>>: MP Diya Kumari : राजस्थान के इस शहर पर बरसा 35 अरब, विपक्ष बोला नहीं दिखा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजसमंद. केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे हो चुके हैं। राजसमंद को इस अवधि में।तकरीबन साढ़े 35 अरब रुपए के प्रोजेक्ट मिले, मगर कइयों की अभी शुरुआत हुई है।
सांसद दीया कुमारी (MP Diya Kumari ) की कोशिशों की बदौलत मंजूर हुए काम जल्द ही मूर्त रूप लेने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने विकास कार्यों के इन के दावों को खोखला बताया है।
राजसमंद संसदीय क्षेत्र में राजसमंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के अलावा ब्यावर, डेगाना, मेड़ता और जैतारण क्षेत्र भी आते हैं। पिछले चार सालों में राजसमंद जिले में सर्वाधिक विकास कार्य मंजूर हुए हैं। इसमें बहुप्रतीक्षित रेललाइन का आमान परिवर्तन, टू लेन हाईवे स्वीकृत करवाने सहित कई विकास कार्य शामिल है। इसमें कई कार्य तो वर्तमान में चल रहे हैं तो कुछ कार्य जल्द ही शुरू होंगे। हालांकि जिले में अभी भी बहुत कार्य शेष हैं। इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट राजसमंद झील में माही नदी से पानी लाने की योजना का है, जिसे कागजों से बाहर लाकर जमीन पर उतरने की जरूरत है। हालांकि खारी फीडर से पानी की आवक होती है, लेकिन झील को वर्षभर भरा रखने के लिए बड़ी योजना चाहिए।

जिले में स्वीकृत और प्रगतिरत बड़े प्रोजेक्ट्स
- नाथद्वारा, राजसमंद, कुम्भलगढ, भीम, मावली से मारवाड आमान परिवर्तन वाया देवगढ़ बर - 968.92 करोड़
- नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक 9.6 किमी नई रेल लाइन का शिलान्यास गत दिनों किया - 166.33 करोड़
- ब्यावर, भीम, कुम्भलगढ, नाथद्वारा, गोमती से ब्यावर एन.एच 58 फ ोर लेन कार्य प्रगति पर - 1.122 करोड़
- नाथद्वारा, राजसमंद, कुंभलगढ़ से चारभुजा-हल्दीघाटी केलवाड़ा एनएच 162 टू लेन स्वीकृत - 838.43 करोड़
- नाथद्वारा, राजसमंद उदयपुर-गोमती फ ोर लेन के नाथद्वारा से राजसमंद तक 10 किमी सर्विस रोड़ एवं नाथूवास एवं लालबाग दुघर्टना संभावित क्षेत्र पर वीयूपी और पांच फु ट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य - 127.00 करोड़
ये उम्मीदें अधूरी
- ब्रॉडगेज को मारवाड़, ब्यावर अथवा भीलवाड़ा से कनेक्टिविटी होनी चाहिए ।
- राजसमंद झील के रिनोवेशन और माही से पानी लगाने की योजना पर कार्य ।
- मेवाड़ सर्किट के तहत बड़े स्तर कार्ययोजना बनाकर जल्द काम शुरू होना चाहिए ।
- श्रीनाथजी मंदिर से राजसमंद के द्वारिकाधीश मंदिर तक कॉरिडोर की आवश्यकता।
- कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व जल्द घोषित होना चाहिए और विकास के लिए बजट मिले।
- शहरी क्षेत्र में घरों में पाइप लाइन से गैस पहुंचाने पर तेजी से काम होना चाहिए।

सांसद का दावा खोखला, कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं
सांसद दीया कुमारी (MP Diya Kumari ) का जिले में विकास कार्यो को करने का दावा बिल्कुल खोखला है। उन्होंने ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं कराया जिसे याद रखा जा सके। गोमती से ब्यावार टू लेन निर्माण कार्य कांग्रेस काल में हुआ था, बीजेपी सरकार आने पर काम बंद करा दिया था। उसे फिर से शुरू करवाया गया है। इसी प्रकार कांग्रेस सरकार में मंत्री सी.पी. जोशी नाथद्वारा तक ब्रॉडगेज ले आए थे। उनकी योजना उसे ब्यावर या सवाईमाधोपुर से मिलाने की थी, लेकिन बीजेपी राज आने पर वह काम बंद हो गया। गत दिनों प्रधानमंत्री ने भी आधा-अधूरे कार्य का शिलान्यास किया है। आमान परिवर्तन के साथ ब्रॉडगेज को किसी बड़े स्टेशन से जोडऩे की घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन जनता को वहां भी निराशा हाथ लगी। सांसद ने डीएमएफटी फंड से कुछ कार्य कराए हो तो बात अलग है।
- हरिसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस राजसमंद

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.