>>: Video : आसमान में लहराया सांप, सफेद बाघ ने भरी उड़ान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर. आसमान में लहराता सांप, हवा के संग अठखेलियां करते बाघ के साथ ही कभी नीचे तो कभी ऊपर उठता ऑक्टोपस। यह सब देखकर बच्चों के साथ ही हर वर्ग का व्यक्ति रोमांचित हो उठा।

यह नजारा फतहसागर किनारे रानी रोड पर मंगलवार शाम 4 बजे से दिखाई दिया। यहां शहर के पतंगबाजों ने निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में पतंगबाजी के हुनर दिखाए। आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगों को देखकर रोमांचित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
उदय काइट क्लब के सचिव मनोज आंचलिया ने बताया कि निर्जला एकादशी और अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज अब्दुल मलिक की स्मृति में क्लब की ओर से पतंगबाजी महोत्सव हुआ। इसमें विभिन्न आकार- प्रकार की रंग-बिरंगी पतंग उड़ाई गई। अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज सोहेल अहमद ने 300 पतंगों की रंग-बिरंगी ट्रेन बनाकर शुरुआत की। वही दानिश, कबीर, मकबूल अहमद, रशीद, सारा मलिक, उमरा, हनी आदि ने पक्षी बचाओ, बाघ बचाओ, पर्यावरण बचाओ के स्लोगन की पतंगें उड़ाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। सौ फीट का स्नेक, 10 बाई 10 का सफेद बाघ और 40 फीट का ऑक्टोपस दानिश कबीर और सोहेल अहमद ने उड़ाकर लोगों की वाहवाही लूटी।

अतिथियों में वृक्षम संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, यशवंत त्रिवेदी और कवियत्री स्वाति चौहान, संदीप बोरदिया, अविनाश भंडारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.