>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
उप सभापति व दो पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार जने भाजपा से निलम्बित Thursday 16 November 2023 04:15 PM UTC+00 भीलवाड़ा में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का विरोध तथा निर्दलीय का प्रचार करने पर दो पूर्व जिला अध्यक्ष व उप सभापति समेत चार नेताओं को पार्टी से निलम्बित कर दिया।
अनुशासन समिति अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत के अनुसार, नगर परिषद के उप सभापति रामलाल योगी, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली व लक्ष्मीनारायण डाड तथा पूर्व नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वर्णकार को निलंबित किया है। ये भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ खड़े निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। इससे पहले शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल को निर्दलीय चुनाव लड़ने पर निलम्बित किया जा चुका है। पार्टी ने मेघवाल को निष्कासित कर दिया।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
