>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Video : मंजू वर्सेस मंजू चौथी बार, भाटी के ताल ठोकने से बना त्रिकोणीय संघर्ष Saturday 18 November 2023 07:10 AM UTC+00 नागौर जिले में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट जायल में इस बार कांग्रेस की मंजू मेघवाल का भाजपा की मंजू बाघमार से चौथी बार मुकाबला तय हुआ है। आरएलपी के बी.एल. भाटी को मैदान में उतारने से सीट त्रिकोणीय संघर्ष में फंसी दिख रही है। बहन के मायरा भरने की परंपरा को निभाने के लिए प्रदेशभर में विशेष पहचान रखने वाले जायल में इस बार अभी तक मतदाता का मूड तय नहीं दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्र होने से सभी के अपने-अपने मुद्दे हैं। चेहरों पर ठोस वादों का इंतजार दिख रहा है। युवाओं में रोजगार की टीस है तो ढाणियों में बसे लोग मीठे बोल के साथ मीठे पानी की बाट जोहते दिख रहे हैं। यहां चुनाव को लेकर अलग-अलग चौपालों में खूब चर्चाएं होती दिख रही हैं। जायल विधानसभा में खास
2018 चुनाव में मिले मत मतदाता बोले ... डेह में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को गांव से दूर ढाणियों में खोला गया है, जहां बच्चों का जाना मुश्किल है, जबकि गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन खाली पड़ा है। स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। डेह को पंचायत समिति बनाने मांग लम्बे समय से है, लेकिन नहीं बना रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
