>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विधानसभा चुनाव में अलवर जिले में किस में है मुख्य मुकाबला Thursday 16 November 2023 06:23 PM UTC+00 विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान परवान चढ़ने के साथ ही अलवर जिले की सभी सीटों पर अब चुनावी मुकाबला तय होने लगा है। हालांकि सभी 11 सीटों पर मुख्य मुकाबले में कांग्रेस व भाजपा हैं, वहीं कुछ सीटों पर बागी नेता एवं निर्दलीय अपनी उपिस्थति दर्ज करा मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में जुटे हैं। भाजपा व कांग्रेस में इसलिए हुआ तय कांग्रेस व भाजपा दोनों ही विचारधारा आधारित पार्टियां हैं। इस कारण इन दलों का हर विधानसभा क्षेत्र में खुद का काडर वोट भी है। यानी कांग्रेस व भाजपा से किसी भी प्रत्याशी के खड़े होने पर उस विधानसभा क्षेत्र में इन दलों को 25 से 40 हजार परम्परागत वोट मिलना तय है। इसमें विचारधारा व जातीय समीकरण भी बड़ा रोल अदा करते हैं। वोट बैंक देख रणनीति बनाते हैं प्रमुख दल राजनीतिक दल भी जानते हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र में उसका स्थाई वोट बैंक किस क्षेत्र व किस जाति का है। इसीलिए पार्टी चुनावी प्रचार की रणनीति भी उसी हिसाब से बनाती है। हार-जीत का फैसला भी नए जुड़े मतदाता व स्विंग वोटर्स तय करते हैं। हर चुनाव में मिलता रहा परम्परागत वोट अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 49 हजार से 85 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 35 हजार से 63 हजार के बीच वोट लिए। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 27 हजार से 60 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 32 हजार से 85 हजार के बीच वोट लिए। राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ सीट राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 7 हजार से 52 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 44 हजार से 82 हजार के बीच वोट लिए। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 61 हजार से 73 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 45 हजार से 83 हजार के बीच वोट लिए। मुंडावर विधानसभा क्षेत्र मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 53 हजार से 81 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 52 हजार से 57 हजार के बीच वोट लिए। बानसूर विधानसभा क्षेत्र बानसूर विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 41 हजार से 47 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 28 हजार से 71 हजार के बीच वोट लिए। किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 31 हजार से 71 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 29 हजार से 56 हजार के बीच वोट लिए। थानागाजी विधानसभा क्षेत्र थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 22 हजार से 52 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 22 हजार से 25 हजार के बीच वोट लिए। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 37 हजार से 56 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 13 हजार से 51 हजार के बीच वोट लिए। तिजारा विधानसभा क्षेत्र तिजारा विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 41 हजार से 69 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 27 हजार से 55 हजार के बीच वोट लिए। कठूमर विधानसभा क्षेत्र कठूमर विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लगातार 39 हजार से 53 हजार के बीच वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन चुनाव में 37 हजार से 54 हजार के बीच वोट लिए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
