>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update : अगस्त के आखिरी 5 दिन नहीं बरसेंगे मेघा, पर इस माह है झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट Saturday 26 August 2023 10:51 AM UTC+00 Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून रुस गया है। मानसून ब्रेक (Monsoon Break) पर है। अब अगस्त माह में बचे पांच दिन राजस्थान की जनता बारिश के लिए तरसेगी। न तेज हवाएं (Thunderstorm) चलेंगी और न कोई आकाशीय बिजली (Celestial Lightning) का ही मौसम अलर्ट है। वजह है कि मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो रहा है। राजस्थान में कोई नया वेदर सिस्टम भी एक्टिव नहीं हो रह है। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब राजस्थान में मौसम शुष्क हो गया है। ऐसी संभावना जरूर है कि स्थानीय स्तर पर बादल बनने से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पर मौसम विभाग का अपडेट है कि अब सितम्बर में ही तेज बारिश की संभावना है। Weather Prediction है कि नए माह की शुरूआत राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी। यह सिस्टम करीब 7 सितम्बर तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उसके बाद मानसून एक्टिव होगा। और तब राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
