>>: नाबालिग से बलात्कार का आरोपित गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर. रामगंज थाना पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां 21 जून तक रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए।

थानाप्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि गत 10 मई को दी रिपोर्ट में एक जने ने बताया कि आरोपित कमल किशोर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवाकर ले गया। उसने किशोरी के साथ गलत काम का संदेह जाहिर किया। पुलिस ने 12 जून को किशोरी को उत्तर प्रदेश रायबरेली से बरामद किया। उसने पुलिस को दिए बयान में अपने साथ बलात्कार किए जाने की बात कही। पुलिस ने उसका जेएलएन अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपित कमल किशोर को ब्यावर रोड बकरा मंडी से गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्री में करता था मजदूरी

पड़ताल में आया कि आरोपित बकरा मंडी में मजदूरी करता था। पीडि़ता भी यहां काम करती थी। आरोपित शादी का झांसा देकर उसे अपने गांव रायबरेली ले गया।

बाइक सवार की मौत, भाई जख्मी
अजमेर. थांवला के किला गांव के निकट शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है।जानकारी अनुसार थांवला किला निवासी राइचन्द पुत्र नेकराम शनिवार शाम को भाई घनश्याम के साथ में बाइक पर घर लौट रहा था। गांव के निकट तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने राइचन्द की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन ईकाई में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राइचन्द ने दम तोड़ दिया जबकि घनश्याम की हालत गम्भीर बनी हुई है। थांवला थाना पुलिस प्रकरण की पड़ताल में जुटी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.