>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
Crime News : रास्ते के विवाद ने ली युवक की जान, ट्रैक्टर से कई बार रौंदा Thursday 16 November 2023 04:50 AM UTC+00 सीकर. नीमकाथाना जिले के जीलो गांव में रास्ते को लेकर विवाद के चलते बुधवार को ट्रैक्टर चढ़ाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिजन ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जनक सिंह ने ट्रैक्टर चढ़ाकर भवानी सिंह की जान ले ली। आरोपी जनकसिंह ने भवानी को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद कई बार ट्रैक्टर से रौंदा। मृतक के छोटे भाई नंदसिंह ने बताया कि जनक सिंह उनके खेत के बीच से रास्ता निकालना चाहता था, जबकि उन्होंने अपने खेत के बगल से रास्ता दे दिया था। आरोपी ने दीपावली पर नया ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे गांव के अन्य लोगों के घर खड़ा कर रखा था। रास्ते के विवाद को लेकर जनक सिंह ने बुधवार सुबह नंदसिंह को मारने के लिए पीछे ट्रैक्टर दौड़ाया, इसी दौरान भवानी सिंह वहां आ गया। आरोपी ने जानबूझकर ट्रैक्टर से रौंद कर भवानी सिंह की हत्या कर दी। चार माह पूर्व पुलिस को दी थी शिकायत नंदसिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ चार माह पूर्व लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने उसके भाई की हत्या कर दी। इधर, डाबला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार के अनुसार मृतक के भाई नंद सिंह की ओर से नामजद रिपोर्ट दी गई है, मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चढ़ाने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार है। मृतक के छोटे भाई नंदसिंह ने छह आरोपियों जिनमें मुख्य आरोपी जनकसिंह, दीपकसिंह, रविंद्रसिंह और तीन महिलाओं के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। |
रोडवेज में मनमर्जी पर लगेगी लगाम, तीन दिन में समायोजित करना होगा साप्ताहिक अवकाश Thursday 16 November 2023 06:06 AM UTC+00
इसलिए आक्रोश निगम मुख्यालय की ओर से जारी नए आदेश को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सेवानिवॄृत्ति के समय बकाया रहने पर निगम को साप्ताहिक अवकाश की राशि का दोहरा भुगतान करना पड़ता है। वहीं निगम के अधिकारियों का तर्क है कि अधिकारी जानबूझ कर कई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं देते हैं। जिसके कारण निगम का दायित्व बढ़ जाता है। ऐसे में कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ लेते हैं। नेताओं का कहना है कि जब पहले से ये आदेश जारी हो चुके हैं तो उनकी पालना क्यों नहीं करवाई जा रही है। आदेश के बावजूद चालक व परिचालकों को साप्ताहिक अवकाश दिए बिना ही डबल ड्यूटी करवाई जा रही है। वहीं जीएच पर काम करने पर दोहरी राशि का भुगतान किया जाता है। |
जन-गण-मन यात्रा: अहम मुद्दों पर हुआ संवाद, लोगों ने खुलकर रखी बात Thursday 16 November 2023 09:26 AM UTC+00 राजस्थान विधानसभा चुनाव के रण के बीच जनता की नब्ज टटोलने राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की राजस्थान में जन-गण-मन यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन यात्रा शाहपुरा से श्रीमाधोपुर, रींगस, खाटूश्यामजी, पलसाना होते हुए सीकर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और अहम मुद्दों पर संवाद भी किया। कोठारी सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, पीसीसी सदस्य बालेन्दुसिंह शेखावत सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आमजन से रू-ब-रू हुए। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक कोठारी ने गांवों में ग्रास रूट तक पहुंचकर आमजन से भी चुनावी फीडबैक लिया। यह भी पढ़ें : 'वोट का सौदा कर मतदाता पांच साल सवाल पूछने का अधिकार खो देता है' कोठारी ने शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नारी शक्ति और युवाओं से चर्चा की। लोगों ने उन्हें जयपुर तिराहे पर धीमी गति से चल रहे फ्लाईओवर कार्य की समस्या से भी अवगत कराया। इसी तरह श्रीमाधोपुर, रींगस, पलसाना व सीकर में भी अलग-अलग वर्ग के लोगों से प्रमुख मुद्दों को लेकर संवाद किया। |
VIDEO: कलक्टर-एसपी ने की लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील Thursday 16 November 2023 02:32 PM UTC+00 नीमकाथाना. आगामी विधानसभा चुनाव और आचार संहिता की पालना व जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फ ोर्सेस के जवानों ने गुरुवार को नीमकाथाना के नयाबास, पुछवाली, राणासर, सिरोही गांवों में फ्लैग मार्च किया। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने आमजन से भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। इस दौरान जिला कलक्टर ने सिरोही गांव की महिलाओं से बात की और उनको आगामी 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कलक्टर ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन तैयार है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की होने वाली गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस को सूचित करने और भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने आमजन को सी-विजील एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतें इस एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत कंट्रोल रूम में भी की जा सकती है। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज सहित पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे । |
VIDEO: ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार Thursday 16 November 2023 03:20 PM UTC+00 नीमकाथाना/मावंडा. ग्राम जीलो में भवानी सिंह को टैक्टर से रौंद कर हत्या के मामले में गुरुवार को एक व्यक्ति और तीन महिलाओं को डाबला पुलिस ने गिरफ्तार किया है, डाबला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि भवानी सिंह की हत्या के आरोपी रविन्द्र सिंह, उसकी पत्नी माया कंवर, रविन्द्र सिंह की बहन प्रकाश कंवर व सुमन कंवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के छोटे भाई नंद सिंह ने इन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। भवानी सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जनक सिंह व दीपक सिंह जो ट्रैक्टर लेकर फ रार हैं अभी तक नहीं पकड़े जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक के छोटे भाई नंद सिंह के अनुसार रविन्द्र सिंह की दोनों बहन गुजरात रहती है, जो हमारे परिवार को मारने के लिए आई हुई थी। गौरतलब है कि रास्ते के विवाद को लेकर मवेशी चराने वाले भवानी सिंह पर जनक सिंह व अन्य ने बुधवार को ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर दी थी । |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




