>>: उद्घाटन से पहले तोड़ी पट्टिका, नाम को लेकर हुआ विवाद

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मांढण. कस्बे के समवर्ती गांव आनंदपुर में रविवार को विकास कार्यों के उद्घाटन से पहले ही पट्टीका पर नाम लिखवाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके कुछ लोगों ने उद्घाटन पट्टिका को तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर आनंदपुर गांव के हरिजन कॉलोनी में धर्मशाला व गांव में हुई बोङ्क्षरग का उदघाटन करने आए थे। लेकिन उद्घाटन से पहले कुछ लोगों ने जिला प्रमुख के नाम की उद्घाटन पट्टीका को तोड़ दिया। जिसके बाद गांव में तनाव हो गया। मामला जैसे तैसे शांत करवाकर विकास कार्यों का उदघाटन करवाया गया।
आनंदपुर सरपंच प्रतिनिधि हाकिराम यादव ने बताया कि गांव आनंदपुर में जिला परिषद से हरिजन कॉलोनी में धर्मशाला व गांव में एक कुएं की बोङ्क्षरग करवाई गई थी। जिसका उदघाटन रविवार को जिला प्रमुख ने करना था। शनिवार को धर्मशाला व कुएं पर पास उदघाटन करने के लिए पटिका लगाई थी। जिसे गांव के कुछ लोगों ने रंजिशवश उसे शनिवार को तोडने का प्लान बनाया इसक पता चलने पर रात्रि के समय दो पुलिस के जवान पर तैनात किए । रविवार सुबह जैसे ही जिला प्रमुख गांव के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे तो पीछे से कुछ लोगों ने पट्टीका को तोड़ दिया। जिसके बाद उद्घाटन के समय तनाव हो गया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत करवाकर उद्घाटन करवाया गया। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि गांव के कुछ प्रतिद्यंदी उद्घाटन पट्टिका पर नाम लिखवाने को लेकर विवाद कर रहे थे।

अब सुबह जब गांव में उद्घाटन करने पहुंचा तो पट्टिका टूटने की जानकारी मिली। उद्घाटन पट्टीका पर नाम को लेकर कोई विवाद बताया जा रहा था। हो सकता है राजनीति रंजिश के चलते ऐसा किया हो।
बलबीर छिल्लर, जिला प्रमुख अलवर ।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.