>>: राजस्व बार एसोसिएशन के चुनाव 8 दिसम्बर को

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्व बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव 8 दिसम्बर को कराए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत नियमावली व कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि चुनाव वन बार वन वोट के आधार पर किए जाएंगे। उम्मीदवार का स्वयं, प्रस्तावक व अनुमोदक का सदस्यता शुल्क नवम्बर माह तक का जमा होगा। बार के मौजूदा अध्यक्ष व सचिव की ओर से प्रमाणित अंतिम सूची अनुसार मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सहायक चुनाव अधिकारी विष्णुकांत गर्ग व रघुनाथ सिंह होंगे।यह नहीं होंगे पात्र

- दो या दो से अधिक साल से निरंतर पदाधिकारी रहने वाला सदस्य।

- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव के लिए कम से कम पांच साल का अनुभव।चुनाव कार्यक्रम : एक नजर

नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि : 28 व 29 नवम्बर को दोपहर दो से तीन बजे तक।नामांकन पत्रों की जांच : 1 दिसम्बर दोपहर 2 बजे।

उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन : 1 दिसम्बर 3 बजे तक।अंतिम प्रकाशन : 4 दिसम्बर

मतदान : 8 दिसम्बर दोपहर 12 से 4 बजे तक।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.