>>: Digest for August 27, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

टोंक. भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में दुकानों, ठेलों और फुटपाथ पर रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां देखने को मिल रही है। हालांकि अभी बिक्री ने जोर नहीं पकड़ा, लेकिन आने वाले दो दिनों बाद राखी की खरीदारी जमकर की जाएगी।

दुकानदारों की माने तो पिछले साल जिस कीमत में राखियां बेची गई थी, वह इस साल दुकानदारों को होलसेल में मिल रही है। राखी के त्योहार से तीन दिन पूर्व राखियों की ग्राहकी चलने की सम्भावना है। टोंक जिले में पिछले साल करीबन 12 करोड़ रुपए का राखी व्यवसाय का कारोबार हुआ था। इस साल 15 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। शहर के सुभाष बाजार, बड़ा कुआं, नौशे मियां का पुल, सवाई माधोपुर चौराह, घंटाघर, छावनी, रोडवेज डिपो, पुरानी टोंक छोटा बाजार, तख्ता स्थित कटला आदि में राखियों की दुकानें सजी है।

पांच रुपए से लेकर 500 रुपए तक की राखी:
सुभाष बाजार क्षेत्र में ठेले पर राखी बेच रहे नईम ने बताया कि बाजार में पांच रुपए से लेकर 500 रुपए तक की विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां उपलब्ध है। इस साल बच्चों के लिए स्पेशल कार्टून, घडी, डोरेमोन, छोटा भीम, टेडी बीयर राखी आई है। इसी प्रकार श्री राममंदिर, शिवङ्क्षलग, राखी में ब्रासलेट, जिसमें वीरा की अधिक मांग है। जिनकी कीमत करीबन 100 रुपए से लेकर डेढ़ सौ रुपए तक कि उपलब्ध है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से लुम्बा, कड़े आदि वैरायटी की राखियों की मांग है। बाजार में बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम, हाथ घड़ी की राखी तैयार की गई है तो अपने भाई को राखी भेजने वाली बहनों के लिए पार्सल राखी उतारी गई है। इसकी इन दिनों खासी मांग है।

दुकानदार बोले: गत वर्ष के मुकाबले बढ़ी कीमतें

राखी की का होलसेल कारोबार करने वाले दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस बार पुराना स्टाक खत्म होने तथा बाजार में राखी की अच्छी मांग होने के चलते व्यापारियों ने नए डिजाइन तथा सीजन का माल मंगवाया है।

इसी प्रकार दुकानदार मुकेश गर्ग ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार राखियों की कीमतों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। इसके बावजूद दुकानदारों को भी राखी पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

घंटाघर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाकर राखी बेच रही ललिता साहू का कहना है कि इस बार राखी के बाजार में चाइनीज की जगह लोकल मेड राखी को अधिक पसंद किया जा रहा है। ........बहन

निवाई. नगरपालिका सभागार में शहर में रेलवे पुलिया निर्माण को लेकर उपखंड अधिकारी रविकांत ङ्क्षसह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्षद और आमजन को पुलिया निर्माण संबंधी जानकारी देकर विस्तार से चर्चा की। पार्षद पारस पहाड़ी ने कहा कि झिलाय रेलवे पुलिया पर डिवाइडर होना चाहिए। क्योंकि कृषि मंडी में सरसों व मूंगफली के सीजन में जाम लगता है।


पुलिया पर डिवाइडर बनाने से जाम की समस्या में निजात मिल सकेगी। पारस पहाड़ी यह कहा कि पुलिया निर्माण के दर्शाएं गए नक्शे में खसरा नंबर 2957 छूटा हुआ है। इस पर पीडब्ल्यूडी के एईएन रविन्द्र कुमार ने जवाब देते हुए बताया कि पटवारी की ओर से जो नक्शा बनवाया गया है।

