>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पांच साल से मांग रहे ओवरब्रिज व पट्टे, दोनों ही नहीं मिले Friday 17 November 2023 04:32 AM UTC+00 भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी में हर दिन के जाम से छुटकारा पाने के लिए जनप्रतिनिधियों से पांच साल पहले एक और ओवरब्रिज व किश्नावतों की खेड़ी के लोगों ने पट्टे मांगे थे। रे दोनों मांग आज तक पूरी नहीं हुई है।
मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। मतदान करना भी चाहिए, लेकिन ऐसे व्यक्ति का चयन करना चाहिए जो जनता के बीच रहे। उनकी समस्या का समाधान करने को हरदम तत्पर रहे। यह निष्कर्ष था भीलवाड़ा के सुखाडिया स्टेडियम के पास चाय की थड़ी पर चर्चा का। राजस्थान पत्रिका को लोगों ने बताया कि वे ईमानदार व शहर का विकास करने वाले को वोट देंगे।
शहर में हर दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिले। इसके लिए ओवरब्रिज बनना चाहिए। वर्षों से रह रहे लोगों को पट्टे मिले। लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान करें। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। शहर में चार दर्जन से अधिक निजी कॉलोनियों को चंबल का पानी मिले। सीवरेज के कारण शहर की सड़कें खराब है। उनका लेवल सहीं नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही है।
ये थे मौजूद |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
