>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, नहीं उठाया शव Saturday 18 November 2023 04:50 PM UTC+00
जसोल थाना क्षेत्र के सिणली जागीर गांव की सरहद में शनिवार सुबह ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रेलर वजावास और भीमरलाई गांव की तरफ जिप्सम भरने के लिए जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व मृतक के परिजन एकत्र हो गए। जसोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शव उठाने से मना करते हुए शव ले कर मौके पर बैठ गए। इसके बाद उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर समझाइश करने के प्रयास किए, लेकिन वे आर्थिक सहायता देने की मांग पूरी होने तक शव नहीं उठाने पर अड़ गए। देर रात तक पुलिस की ओर से शव उठाने के लिए समझाइश करने के प्रयास किए जा रहे थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
