>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
Biparjoy Rajasthan Update: राजस्थान में बिपरजॉय की दस्तक, तेज हवा के साथ भीगा भीलवाड़ा शहर, परीक्षाओं की बदली तारीखें Saturday 17 June 2023 06:37 AM UTC+00 ![]() भीलवाड़ा। Biparjoy Rajasthan Update: चक्रवात बिपरजॉय की राजस्थान में दस्तक का असर टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में शुक्रवार को नजर आया। भीलवाड़ा शहर में दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चली। शाम चार बजे आसमान में घटाएं छा गई और उसके बाद अंधड़ चलने से कई जगह पेड़ टूट गए। बारिश हुई। भीलवाड़ा शहर में रात में भी विभिन्न इलाकों में रिमझिम बरसात हुई। प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली।
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में आधा डिग्री पारा गिरा। सुबह लोग उठे तो मौसम सुहाना था। उसके बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। हालांकि एक बजे तक असर नहीं दिखा सकें। लेकिन कुछ देर तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हो गए। उसके बाद शाम को फिर से मौसम ने पलटा खाया। बारिश और अंधड ने गर्मी से राहत दी। शहर के भीमगंज थाने के निकट आयुर्वेद औषधालय में तेज हवा के कारण पेड़ की टहनी गिरकर सड़क पर आ गई। इससे आवागमन बाधित हुआ। टहनी एक युवक पर गिरी। इससे वह घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। तूफान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। लोगों को दो दिन सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
![]() स्टेट ओपन परीक्षा की तारीख बदली
नगर परिषद में बनाया बाढ़ नियंत्रण कक्ष |
अवैध सम्बंधों का पता लगते ही प्रेमी के साथ भागना चाहती थी विवाहिता, फिर प्रेमी ने कर डाला ये कांड Saturday 17 June 2023 09:06 AM UTC+00 ![]() भीलवाड़ा/मांडल। मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनी देवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का शुक्रवार को खुलासा किया। मृतका का प्रेमी ही कातिल निकला। मोहनी के पति व परिवार को अवैध सम्बंधों के बारे में पता चलने से वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी भगवानपुरा निवासी सुनील टेलर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुनील के मोहनी के साथ लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। इसका मोहनी के पति व परिजनों को पता लग गया था। इस बात को लेकर मोहनी के परिवार में कलेश चल रहा था। इसके बावजूद मोहनी आरोपी पर लगातार बात करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन सुनील भी विवाहित था। वह भगाकर ले जाना नहीं चाहता था। मोहनी के दबाव बनाने से परेशान हो गया और मोहनी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 5 जून को मोहनी को मिलने जंगल में बुलाया। वहां पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी उसके गहने व मोबाइल लेकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 5 जून को बकरियां चराने गई किशनपुरा की मोहनी का कबराडिया मार्ग पर शव मिला था। पुलिस ने पति कालू गाडरी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था। |
शादीशुदा प्रेमी से ऐसी डिमांड कर रही थी प्रेमिका, फिर जंगल में दिखा ऐसा नजारा, उड़े सभी के होश Saturday 17 June 2023 09:34 AM UTC+00 ![]() मांडल। थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनीदेवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का खुलासा किया। मृतका का प्रेमी ही कातिल निकला। मोहनी के पति व परिवार को अवैध सम्बंधों के बारे में पता चलने से वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें- Biporjoy In Rajasthan: आज भी खौफ के साए में रहेंगे लोग, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी भगवानपुरा निवासी सुनील टेलर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुनील के मोहनी के साथ लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। इसका मोहनी के पति व परिजनों को पता लग गया था। इस बात को लेकर मोहनी के परिवार में कलेश चल रहा था। इसके बावजूद मोहनी आरोपी पर लगातार बात करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन सुनील भी विवाहित था। वह भगाकर ले जाना नहीं चाहता था। ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather Alert: बिपरजॉय के बाद आने वाला है एक और खतरनाक तूफान, बड़ा अलर्ट जारी मोहनी के दबाव बनाने से परेशान हो गया और मोहनी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 5 जून को मोहनी को मिलने जंगल में बुलाया। वहां पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी उसके गहने व मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 5 जून को बकरियां चराने गई किशनपुरा की मोहनी का कबराडिया मार्ग पर शव मिला था। पुलिस ने पति कालू गाडरी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था। |
भीलवाड़ा मंडी : चांदी में 100 रुपए की गिरावट सोने ने दिखाई तेजी Saturday 17 June 2023 12:41 PM UTC+00 ![]() भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी शनिवार को गेहूं 2140 से 2500, मक्का 1700 से 2500, चना 4600 से 4750, जौ 1650 से 1725, सरसों 4600 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।
भीलवाड़ा मंडी : चांदी में 100 रुपए की गिरावट सोने ने दिखाई तेजी भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को सर्राफा बाजार में चांदी में गिरावट व सोने में तेजी बनी रही। चांदी में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट हुई है। सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है। चांदी प्रति किलो -71900, टंच -71950, सोना 10 ग्राम- 60800 जेवराती-57150, रवा- 60750 कलदार-800 रुपए प्रति नग।
भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 105, उड़द दाल 105, चना दाल 65, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 102, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 520 से 580, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 220 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 120 से 200, मिर्च 300 से 400 रुपए प्रतिकिलो के भाव रहे। |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |