>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Table of Contents
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
दिन के समय आती है झपकी, तो संभल जाएं Wednesday 15 November 2023 11:12 AM UTC+00 | Tags: health मेलबर्न में एक हार्ट एंड डायबिटीज इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर्स के मुताबिक नींद की सेहत से समझौता या रात की पारी में काम करना पुरुषों और महिलाओं और सभी आयु समूहों में उच्च रक्तचाप का खतरा पैदा कर देता है। अध्ययन से पता चला है कि रात की पारी में काम करने वाले स्थायी कर्मचारी, जो पांच या छह घंटे से कम सोते थे, उन्हें सबसे अधिक खतरा था, लेकिन मिश्रित पारी में काम करने वालों का रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि बहुत लंबे समय तक सोने से भी दुष्प्रभाव सामने आते हैं। ऐसे बना रहेगा हेल्दी बीपी प्रॉपर नींद लें डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान चुनाव 2023 : कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है : पीएम मोदी Wednesday 15 November 2023 12:22 PM UTC+00 Rajasthan Chunav 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस व अन्य दलों के केन्द्रीय नेताओं का प्रचार बुधवार से तेज हो गया है। इसी क्रम में पीएम नरेन्द्र मंत्री ने बुधवार को बाड़मेर के बायतू में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने 'भारत माता की जय' से अपना संबोधन शुरू किया। अपने संबोधन में मोदी ने सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश से कांंग्रेस की सरकार जा रही है और भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने आगे कहा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव है। उन राज्यों में भी कांग्रेस का डिब्बा गोल होने वाला है, अब राजस्थान की बारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि साफ होने का मजा तब है जब पोलिंग बूथ में जाकर 'सफाई' की जाए। युवाओं को बहन-बेटियों से सीखना चाहिए। जिस तरह दिवाली से पहले महिलाएं घरर के कोने-कोने की सफाई करती हैं, उसी तरह मेरा उनसे आग्रह है कि मतदान के दिन राजस्थान से कांग्रेस सरकार का सफाया कर दें। मेरा सौभाग्य की राजस्थान आया महिला अपराध में नबंर 1 राज्य बना राजस्थान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज पेपर लीक माफिया के भरोसे छोड़ा तुष्किरण की नीति अपनाती है कांग्रेस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
'गूगल पर लाल डायरी टाइप करते ही सीएम गहलोत का चमक रहा चेहरा' Wednesday 15 November 2023 01:02 PM UTC+00 जयपुर। महादेव एप के नाम पर छत्तीसगढ़ और लाल डायरी से राजस्थान में राजनीति उफान पर है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महादेव एप के साथ लाल डायरी को जोड़ दिया। उन्होंने कहा है कि गूगल पर 508 टाइप करते ही महादेव एप और सीएम भूपेश बघेल का नाम आता है, इसी तरह लाल डायरी का नाम आते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो सामने आ जाती है।जयपुर आए ठाकुर बुधवार को मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि दोनों ही मामलों में कांग्रेस सरकार के सीएम भ्रष्टाचार के घेरे में है, इसलिए भाजपा सरकार आते ही पुख्ता जांच कराएगी। लाल डायरी का जिक्र होते ही सीएम गहलोत की बौखलाहट बढ़ जाती है। ठाकुर ज्यादातर समय हिमाचल प्रदेश से तुलना करते रहे। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
सरकार बनाने के लिए हिमाचल के लोगों को ठगा, अब राजस्थान के लोगों को ठगेगी कांग्रेस Wednesday 15 November 2023 01:45 PM UTC+00 हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सभी गारंटियां पूरी तरह झूठ हैं। आज से करीब 11 महीने पहले हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने राजस्थान की तरह ही गारंटियां दी थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिमला में प्रेसवार्ता करके कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जो वादा करते हैं। उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने का वादा भी किया था। उसका क्या हुआ ? बिल्कुल इसी तरह हिमाचल के लोगों को झूठी गारंटियों में गुमराह किया गया। राजस्थान की जनता को समझने की जरूरत है कि वह इस तरह के झूठे प्रलोभन में ना आए। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने 10 गारंटीयां दी थी, जिसमें कहा गया था कि प्रदेश की 18 साल से 70 साल उम्र की 22 लाख महिलाएं हैं। उनके लिए कैबिनेट की पहली ही बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि उनके खाते में 1500 रुपए प्रत्येक महीने डाले जाएंगे। लगभग 12 महिने हो चुके, लेकिन अभी तक किसी महिला के खाते में एक रूपया भी नहीं आया। इसके अलावा कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, लेकिन मुफ्त बिजली देना तो दूर कांग्रेस सरकार ने वहां बिजली की दरें बढ़ा दी। दूसरी ओर भाजपा ने बिना गारंटी के भी वहां काम किया और जो पहले से ही 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती थी, वह चालू रखी। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल चुनाव के प्रभारी भूपेश बघेल ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि गाय का गोबर 2 रुपए किलो में खरीदा जाएगा, लेकिन वह भी पूरी तरह झूठा निकला। जबकि, छत्तीसगढ़ का गोबर घोटाला लोगों को ध्यान जरूर है। बघेल ने कहा था कि हिमाचल में बागवानी बड़े स्तर पर की जाती है, कांग्रेस सत्ता में आई तो यहां की फसलों का रेट किसान खुद तय करेगा। हिमाचल में सेब का 5000 करोड़ का व्यापार होता है। यहां के लोग झांसे में आ गए, जबकि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में अभी तक जो 7 गारंटियां दी हैं, उनमें अधिकांश वही हैं जो हिमाचल में दी गई थी। किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा खोखला निकला। उल्टा यह स्थिति हो गई कि लगभग 20 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन नीलाम हो गई। दर्जनों किसानों ने आत्महत्या कर ली। राजस्थान में भी गाय का गोबर खरीदने की बात कही है, जबकि लंपी वायरस के समय सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत गौ माता राजस्थान में ही मरी थी। जो लोग गाय की सुरक्षा नहीं कर सकते वो गोबर कैसे खरीद सकते हैं। राजस्थान में लाल डायरी का नाम सीएम गहलोत से ऐसे जुड़ गया कि जैसे ही लाल डायरी का जिक्र होता है मुख्यमंत्री गहलोत की बौखलाहट बढ़ जाती है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने अशोक गहलोत पर किया कटाक्ष Wednesday 15 November 2023 02:00 PM UTC+00 नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर कहा है कि सीएम गहलोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नाम से इतना क्यों घबराते हैं, भाजपा के शीर्ष नेताओं का जब भी राजस्थान दौरा होता है तो सीएम गहलोत के दिल की धडकन बढ जाती है। इसकी बौखलाहट में वे अनाप शनाप बयानबाजी से भी नहीं चूकते। राठौड ने कहा कि लाल डायरी के तनाव में गहलोत वाणी पर नियंत्रण खोते जा रहे है, जिसके कारण वे आए दिन अपने ही बयान बदल रहे हैं। पहले उन्होंने कहा था कि लाल डायरी जैसा कुछ है ही नहीं, उसके बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लाल डायरी में लिखा है कि कांग्रेस जीत रही है और अब सीएम गहलोत कह रहे हैं कि लाल डायरी केन्द्रीय गृह मंत्रालय की साजिश से बाहर आई है। आखिर गहलोत एक बार अपना स्टैण्ड क्लियर क्यों नहीं कर रहे। अब जब लाल डायरी के पन्ने जनता के सामने आ रहे है तो गहलोत की बौखलाहट बढती जा रही है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से लिया वादा Wednesday 15 November 2023 02:38 PM UTC+00
2. लॉकर वाला सोना आलू से बना हुआ नहीं 3. कमल का बटन ऐसे दबाओ कि उनको फांसी दे रहे हो 4. गहलोत मुझे कोस रहे हैं 5. पोलिंग बूथ से कांग्रेस साफ होनी चाहिए 6. मुझे बहनों के स्वास्थ्य की चिंता है 7. अनाज के भंडार खोल दिए 8. कहीं भी हाथ मारने की पंजे की आदत हो गई है 9. दंगों के कारण बार-बार कर्फ्यू से नुकसान हो रहा है 10. आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान में मौसम में आया बदलाव, सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी, जानें मौसम अपडेट Wednesday 15 November 2023 03:16 PM UTC+00 जयपुर। हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा बुधवार को फतेहपुर में 7.5, सीकर में 9 और चूरू में 10 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया। इधर, अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। आगे क्या प्रदूषण के स्तर