उसमें खसरा नंबर 2957 दिखाई नहीं दे रहा है। खातेदारी की आपत्ति पर इसकी जांच की गई तो वह सही पाया गया है। इसे जल्द ही संशोधित किया जाएगा। एडवोकेट सुरेश शर्मा ने बैठक कहा कि चैनपुरा रेलवे फाटक पर निर्मित होने वाले पुलिया की मंदिर और नाले से कितनी दूरी रखी गई है। इस पर एईएन ने कहा कि केंद्र के बराबर इसकी दूरी रखी गई है। पलेई सरपंच भवानी ङ्क्षसह राजावत ने पुलिया निर्माण के दौरान दोनों साइड हैण्डपंप आ रहे। पानी की निकासी कैसी होगी।

खातेदारों को नोटिस देंगे
जिन खातेदारों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्हें अधिनियम 2016 की धारा 11 के अनुसार नोटिस दिया जाएंगे। इसमें पुलिया निर्माण संबंधित विस्तार जानकारी दी गई है। बैठक में तहसीलदार अजीत बुदेला, विकास अधिकारी रानू इंकिया, ईओ मनोहरलाल जाट सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और आमजन मौजूद थे।

पुलिया की ऊंचाई 6.6 मीटर रहेगी

एईएन ने बताया कि झिलाय रोड रेलवे फाटक की पुलिया की ऊंचाई 6.6 मीटर, चौड़ाई 10 मीटर रखी गई है। वहीं जिन खातेदारों की जमीन के लिए मुआवजा दिया जाएगा। उनको भी विस्तार से जानकारी दे दी गई है। इसमें लोगों को आपत्तियां सुनाई गई। सभी की आपत्तियों को बहुत जल्दी निस्तारण कर दिया जाएगा।

टोडारायसिह. टोडारायसिह तहसील के राजस्व गांवों को विखण्डित कर नवसृजित केकड़ी व टोंक जिले में मिलाने के विरोध में कृषि उपज मण्डी व्यापार मण्डल व अभिभाषक संघ ने अलग-अलग मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी नेहा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। कृषि उपज मण्डी व्यापार मण्डल ने ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर नवसृजित जिलों में गठित केकड़ी जिले में टोडारायसिह नगरपालिका क्षेत्र व तहसील की 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

वहीं उपखण्ड की शेष 11 ग्राम पंचायतों को टोंक जिले में जोड़ा गया है। जोकि भौगोलिक व सामाजिक ²ष्टि के साथ व्यापारिक ²ष्टि से भी उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि टोडारायसिह कृषि उपज मण्डी को पूर्ण मण्डी का दर्जा दिलाने के बाद कृषि उपज मण्डी के गठित तीन वार्ड भी, टोंक जिले में शामिल की गई टोडारायसिह उपखण्ड की विखण्डित 11 पंचायतों में चले जाएंगे।

इससे कृषि मण्डी में कार्य करने वाले व्यापारियों के कार्य भी प्रभावित होंगे। इस दौरान अध्यक्ष राजेश मोडकिया, संरक्षक अरूण सर्राफ, राकेश झण्डा, रामस्वरूप चौधरी, हंसराज गुर्जर, शंकर महिया, सोनू अग्रवाल, गिरीराज खण्डेलवाल, सुनील झण्डा, मदनलाल साहू, रमेश साहू, रामधन चौधरी, शंकरलाल जाट, घनश्याम साहू समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे। इधर, अभिभाषक संघ ने टोडारायसिह को विखण्डित कर केकड़ी व टोंक जिले में शामिल किया गया है।


राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया
निवाई. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रिको जीएसएस पर काले झंडे लहराकर राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदेश में लंबे समय से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। प्रदेशवासियों को बिजली का लोड पूरा नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की अघोषित कटौती होने से उपखंड क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संदर्भ में बार-बार शिकायत करने पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रदेश में विद्युत दर की बढ़ोतरी पर लगाम लगाई जाए। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंकुर सालोदिया, पार्षद परसराम कुमावत, मदनलाल वर्मा, करणङ्क्षसह, गोवर्धन, छात्रधारी शर्मा, लक्ष्मण खटाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूनी. घाड़ के तेजाजी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी दूनी देहात मंडल की बैठक गंगोत्री, उत्तराखंड़ विधायक सुरेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ आगामी चुनावों में राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा से जिस प्रत्याशी को टिकट मिलेगा। संगठन पदाधिकारी-कार्यकर्ता उसके साथ मजबूती से कार्य करेंगे।

