>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update : राजस्थान में अब तक मानसून सीजन की 95 फीसद बारिश हुई, सितम्बर में होगी झमाझम बारिश, छू लेगा आंकड़ा Thursday 31 August 2023 04:22 AM UTC+00 Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम के मिजाज में कई बार उतार-चढ़ाव आया है। जून-जुलाई माह में धुंआधार बारिश हुई तो अगस्त में मामला ठायं-ठायं फिस्स रहा है। बावजूद इसके राजस्थान में मानसून सीजन में जमकर बारिश हुई। हर साल अगस्त महीने में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है। इस बार अगस्त महीना सूखा ही बीत गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 29 अगस्त तक सीजन की 95 फीसद बारिश हो चुकी है। 4 महीने के मानसून सीजन में प्रदेश में औसतन 435.6 मिली मीटर बारिश होती है। पर अभी तक 416.2 मिमी बारिश हो चुकी है। मानसून की विदाई वक्त आ गया है। सितम्बर माह के आखिर में मानसून का सीजन खत्म हो जाता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि तब तक यह आंकड़ा औसत बरसात को छू लेगा। अगस्त सूखा बीतने के बाद भी बारिश के आंकड़े का सामान्य अवस्था में पहुंचने का बड़ा कारण जून-जुलाई में हुई अच्छी बारिश है। उस समय तक सीजन की 90 फीसद बरसात हो गई थी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
