>>: चंबल परियोजना की राइजिंग लाइन में अवैध कनेक्शनों की भरमार, सर्दी में दर्जनों गांवों में छाई पेयजल किल्लत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

चंबल परियोजना की राइजिंग लाइन में अवैध कनेक्शनों की भरमार, सर्दी में दर्जनों गांवों में छाई पेयजल किल्लत नादौती. पेयजल की राईजिंग लाइन में अवैध नल कनेक्शनों की भरमार से कस्बा शहर में पेयजल किल्लत की गंभीर समस्या है। जलापूर्ति बाधित रहने से सर्दी में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से ग्रामीणों में रोष है। सवाईमाधोपुर नादौती चंबल पेयजल परियोजना में गत दिनों व्यास का डाबरा स्थित मुख्य पंप गृह से गांव के किले के नीचे बनी टंकी को पाइप लाइन से जोड़ा गया था। लेकिन कुछ दिनों से लाइन में अवैध कनेक्शन होने से टंकी भर नहीं पाती है। वर्तमान में व्यास के डाबरे से लेकर गांव तक की करीब दो किलोमीटर की दूरी की मैन राईजिंग लाइन में एक दर्जन से अधिक अवैध नल कनेक्शन हैं। पहले एक घंटे में टंकी भर जाती थी, लेकिन अब छह घंटे में भी पूरी नहीं भर पा रही है। 15 दिन में एक बार मिल रहा पानी ग्रामीण रसीद खान, मोहन सिंह, शंकर मीना, राजेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, कैलाश नाई, प्रेमप्रकाश दीक्षित, रामदयाल फौजी, मैनेजर मीना आदि ने बताया कि राइजिंग लाइन में अवैध कनेक्शन होने से 15 से 20 दिन में नलों में आता है। समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने राइजिंग लाइन से अवैध कनेक्शनों को शीघ्र हटवाने की मांग की है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.