>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Biparjoy : गोमती नदी से राजसमंद झील का जलस्तर 10 फीट पहुंचा, आवक जारी Monday 19 June 2023 04:49 AM UTC+00 ![]() राजसमंद. राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी से लगातार पानी की आवक होने से सोमवार को सुबह 8 बजे तक झील का जलस्तर 10 फीट पहुंच गया है। शाम तक झील का जलस्तर 15 फीट तक पहुंचने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के जानकारों के अनुसार गोमती नदी का गेज वर्तमान में 4 फीट चल रहा है। इसके कारण प्रशासन भी अलर्ट है। जिले का बाघेरी का नाका बांध ओवर फ्लो हो गया है। इसमें भी 2 फीट से अधिक की चादर चल रही है। यह पानी नंदसमंद में पहुंचता है। हालांकि अभी नंदसमंद 16 फीट खाली है। इसके भरने के बाद ही खारी फीडर खोला जाता है। इससे भी राजसमंद झील में पानी की आवक होती है। नंदसमंद के भी बारिश जारी रहने पर शाम तक भरने की उम्मीद है। |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |