>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
हनुमानगढ़ के महंत रूपनाथ ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन Saturday 26 August 2023 01:36 PM UTC+00 जयपुर। हनुमानगढ़ के महंत रूपनाथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय में आप राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा की मौजूदगी में महंत रूपनाथ को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आज राजस्थान के लिए बड़ी खुशी की बात है कि महंत रूपनाथ जिनके पूरे देश में करोड़ों अनुयायी हैंख् उन्होंने आम आदमी पार्टी के कामों और अरविंद केजरीवाल की सकारात्मक राजनीति और जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा है। महंत रूपनाथ के आने से पार्टी को पूरे देश में मजबूती मिलेगी। महंत रूपनाथ ने कहा कि राजनीति में नकारात्मकता छाई हुई थी, लेकिन जब से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ है तब से राजनीति में सकारात्मकता की जो शुरुआत अरविंद केजरीवाल ने की है उससे प्रभावित होकर मैंने पार्टी ज्वाइन की है। महंत ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा पर जोर देकर जिस तरह से केजरीवाल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, उसका असर दिल्ली के साथ–साथ पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। मैं भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम करता हूं। इसलिए मैं और पूरा राजस्थान आज आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
