>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
रूस ने यूक्रेन के पोडोली गांव पर किया हमला, 2 लोगों की मौत Saturday 26 August 2023 01:00 PM UTC+00 | Tags: world पिछले 18 महीने से ज़्यादा समय से रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध जारी है। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी और उस समय लगा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा पर अभी भी यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि फिर भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और निशाना बना पोडोली (Podoly) गांव।
Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
