>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कोटड़ी श्याम पर विदेशी मुद्रा से श्रृंगार Thursday 16 November 2023 04:18 PM UTC+00 विदेशी मुद्रा से श्रृंगार मेवाड़ के प्रमुख मंदिरों में शुमार कोटडी श्याम के दरबार में विदेशी मुद्रा से श्रृंगार के प्रति भक्तों में उत्साह है। अमरीकी मु्द्रा डॉलर के बाद अब एक भक्त ने मनोकामना पूर्ण होने पर वियतनाम की मुद्रा मंदिर में भेंट की है। शाहपुरा जिले के कोटड़ी श्याम दरबार में एक भक्त परिवार ने वियतनाम की मुद्रा के नोट थाली में सजाकर कोटडी श्याम के श्रृंगार के लिए पुजारी सत्यनारायण पाराशर को भेंट किए। वियतनाम मुद्रा भेंट वियतनाम में एक मार्बल कम्पनी में भीलवाड़ा निवासी दिनेश कुमार चेचाणी के पुत्र विशाल चेचाणी कार्यरत है। विशाल की मनोरथ पूर्ण होने पर परिजनों ने मंदिर में पहुंच कर यह मुद्रा भेंट की। इस दौरान दीपक, अंकित पाराशर ,प्रकाश जोशी, पण्डित राधेश्याम सिखवाल सहित कई भक्तगण उपस्थित थे। मांडल में बैलों के साथ भड़काते हैं बैसाखी नंदन दीपोत्सव पर मांडल कस्बे में एक अनूठी परंपरा है। यहां बैलों के साथ-साथ बैसाखी नंदन (गधा) को भी भड़काने की परंपरा है। कस्बे के प्रतापनगर में श्रीयादेवी नवयुवक मंडल व कुम्हार समाज की ओर से सालों से चली आ रही बैसाखी नंदन को भड़काने की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट के दिन शाम को बैसाखी नंदन को नहला कर शृंगार किया जाता है। कार्यक्रम को देखने आसपास के बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