में ज्यादा कमी नहीं, तापमान नीचे आया इन शहरों का न्यूनतम तापमान शहर : : न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में माउंट आबू : 7 फतेहपुर : 7.5 सीकर : 9 चूरू : 10 संगरिया : 10.4 पिलानी : 11 अलवर :12 भीलवाड़ा : 12.6 वनस्थली : 14.8 जयपुर : 14.7 कोटा : 14.6 चित्तौडगढ़ : 14.8 डबोक : 13.4 एरिन रोड : 12.8 गंगानगर : 13.4 धौलपुर : 14.7 अंता बारां : 13.4 करौली : 12 | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान में कांग्रेस का एक्शन, 49 बागी छह साल के लिए निष्कासित, इन नेताओं पर हुई कार्रवाई Wednesday 15 November 2023 03:43 PM UTC+00 जयपुर। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी बागियों पर कार्रवाई करते हुए 49 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश की 44 विधानसभा सीटों पर ये बागी चुनाव मैदान में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में उतरे हैं। इन्हें हाल ही प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने अंतिम मौका दिया था। उन्होंने कहा था कि जो भी नेता चुनाव मैदान में उतरे हैं वे पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देकर रियायर हो जाएं। लेकिन किसी ने भी पार्टी प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया। इसके बाद गुरुवार को प्रभारी रंधावा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तुरन्त प्रभाव से पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नजदीकी युनूस खान और आक्या सहित ये नेता पार्टी से निष्कासित इन नेताओं पर हुई कार्रवाई | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भाजपा छोड़ अमीन पठान ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा-'सबका साथ सबका विकास दिखावा' Wednesday 15 November 2023 04:39 PM UTC+00 जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे अमीन पठान ने बुधवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके समर्थन में कोटा और अजमेर के कई पार्षदों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। पठान को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। भाजपा अब वाजपेई-शेखावत वाली पार्टी नहीं भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और गरीबों की अनदेखी हो रही है जबकि कांग्रेस हर वर्ग के लिए काम कर रही है। बताया जाता है कि पठान कोटा के लाडपुरा और भरतपुर के कामां से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने किसी भी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया, जिसके बाद से ही उऩकी नाराजगी सामने आ रही थी। वीडियो देखेंः -Rajasthan Election 2023: फिर साथ दिखे Ashok Gehlot, Sachin Pilot | क्या है Congress का प्लान? गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने इस बार प्रदेश की 200 सीटों में से किसी भी सीट पर मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया है। वसुंधरा सरकार में ताकतवर मंत्री रहे युनूस खान ने भी टिकट नहीं मिलने पर डीडवाना से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। वीडियो देखेंः- | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
गहलोत का आरोप, कन्हैयालाल के हत्यारों का भाजपा से संबंध, एनआईए ने जानबूझकर केस को लंबा खींचा Wednesday 15 November 2023 04:50 PM UTC+00 जयपुर। विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कन्हैयालाल हत्याकांड और लाल डायरी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। प्रचार के दौरान भाजपा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बीच इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है। विपक्ष की ओर से कन्हैया लाल हत्याकांड मामला उठाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी आरोप लगाते हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों के संबंध भाजपा से बताएं हैं। सीएम गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस वॉर रूम रूम में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस समय कन्हैया लाल हत्याकांड हुआ था उस वक्त हत्यारों के फोटो गुलाबचंद कटारिया सहित कई भाजपा नेताओं के साथ वायरल हुए थे। हमारी सरकार ने 2 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ लिया था। गहलोत ने आरोप लगाया कि एनआईए ने जानबूझकर इस केस कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया है, जिससे कि चुनाव में भाजपा को फायदा हो। कोई लाल-पीली डायरी नहीं इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने हमारी सरकार के एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के साथ साजिश रची और लालडायरी का मुद्दा उठाया। और उसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने दौरे में लाल डायरी का जिक्र किया। प्रधानमंत्री से पूछे सात सवाल वीडियो देखेंः- Rajasthan Election 2023: फिर साथ दिखे Ashok Gehlot, Sachin Pilot | क्या है Congress का प्लान? | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
जयपुर की तीन विधानसभा क्षेत्र में औवेसी का रोड शो, भाजपा-कांग्रेस की खामियां गिनाई Wednesday 15 November 2023 05:00 PM UTC+00 जयपुर। विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को राजधानी के किशनपोल, आदर्श नगर और हवामहल विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। साथ ही अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी मतदाताओं से की। ओवैसी ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के जालूपुरा, संसार चंद रोड, हवामहल विधानसभा क्षेत्र के भट्टा बस्ती, नाहरी का नाका और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के रामगंज, घाटगेट और नवाब के चौराहे पर रोड शो करके मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया।
कांग्रेस केवल अल्पसंख्यक वर्ग को अपना वोटबैंक समझती है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही हमें बी टीम बोलते हैं, इसका इलाज मेरे पास नहीं है। ओवैसी ने कहा कि हम जमीन पर मेहनत कर रहे हैं और जनता का हमें समर्थन मिल रहा है। हमारा काम मेहनत करना है और फैसला जनता को करना है। गौरतलब है कि औवेसी की पार्टी एमआईएम पहली बार प्रदेश की राजनीति में हाथ आजमा रही है। एमआईएम ने प्रदेश की 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि अल्पसंख्यक बाहुल्य सीटों पर एमआईएम के प्रत्याशियों के उतरने से कांग्रेस प्रत्याशियों को अल्पसंख्यक वोटों में सेंधमारी का डर सता रहा है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
फोन से भेजे भद्दे मैसेज, इसलिए बंद कर दिया जाएगा आपका नंबर! ऐेसे कॉल करके धोखाधड़ी कर रहे स्कैमर्स Wednesday 15 November 2023 05:04 PM UTC+00 | Tags: mobile Beware Of Fraud In The Name Of TRAI : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) (TRAI) ने बुधवार को कहा कि उनकी ओर से आम जनता को सूचित किया जा रहा है कि ट्राई किसी भी व्यक्तिगत ग्राहक के मोबाइल नंबर को ब्लॉक या डिस्कनेक्ट नहीं करता है। दरअसल, कुछ स्कैमर्स ट्राई के नाम से लोगों को इस प्रकार का धोखा दे रहे हैं। ट्राई के संज्ञान में यह लाया गया है कि कुछ कंपनियां, एजेंसियां व व्यक्ति धोखाधड़ी से जनता या ग्राहकों से कह रहे हैं कि वे ट्राई की ओर से कॉल कर रहे हैं। फोन करने वाले यह व्यक्ति ग्राहकों से कहते हैं कि उनके मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि उनका उपयोग अनचाहे संदेश भेजने के लिए किया जा रहा है। इन व्यक्तियों द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि जनता के आधार नंबरों का उपयोग सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए किया गया था और इसका उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। यह भी पढें : रिपोर्ट में खुलासा, इस वजह से भारत को सबसे ज्यादा टारगेट करते हैं हैकर्स ये व्यक्ति मोबाइल नंबर को बंद होने से बचाने के लिए ग्राहकों को स्काइप वीडियो कॉल पर आने के लिए बरगलाने की भी कोशिश कर रहे हैं। आम जनता को सूचित किया जाता है कि ट्राई किसी भी व्यक्तिगत दूरसंचार ग्राहक के किसी भी मोबाइल नंबर को ब्लॉक या डिस्कनेक्ट नहीं करता है। ट्राई कभी भी मोबाइल नंबर बंद करने के लिए कोई संदेश नहीं भेजता या कॉल नहीं करता। ट्राई ने ऐसी गतिविधियों के लिए ग्राहकों से संपर्क करने के लिए किसी भी एजेंसी को अधिकृत नहीं किया है। यह भी पढें : WhatsApp के कुछ टॉप फीचर्स, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक ऐसी सभी कॉलें अवैध हैं और उनसे कानून के अनुसार निपटा जाएगा। ट्राई की ओर से होने का दावा करने वाले किसी भी कॉल या संदेश को संभावित धोखाधड़ी माना जाना चाहिए। ट्राई के मुताबिक प्रभावित व्यक्ति मामले को संबद्ध सेवा प्रदाताओं के साथ उनके संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र नंबर पर सीधे उठा सकते हैं या इस बारे में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। -आईएएनएस Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को मिला मंजू शर्मा का साथ, विद्याधर नगर में मनाया दिवाली मिलन समारोह Wednesday 15 November 2023 06:06 PM UTC+00 जयपुर। विद्याधर नगर में विधानसभा चुनाव रोचक हो गए है। कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे है। विद्याधर में बुधवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। विप्र बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा अब सीताराम अग्रवाल के साथ आ गई है। बता दें कि मंजू शर्मा ने भी विद्याधर नगर से कांग्रेस का टिकट मांगा था। मंजू शर्मा ने कहा कि सीताराम अग्रवाल अच्छे व्यक्ति है। जो सभी की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते है। कांग्रेस को जीताना ही हमारा लक्ष्य है। समारोह में लोगों ने सीताराम अग्रवाल को फूल माला पहनाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा विद्याधर नगर में अब हार गई है। दीपावली मिलन समारोह के दौरान सीताराम अग्रवाल लोगों से मिले और लोगों की कुशलक्षेम जानी। अग्रवाल ने कहा कि विद्याधर नगर की जनता मेरी आत्मा है। जिसके बगैर मैं जिंदा नहीं रह सकता हूं। दीपावली मिलन समारोह में सीताराम अग्रवाल ने बड़े बुजुर्गों का आशिर्वाद लिया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाएं। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने सीताराम अग्रवाल जैसा भाई या बेटा नहीं देखा। अग्रवाल उनके साथ हमेशा खड़े रहते है। कोरोना जैसी महामारी के बीच भी सीताराम अग्रवाल उनके साथ थे। ऐसे मे अब सीताराम अग्रवाल का साथ वह किसी किमत में नहीं छोड़ सकते है। सीताराम अग्रवाल ने कहा कि मेरे साथ सभी बड़े बुजुर्गों का आशिर्वाद है। माता—बहनों की दुआएं है और युवा भाईयों का सहयोग है। यह मेरी ताकत है। जिसके बदौलत मैं चुनाव लड़ रहा हूं। सीताराम अग्रवाल ने बुधवार को दिनभर कई वार्डों का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने सीताराम अग्रवाल का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने सीताराम अग्रवाल के पक्ष में नारेबाजी की। लोगों ने नारे लगाए कि सीताराम अग्रवाल जीतेगा क्या जीत गया। इसके साथ ही हर घर सीता, हर घर राम अबकी बार सीताराम जैसे नारे लगाए। कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल बुधवार सुबह से रात तक जनसंपर्क करते रहे। अग्रवाल ने दिन में कई वार्डों का दौरा किया। अग्रवाल ने खिरणी फाटक, झोटवाड़ा, सीकर रोड व निवारू रोड सहित कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने अग्रवाल का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया।
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
इंटरनेट पर तलाशा नंबर और किया कॉल...खाता हो गया साफ Wednesday 15 November 2023 07:16 PM UTC+00 इंटरनेट पर कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर तलाश कर कॉल न करें... वरना आपके साथ साइबर ठगी हो सकती है। यूं हो रही ठगी
केस - दो
साइबर क्रिमिनल फर्जी वेबसाइट बनाकर खुद के नंबरों का उल्लेख कर देते हैं। कस्टमर धोखे से साइबर ठग को कॉल कर देता है। इंटरनेट साइट पर नंबर देते समय देख लें कि साइट वेरिफाइड है कि नहीं। किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो जाए तो हेल्पलाइन 1930 पर सूचित करें। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राहत बनी आफत... गुपचुप बदले के-नंबर, बिल भुगतान व्यवस्था लड़खड़ाई Wednesday 15 November 2023 07:23 PM UTC+00
आपका के-नंबर गलत है, सही नंबर करें दर्ज ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराने वाले कई उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानी पत्रिका को बताई। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली बिल जमा कराने की अंतिम तारीख 16 नवंबर है। ऑनलाइन बिल जमा कराने वाले उपभोक्ताओं ने बिजली बिल को ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन बार-बार एक ही संदेश दिखाया जा रहा कि आपका के-नंबर गलत है, सही नंबर दर्ज करें।
