>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
महिलाओं के तीन सौ किलो बाल व 50 हजार ले उड़े चोर Friday 17 November 2023 05:53 PM UTC+00 भीलवाड़ा जिले के गंगापुर में बालों के व्यापारी के सूने घर का ताला तोड चोर करीब 50 हजार रुपए की नकदी सहित महिलाओं के बाल चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश हाल गंगापुर निवासी कोमल सिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 9 नवंबर को नगर के वार्ड नंबर चार छात्रावास कॉलोनी स्थित मकान पर ताला लगा कर परिवार सहित अपने गांव गए हुए थे। 16 नवंबर शाम को वापस आने पर मकान का ताला टूटा हुआ व मकान में खरीद कर रखे महिलाओं के करीब तीन सौ किलो बाल व 50 हजार की नकदी चुरा ले गए व अन्य सामान बिखेर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने पोटला से पप्पू बाल्मीकि की पिकअप चुराना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी अर्जुन पायक, बालूनाथ उर्फ बाला योगी देवगढ़,वनाराम उर्फ विनोद गाडोलिया लोहार निवासी नया गांव सोलंकियान,पाली और रूपाखेड़ा- रायपुर निवासी पारस कुमावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभी चोरी की पिकअप खरीदने वाले के साथ ही चोरी में लिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश है। आरोपियों से पूछताछ के बाद और वारदातें खुलने की संभावना है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
