>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पर्यटकों की आवक जारी, होटलें हो रही गुलजार Saturday 18 November 2023 02:40 PM UTC+00 परमाणु नगरी पोकरण में देशी विदेशी पर्यटकों की आवक लगातार जारी है। जिससे मुख्य मार्गों सहित कस्बे की होटलें गुलजार नजर आ रही है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष दीपावली के त्यौहार पर गुजरात, महाराष्ट्र व पश्चिमी बंगाल से देशी पर्यटकों की आवक शुरू हो जाती है, जो करीब एक सप्ताह तक जारी रहती है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी स्वर्णनगरी घूमने के लिए यहां आते है और जिले के प्रवेश द्वार परमाणु नगरी पोकरण अवश्य रुकते है एवं यहां के स्थलों का भ्रमण करते है। इस बार भी गत 12 व 13 नवंबर को दीपावली के त्यौहार के बाद पर्यटकों की आवक शुरू हो गई थी। सर्दी के आगमन के साथ ही देशी एवं विदेशी पर्यटकों के आने का दौर भी शुरू हो चुका है। स्वर्णनगरी जैसलमेर भ्रमण से पूर्व पोकरण में देशी विदेशी पर्यटक ऐतिहासिक बालागढ़ फोर्ट, तालाबों, हवेलियों का भ्रमण कर रहे है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित होटलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे इन दिनों होटलें व मुख्य मार्ग पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
