>>: Digest for August 27, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश, बनाई मानव श्रृंखला। रोडवेज कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को रोडवेज डिपो में मानव श्रृंखला बनाई और नारेबाजी की। प्रदर्शन में इंटक, एटक और सीटू सहित कर्मचारियों की सभी यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण ही रोडवेज निगम घाटे के गर्त में डूब गई है। कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध संयुक्त मोर्चे की ओर से11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है। समय रहते मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज होगा जिसमें 05 सितंबर को रोडवेज कर्मचारी 24 घंटे का चक्का जाम करेंगे। इस दौरान सांवरमल यादव, चौथमल परसवाल, रघुवीर सिंह बारहठ, हरफूल सिंह भींचर, बनवारी रूलाणियां, प्रभु दयाल बाजिया, महेश कुड़ी, गोरु राम काजला, रामदेव सिंह टाकरिया, मोहन लाल सैन, महावीर शर्मा, रामनिवास रणंवां,सरिता मील,परमेश्वरी धायल, सुमित्रा सोकरिया,आरती रणंवां,केशरदेवी, सुल्तान सिंह महला सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

रींगस शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिजिशियन व सोनोलॉजिस्ट की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य को सोनोग्राफी करवाने के लिए बाजारों में थपेड़े खाने पड़ रहे हैं। गंभीर मरीजों को सोनोग्राफी के लिए जयपुर व सीकर के चक्कर काटे पड़ते हैं। बाजार में 800 रुपए से सोनोग्राफी शुरू होती है। इससे मरीजों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। तत्कालीन जिला कलक्टर ने नीमकाथाना अस्पताल से रींगस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सोनोग्राफी की मशीन उपलब्ध करवाई थी, लेकिन 8 माह बीत जाने के बावजूद भी सीएचसी में सोनोलॉजिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हुई।

यूं समझे परेशानी

महिला चिकित्सक गर्भवती महिलाओं की तो सोनोग्राफी कर पाती है लेकिन अन्य मरीजों की नहीं। एकमात्र महिला चिकित्सक होने की वजह से दिन भर में वह भी गर्भवती महिलाओं को ही सोनोग्राफी कर पाती है। इससे अन्य मरीजों को बाजार में महंगे दामों पर सोनोग्राफी करवानी पड़ती है। 2 साल पहले सीएचसी के फिजिशियन की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली है। इससे गंभीर व बड़ी बीमारियों के मरीज परेशान हैं। कई बार गंभीर मरीजों के जीवन का संकट खड़ा हो जाता है।

इनका कहना है
आठ माह पहले नीमकाथाना से रींगस सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन भिजवाई गई थी, लेकिन सोनोग्राफी में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई। महिला चिकित्सक दिनभर में गर्भवती महिलाओं की ही सोनोग्राफी कर पाती है। उनकी केयर भी जरूरी होती है। सोनोलॉजिस्ट पर रेडियो लॉजिस्टिक की नियुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं।

डॉ विनोद कुमार गुप्ता चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी रींगस

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.