दोनों एसई ने साधी चुप्पी
दोनों सर्कल में बिजली उपभोक्ताओं का गणित तीन डिवीजन-2- रेजीडेंसी, गांधी नगर, दुर्गापुरा और निर्माण नगर, डिवीजन-4 आदर्श नगर, मालवीय नगर और पुराना घाट, डिवीजन-6 सीतापुरा, मानसरोवर, सांगानेर, प्रताप नगर और जगतपुरा चार डिवीजन-डिवीजन-1 एनपीएच, भांकरोटा, शास्त्री नगर, वैशाली नगर और बिंदायका डिवीजन-7 वीकेआई, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा और झोटवाड़ा | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान चुनाव 2023: प्रचार से मुद्दे गायब... भाजपा ध्रुवीकरण तो कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे Thursday 16 November 2023 02:06 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान इस बार मुद्दों की बजाय राजनीतिक दलों को धार्मिक ध्रुवीकरण और सॉफ्ट हिंदुत्व ज्यादा भा रहा है। प्रचार के दौरान तुष्टीकरण जैसी बातें ज्यादा सुनने और देखने को मिल रही हैं। प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर प्रचार भी इसी के इर्द-गिर्द है। ऐसा ही नजारा इन दिनों राजधानी जयपुर की कई सीटों पर भी नजर आ रहा है, जहां पार्टी प्रत्याशी अपने मुद्दे और वादे गिनाने की बजाय परंपरागत वोट बैंक को रिझाने में जुटे हैं। भाजपा जहां पूरी तरह से ध्रुवीकरण के प्रयास में है वहीं कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे है। यह भी पढ़ें : पहले विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान में थे दो मुख्यमंत्री, जानिए क्यों हवामहल में हिंदुत्ववादी प्रत्याशी ध्रुवीकरण का प्रयास इसलिए भी यह भी पढ़ें : नेताजी चुनावी सभाओं में, रियाणों में चुनावी चर्चाओं का दौर भाजपा के वोटबैंक में सेंधमारी का प्रयास | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Weather News: सर्दी के तेवर होने लगे कड़े, राजस्थान के कई जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें ताजा मौसम अपडेट Thursday 16 November 2023 02:49 AM UTC+00 Weather News Rajasthan: इस के दूसरे सप्ताह के बीतने से पहले ही सर्दी के तेवर कड़े होने लगे हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाएं धोरों की रातें सर्द कर रही हैं। रात का पारा लगातार नीचे की ओर गोते लगा रहा है। राजधानी जयपुर गुरुवार सुबह-सुबह धुंध में लिपटी हुई नजर आई।
19 नवम्बर के बाद देश के उत्तरी हिस्से के पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं के असर से दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में कमजोर तंत्र के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है। यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये संकेत
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री गडकरी और ईरानी आज जयपुर में कई सीटों पर करेंगे प्रचार Thursday 16 November 2023 03:33 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी गुरुवार को राजधानी के दौरे पर रहेंगे और कई सीटों पर चुनाव प्रचार कर वोट मांगेेंगे। गडकरी सवेरे 11:55 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट, पेयजल मुद्दे पर जंग | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद चर्चा, बदल जाएगा बहुमत का आंकड़ा! Thursday 16 November 2023 03:33 AM UTC+00 जयपुर। कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर विधानसभा सीट के लिए 25 नवम्बर को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया। लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव है, जब एक सीट पर चुनाव स्थगित होने के कारण एक साथ 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इलाके की दबंग आवाज खामोश: सरपंच से मंत्री बने थे गुरमीत सिंह कुन्नर | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान के इस चर्चित अश्लील सीडी मामले में ईडी ने दर्ज किया मामला, मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच Thursday 16 November 2023 03:50 AM UTC+00 जयपुर। बाड़मेर के चर्चित अश्लील सीडी मामले में ईडी की एंट्री हो गई है। ईडी ने इस प्रकरण को लेकर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का मामला दर्ज किया है। हालांकि ईडी जांच का केन्द्र सीडी नहीं है। ईडी इस मामले में हुई लेनदेन (मनी लॉन्डि्रंग) की जांच करेगी। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पांच करोड़ रुपए के लेनदेन की सूचना है। यह सीडी बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन की बतायी जाती है, हालांकि वे मेवाराम इस बात से इनकार करते रहे हैं। उन्होंने इसे ब्लैकमेल का मामला बताया था। इसको लेकर बाड़मेर में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election: गहलोत, पायलट और कांग्रेस के शीर्ष नेता एक साथ, जीत की रणनीति बनाई Thursday 16 November 2023 04:34 AM UTC+00 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यहां पार्टी के "वॉर रूम" में देर रात बैठक की। गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैठक की एक तस्वीर पोस्ट की। कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश भी बैठक में मौजूद थे। फोटो में सभी नेताओं को वॉर रूम में बैठे हुए देखा जा सकता है। वेणुगोपाल ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि यह एक रूटीन मीटिंग थी। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) ने कहा कि राजस्थान में यह धारणा बना दी गई है कि कांग्रेस में एकता नहीं है और जोर देकर कहा कि पार्टी बहुत एकजुट है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: छुट्टी नहीं समझेंगे, मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे Thursday 16 November 2023 04:36 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश सुदेश बंसल व जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मतदाता जागरूकता के लिए बुधवार को राजस्थान पत्रिका के झालाना स्थित कार्यालय से जनादेश यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सोच-समझकर वोट डालने का आह्वान किया। पहले दिन राजधानी के 6 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही दूदू विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रथ पहुंचे। चुनावी रथों में मौजूद पत्रिका प्रतिनिधियों ने आमजन से संवाद कर मतदान में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री गडकरी और ईरानी आज जयपुर में कई सीटों पर करेंगे प्रचार जयपुर से रवाना हुए चुनावी रथ अजमेर, पाली, उदयपुर,भीलवाड़ा, कोटा, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूु, गंगानगर, बीकानेर, नागौर व जोधपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। पहले दिन जनादेश यात्रा जयपुर महानगर क्षेत्र के सिविल लाइन्स, आदर्श नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, विद्याधर नगर और बगरू तथा दूदू के साथ ही अजमेर जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां यात्रा का लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया, वहीं मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ ली और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। जरूर करें मतदान यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट, पेयजल मुद्दे पर जंग छुट्टी न समझें, जरूर करें वोट | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पारे की उलटी चाल छुड़ाने लगी धूजणी, जयपुर में लगातार सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात Thursday 16 November 2023 04:44 AM UTC+00 जयपुर। राजस्थान में पारे की उलटी चाल और आसमान में छाए धूएं के गुबार ने सर्दी का असर तेज कर दिया है। शेखावाटी अंचल में हाड़कंपाने वाली सर्दी का अहसास लोगों को होने लगा है। हिमालय तराई इलाकों से होकर मैदानों तक पहुंच रही सर्द हवाओं ने अब ठिठुरन बढ़ा दी है और आगामी दिनों में पारे में और गिरावट होने पर सर्दी के तेवर और तीखे होने की आशंका मौसम विभाग ने जता दी है।
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election 2023: वोट डलवाने वाले करेंगे मतदान, बनाए 67 बूथ, 24 नवंबर तक डाक मतपत्रों से डाल सकेंगे वोट Thursday 16 November 2023 04:53 AM UTC+00 जयपुर। चुनावी कार्य में लगे कार्मिकों के लिए डाक मतपत्रों से मतदान 17 नवंबर से शुरू होंगे। जयपुर जिले में 19 विधानसभा क्षेत्रों व अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 67 मतदान बूथ स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों पर 17 नवंबर से 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि के डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए 17 नवंबर से विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : लोकतंत्र के उत्सव के बीच बिगड़ गई व्यवस्था, 7 हजार से अधिक कार्मिकों की लगाई ड्यूटी
