>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ट्रेन में सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किलें, 30 सितंबर के बाद नहीं हो रहा रिजर्वेशन Wednesday 09 August 2023 05:04 AM UTC+00 ![]()
इधर यह ट्रेन संचालित करने या नहीं करने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। जानकारी के अनुसार होली डे स्पेशल सप्ताह में 4 बार संचालित होती है। यह बांद्रा से हर शुक्रवार शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे बाड़मेर पहुंचती है। यह ट्रेन इसी दिन रात 9 बजे बाड़मेर से रवाना होकर 3:45 बजे बांद्रा पहुंचती है। मुसाफिरों का कहना है कि आने- जाने का समय सुविधाजनक नहीं होने से ट्रेन यात्रियों से खचाखच रहती है। इस संबंध में जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। ट्रेन होना जरूरी कामकाज के लिए मुंबई आना- जाना रहता है। हम अग्रिम टिकट बनवाते हैं। अब 30 सितंबर के बाद टिकट नहीं बनने के कारण चिंतित हूं। मुंबई में बड़ा चातुर्मास है। इसमें क्षेत्र से बहुत सारे लोग शामिल हो रहे हैं। रेलवे अग्रिम आरक्षण नहीं करने से यात्री परेशान हैं। आगामी महीनों में पर्व, विवाह व चुनाव है। इनमें बड़ी संख्या में प्रवासी शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री व रेलवे के उच्चाधिकारी अग्रिम आरक्षण शुरू करवाएं। यह भी पढ़ें : Weather Forecast : जारी रहेगा मानसून पर ब्रेक, ट्रफ लाइन हुई शिफ्ट... जानें फिर कब से बरसेंगे मेघ
|
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |