>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Railway Good News- कामाख्या देवी के दर्शन व हिल स्टेशन जाना होगा आसान Tuesday 30 May 2023 06:00 AM UTC+00 अजमेर. प्रदेश के लोगों के लिए गर्मी की छुट्टियों के समय उत्तर पूर्व के शक्तिपीठ कामाख्या देवी और हिल स्टेशन जाना आसान होगा। रेलवे की ओर से इसके लिए गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल (5 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी सं. 05616, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल 28 मई से 25 जून तक गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार को 18.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 13.05 बजे आगमन एवं 13.15 बजे प्रस्थान कर अजमेर होते हुए 21.05 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05615, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल 31 मई से 28 जून तक उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार को 14.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 23.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस गाड़ी में 12 थर्ड एसी इकोनोमी, 2 साधारण श्रेणी एवं 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे। सीनियर सिटीजन व महिला यात्रियों को किराएं में दे छूट |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
