>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कार्मिकों के तबादलों को लेकर निगम आयुक्त ने लिखा पत्र Tuesday 15 August 2023 06:07 AM UTC+00 ![]() जयपुर। सरकार की ओर से जयपुर ग्रेटर नगर निगम कार्मिकों के तबादले करने को लेकर निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी ने स्वायत्त शासन विभाग डीएलबी को पत्र लिखा है। निगम आयुक्त ने पत्र में कार्मिकों के तबादलों करने से प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ ही निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान व योजनाओं के प्रभावित होने की बात कही है। इसे लेकर कार्मिकों के तबादलों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। सरकार ने 10 अगस्त को राजस्थान नगर पालिका सेवा के 118 अधिकारियों के तबादले कर दिए, इससे राजधानी के दोनों नगर निगमों लंबे समय से लगे अफसर भी इधर—उधर हो गए। ग्रेटर नगर निगम में नगर पालिका सेवा के 3 उपायुक्तों, 6 अधिशाषी अधिकारियों व 4 राजस्व अधिकारियों के साथ एक कर निर्धारक का तबादला कर दिया गया। जबकि नगर निगम ग्रेटर में सिर्फ एक उपायुक्त, एक अधिशाषी अधिकारी व एक राजस्व निरीक्षक को लगाया गया। इसे लेकर निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी ने डीएलबी डायरेक्टर को पत्र लिखकर सरकार की योजनाओं के साथ निगम के कामकाज प्रभावित होने की बात लिखते हुए तबादलों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। ये काम प्रभावित होने का जताया अंदेशा यह दिया तर्क |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |