>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
परमाणुनगरी में देशी विदेशी पर्यटकों की आवक शुरू Wednesday 15 November 2023 02:34 PM UTC+00 गत दो दिनों से कस्बे में देशी विदेशी पर्यटकों की आवक के चलते भीड़ व चहल पहल बनी हुई है। दीपावली के दूसरे दिन से कस्बे में विशेष रूप से गुजरात व पश्चिमी बंगाल से पर्यटकों की आवक के चलते कस्बे में चहल पहल देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि देशी पर्यटकों की पहली पसंद स्वर्णनगरी जैसलमेर आकर अपनी छुट्टियां बिताना रहता है। इसी के चलते ये पर्यटक विश्व विख्यात परमाणु नगरी पोकरण व लोकदेवता बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा भी आते है। यहां गत दो दिनों से पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे यहां मुख्य मार्गों व दर्शनीय स्थलों पर खासी चहल पहल देखने को मिल रही है। पर्यटकों की भीड़ पोकरण फोर्ट में देखने के लिए उमड़ रही है। इसके अलावा गुजराती धार्मिक पर्यटक बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज के आश्रम में भी दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग की होटलों पर पर्यटकों की भीड़ यहां पहुंच रहे देशी विदेशी पर्यटकों के लिए कस्बे के ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलोंं के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 जोधपुर-पोकरण और राजमार्ग संख्या 11 बीकानेर-जैसलमेर पर स्थित होटलों व ढाबों पर देखने को मिल रही है। यहां दिन रात वाहनों का जमावड़ा व पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
