>>: मुस्लिम देशों की नाराज़गी के बाद डेनमार्क का फैसला, कुरान जलाने के मामलों को रोकने के लिए पास किया जा सकता है बिल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पिछले कुछ समय में क़ुरान को जलाकर इसका अपमान करने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस विवादित ट्रेंड को पिछले दो महीने में एक से ज़्यादा बार और अलग-अलग जगहों पर देखा गया है। स्वीडन (Sweden) और डेनमार्क (Denmark) में कुरान जलाने की एक से ज़्यादा घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। इन देशों में प्रदर्शनकारियों ने कुरान का अपमान करने के साथ ही उसे जलाते हुए दुनियाभर में मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है। दुनियाभर के मुस्लिम देशों ने इस हरकत पर नाराज़गी जताने के साथ ही इसका विरोध भी किया। मुस्लिम देशों की इस नाराज़गी को देखते हुए और क़ुरान को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डेनमार्क में जल्द ही एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है।


डेनमार्क में पास किया जा सकता है बिल

डेनमार्क सरकार भविष्य में क़ुरान जलाए जाने की घटनाओं को रोकने के लिए एक बिल पास करने पर विचार कर रही है। यह बिल किसी भी धर्म के पवित्र ग्रंथों का अपमान करने पर रोक लगाएगा और साथ ही उनके साथ किसी भी तरह का अनुचित काम करने को भी रोकेगा। इतना ही नहीं, इस बिल के अनुसार किसी भी धर्म के पवित्र ग्रंथ का सावर्जनिक रूप से अपमान करना दंडनीय अपराध भी माना जाएगा। इस बारे में डेनमार्क के जस्टिस मिनिस्टर पीटर हमेलगार्ड (Peter Hummelgaard) ने जानकारी दी।

denmark_parliament.jpg


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है फैसला

डेनमार्क में क़ुरान जलाने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी। इस वजह से बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही इस बिल को पास करने का फैसला भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- साउथर्न मिड अटलांटिक रिज में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Tags:
  • world
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.