>>: सभा को संबोधित करने से पहले तेजाजी के धोक देने जाएंगे पीएम मोदी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नागौर दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर बीकानेर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3.05 बजे लोक देवता वीर तेजाजी की जन्म स्थली खरनाल में बनाए गए हेलीपेड पहुंचेंगे। हेलीपेड से कार से सवा 3 बजे वीर तेजाजी मंदिर पहुंचकर तेजाजी महाराज के दर्शन व पूजा करेंगे। इसके बाद 3.45 बजे खरनाल से रवाना होकर 4.05 बजे नागौर में मिर्धा कॉलेज में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद कार से खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली चुनावी सभा में पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी करीब 5 बजे तक आमसभा में रहेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से वापस बीकानेर के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि नागौर जिले में दस विधानसभा क्षेत्र हैं और मोदी की सभा में सभी भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

मोदी चौथी बार आ रहे नागौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चौथी बार नागौर आ रहे हैं। इससे पहले वे 28 नवम्बर 2018 को नागौर आए थे और स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया था। उससे पहले अप्रेल 2014 में जायल में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उससे पहले जब वे गुजरात के सीएम थे, तब 28 नवम्बर 2013 को मोदी ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया था। गत 28 जुलाई को पीएम मोदी का खरनाल आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन बाद में स्थगित कर दिया गया।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
भाजपा के जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.