बैठक को जयपुर संभाग प्रभारी नरेश बसंल, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण श्रृंगी, पूर्व प्रधान शकुन्तला वर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, विधानसभा संयोजक राकेश बढ़ाया, विधानसभा विस्तारक अमित नायक ने भी सम्बोधित किया।

देहात अध्यक्ष अतुल कुमार पाराशर ने बताया कि आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ से लेकर ऊपर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष बनवारी जाट, शक्ति केन्द्र संयोजक रॉकी खाण्ड़ल, सत्यनारायण जाट, विनोद साहू, विवेक भारद्वाज, मुरारी शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवराज बराला सहित अन्य मौजूद थे।

टोंक. एसएसपी के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के लिए टोडाभीम से आए जिला प्रभारी अशोक जागा की उपस्थिति में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें गोरधन हिरोनी तथा कमलेश ङ्क्षसगोदिया ने एसएसपी के कार्यों की जानकारी दी। विद्यालयों के लिए किए योगदान पर प्रकाश डाला। विशाल ने सभी से सुझाव मांगे। सलीम खान ने अध्यक्ष पद के लिए शब्बीर नागौरी के नाम का प्रस्ताव बैठक में रखा, जिसका राजीव पाल ने समर्थन किया। चुनाव प्रभारी ने प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित संस्था प्रधानों से राय मांगी जिस पर सभी ने प्रस्ताव के समर्थन में सहमति जताई। प्रभारी ने जिलाध्यक्ष पद पर शब्बीर नागौरी का नाम घोषित किया तथा इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व को भेजी। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अशफाक अहमद ब्लॉक अध्यक्ष टोडाभीम, अनुज शर्मा जिला अध्यक्ष गंगापुर सिटी आदि मौजूद थे।

उनियारा . ईश्वर के प्रति आस्था और मन में विश्वास हो तो आंतरिक शक्ति ²ढ़ हो जाती है। उनियारा की 104 वर्षीय महिला में भी कुछ ऐसी ही जिजीविषा है। जिसने इस उम्र में भी 2 दिन का उपवास रखकर भूख को दूर कर 48 घंटे तक बिना खाए रहकर ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा जताई। ये महिला है मोतिया देवी पत्नी श्री नारायण जैन जो कि उम्र के ऐसे पड़ाव पर आ चुकी हैं।

जब इंसान को दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन 104 की साल की इस बुजुर्ग महिला में आज भी काम करने का इतना जज्बा है कि वह सुबह उठकर अपने समाज के स्थानक जो की धर्मशाला के रूप में है उसका प्रतिदिन झाड़ू निकालती है, एवं वहां कार्य करती रहती है। काम करने का उसका जज्बा ऐसा है कि वह अभी भी तीन मंजिल छत पर चढकऱ कार्य कर नई पीढ़ी को एक मिसाल देती हैं।

ये अच्छी सेहत का मंत्र

वे कहती हैं कि अगर मन में सच्ची श्रद्धा और ईश्वर के प्रति आस्था है तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे, लेकिन उसके पीछे स्वस्थ रहने का कारण वह बताती है कि प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना और हल्का भोजन लेना और समय पर सोना चाहिए। अपने दिनचर्या के कार्य स्वयं करना चाहिए। दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। मन में हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिए।

नए दांत आ गए: बुजुर्ग महिला के नए दांत आ चुके हैं और नए दांत से वह अपना भोजन सही तरीके से चबाती हैं। वह कहती है कि नए दांत आने से उसको भोजन चबाने में कोई तकलीफ नहीं होती।

क्यों रखा 2 दिन का उपवास
मोतिया देवी के सुपुत्र बुद्धि प्रकाश पोरवाल बताते हैं कि जैन पोरवाल समाज में वर्तमान समय में धार्मिक पर्व चल रहे हैं, जिन्हें क्षमा याचना पर्व भी कहते हैं। इसी के तहत उसकी मां ने दो दिन का उपवास रखा है जिसमें 48 घंटे तक केवल पानी ही पीते हैं और कुछ भी नहीं खाते।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.