>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update...नदियां उफान पर, ट्रैक्टर फंसा, दो की मौत, फिर आया तूफान का अलर्ट Tuesday 30 May 2023 03:41 PM UTC+00 कोटा. राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को हाड़ौती अंचल में अंधड़, बारिश से अफरा तफरी मच गई। बारां के कवाई में कवाई में राहत शिविर का टेंट ध्वस्त हो गया। झालावाड़ जिले के असनावर में लोग हाट में लोग दुकानें छोड़ भागे। कई जगह पर पेड़ उखड़ गए। बारां जिले के कस्बाथाना में पालकों की नदी जोरदार बारिश से उफान पर आ गई है। पलकों नदी में ट्रैक्टर फस गया । उधर मौसम विभाग ने कोटा संभाग में मंगलवार रात को भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। कोटा में सुबह अंधड़ के साथ कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। उसके बाद मेघ गर्जन भी हुए। सुबह 11 बजे तक बारिश का दौर चला। उसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई, लेकिन शाम ढलने के बाद वापस बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रही। अधिकतम तापमान 4 डिग्री घटकर 32.8 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। धड़ में छत से गिरी एक महिला की मौत सुबह हुई रिमझिम बारिश बूंदी जिले में गांवों व कस्बों में सुबह के समय बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। बूंदी शहर में रिमझिम बारिश हुई। दोपहर बाद फिर से धूप निकल आई। नैनवां, रामगंजबालाजी, बरूंधन, देई, केशवरायपाटन, करवर में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारां जिले में अंधड़ के साथ बारिश हुई। दोपहर 3 बजे बाद फिर बादल छाए ओर बूंदाबांदी शुरू हो गई। कवाई, गऊघाट, बोहत, जलवाड़ा, नाहरगढ़, कस्बाथाना, शाहाबाद, अंता आदि में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कवाई में तेज हवा से सरकारी राहत शिविर का टेंट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
