>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नौकरी भी गई और टिकट भी नहीं मिली Friday 17 November 2023 04:39 AM UTC+00 भीलवाड़ा. राजनीति के मैदान में उतरने की मंशा से शिक्षा विभाग व नगर विकास न्यास के दो कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली लेकिन राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिला। हालांकि टिकट के लिए प्रयास भी किए और नामांकन भी भरा। टिकट नहीं मिलने पर पर्चा वापस उठा लिया।
नगर विकास न्यास में रोशनी शाखा के कर्मचारी तेजमल शर्मा ने भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बनाया। शर्मा ने अगस्त में सेवानिवृत्ति के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। इसमें चुनाव लड़ने के लिए नौकरी छोड़ना कारण बताया। 6 नवम्बर को न्यास ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन से पहले ही शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया। शर्मा ने पर्चा भरा, लेकिन नामवापसी के अन्तिम दिन पर्चा उठा लिया। इसी प्रकार भीमगंज थाने के सामने स्थित बालिका विद्यालय की शिक्षिका मधुबाला महाजन ने भी चुनाव लड़ने के लिए सेवानिवृति ली। प्रमुख दल से टिकट मांगा। महाजन ने पर्चा भी भर दिया लेकिन टिकट नहीं मिलने पर नामांकन वापस ले लिया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
