>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Video- Assembly Elections 2023: महिला, किसान व युवा वोटर्स पर फोकस ... गहलोत सरकार पर बरसे Saturday 18 November 2023 02:25 PM UTC+00 स्वर्णनगरी में शनिवार को चुनावी सभा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 15 मिनट के संबोधन में महिला, युवा व किसान वोटर्स पर फोकस करते हुए उद्बोधन दिया। इस बीच उन्होंने गहलोत सरकार पर भी प्रहार किए। यहां हनुमान चौराहा में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि राजस्थान पर पूरे 5 साल गहलोत सरकार का ग्रहण लगा रहा, अब जनता को मौका मिला है कि वे कमल निशान पर वोट देकर इस ग्रहण से प्रदेश को निजात दिलाएं। उन्होंने कहा कि देवतुल्य प्यारे राजस्थान प्रदेश को इस सरकार ने भ्रष्टाचार, नारी उत्पीडऩ और बलात्कार, गरीब पिछड़ों पर अत्याचार और अनाचार के मामले में देश में अव्वल बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत ने अपने रिश्तेदारों को 11 हजार करोड़ रुपए के ठेके दिलाए। योजना भवन में सोना और 2.40 करोड़ रुपए की नगदी निकली। प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर निशाना साधते हुए नड्डा ने लोगों से पूछा कि उन्हें याद है ना भीलवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, अलवर और बाड़मेर में क्या-क्या हुआ? राजस्थान में पेपर लीक के मसले को उभारते हुए नड्डा ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में अब तक 19 बार परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इसी तरह से उन्होंने गहलोत सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने, वनरक्षक, पटवारी और पुलिस भर्ती परीक्षाओं में भर्ती घोटाला करने का आरोप लगाया। इन पर साधी चुप्पी इन पर रहा फोकस |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
