>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News : राजस्थान में कल बनेगी विश्व की सबसे बड़ी रोटी, बनेगा इतिहास Saturday 07 October 2023 11:31 AM UTC+00 ![]() Rajasthan Creat History : राजस्थान के लिए कल 8 अक्टूबर बड़ा दिन है। राजस्थान इतिहास रचने जा रहा है। भीलवाड़ा में रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाएगी। इस रोटी का वजन करीब 151 किलोग्राम होगा। इस रोटी को बनाने के लिए तवा एक हजार किलोग्राम वजन का होगा तो बेलन 20 फीट लम्बा होगा। 1 हजार ईंटों की बेस से एक 12x16 का चूल्हा तैयार किया गया है। चूल्हे में लोहे की जाली लगाई गई है। रोटी को सेंकने के लिए 800 किग्रा कोयला मंगवाया गया है। दुनिया की सबसे बड़ी रोटी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के 12 ट्रेंड हलवाई बनाएंगे। रोटी को बनाने की पूरी प्रक्रिया में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। इस पहले गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड जामनगर (गुजरात) ने बनाया था। |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |