खुद सरकार दूसरे जिलों के जरिए या फिर नए भर्तियों के जरिए सीधे चयन करके करेगी। जानकार कहते हैं कि सरकार की प्राथमिकता है कि जुलाई तक हर हाल में विभाग नए जिलों में चल जाएं ताकि लोगों की भागदौड़ समस्या निस्तारण के लिए कम हो जाए और एक अच्छा संदेश जाए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.