यहां भी बनाए बूथ | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मत चूके चौहान Thursday 16 November 2023 05:04 AM UTC+00 | Tags: opinion यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। यह भी पढ़ें : प्रशासन की राह पर मीडिया भीतर बैठा है, जगाने की जरूरत है। द्रोपदी की तरह पुकारना पड़ेगा। दौड़ आएंगे। कब पुकारेंगे..? आज ही क्यों नहीं? पूरा प्रांत, एक नहीं पांच-पांच प्रदेश, एक भीषण द्वन्द्व से गुजर रहे हैं। राष्ट्र हित-राष्ट्र विकास-युवा भविष्य के लिए योग्य प्रतिनिधियों का चुनाव करना है। समुद्र मंथन चल रहा है। इसमें सुर भी हैं, असुर भी हैं। अलग- अलग नहीं हैं। बाहर जितने देव नजर आते हैं, भीतर वे असुर भी हैं। अति विनम्र धूर्त। बातें विकास की, कारोबार लूटने का। आज 75 साल बाद सारा अन्न विषाक्त हो गया, फल-सब्जी विषैले हो गए, दूध-पनीर-विषैले हो गए, हवा-पानी तक विषैले हो चुके। धीरे-धीरे आदमी विषैला होता जा रहा है। सरकारी अधिकारी, नकली खाद-बीज बेचकर किसानों को आत्महत्या के लिए उकसा रहे हैं। माफिया सरकार के निर्णयों में भागीदार बन जाते हैं। हर युग में असुर तीन गुना ही रहेंगे। कलियुग में समय के साथ देवता ही असुर हो रहे हैं। इसका भी दोष तो हमारा ही है। आज हमारे युवावर्ग में न भगतसिंह बचा, न लाल बहादुर । सब मोबाइल पकड़कर बैठे हैं। आज जब देश भीतर के आतंकियों से ही जूझ रहा है, तब इसके भीतर का कृष्ण कब जगेगा? सरकारें तो कंस का रूप ले चुकी। रावण, सीता को लेकर भागने लगे। जनप्रतिनिधि रक्षक नहीं रहे-व्यापारी बन बैठे। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वर्षों से गरीब और गरीब होता जा रहा है। यह सब सरकारें-जनता के नौकर कर रहे हैं। अब बहुत हो चुका। यह भी पढ़ें : दान या युद्ध? आने वाले दिनों में तीन बड़े हिन्दी भाषी प्रदेशों में विधानसभा के लिए मतदान होना है। एक बार फिर हमारे हाथ में बड़ा अवसर आया है। हम देश का भविष्य बदलने की शुरुआत कर सकते हैं। युवा ही कर्णधार हैं, भविष्य है। अशिक्षित-बेरोजगार कब तक रहोगे? कब तक पेट भरने के लिए पलायन करते रहोगे? कब तक मानव तस्करी और मादक पदार्थों की मार खाएंगे? ये नेताओं के विषैले चेहरे कब बदलेंगे? आज हमारे हाथ में है। किसी का लिहाज किया और अपना ही गला कटवाया समझो। धर्म, जाति, क्षेत्र, वंश आदि के दंश अभी हरे हैं। आगे इनको सुखा देना है। पटाखों की तरह चुन-चुनकर जला देना है। वरना, ये तुम्हारा भविष्य जला देंगे। उठो! अपने भविष्य को प्रकाशित करने के लिए मशाल हाथ में लो। भीतर के कृष्ण-संकल्प को दृढ़ करो। 'परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।' के उद्घोष के साथ टूट पड़ो। आपके हाथ में वोट का सुदर्शन चक्र है। आसुरी शक्तियों को धराशायी कर दो। विकास के मार्ग को बुहारना पड़ेगा। चारों ओर श्वेत कपड़ों में 'विदेशी बबूल' उग आए हैं। ईवीएम पर एक बटन दबाकर काट सकते हो, अन्यथा अगले पांच साल ये तुम्हें काटते रहेंगे। तुम्हारे नाम से उधार लेते रहेंगे, घी पीते रहेंगे। नए सिरे से देश को आजाद करना है। बन जाओ भगतसिंह, अपने बच्चों के भविष्य के लिए। वरना, कल तुम भी असुर बन जाओगे। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
श्वान ने पिता-पुत्र को काटा, पिता की रेबीज से मौत, खेत पर कार्य करते समय हुई घटना Thursday 16 November 2023 05:12 AM UTC+00 जयपुर/गोविन्दगढ़। ग्राम देवथला में आवारा श्वान के काटने से युवक के रेबीज फैलने से बुधवार को मौत हो गई। मृतक के परिजन मुकेश यादव ने बताया कि देवथला बाण्यावाली ढाणी निवासी मनीष कुमार यादव (28) पुत्र घासीराम 10 वर्षीय पुत्र कृष्ण के साथ 25 सितंबर को खेत पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान खेत पर पुत्र पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया। पुत्र को बचाने के दौरान पिता को भी श्वान ने जख्मी कर दिया।
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Chhath Puja 2023: डाला छठ महापर्व पर गलता तीर्थ में भरेगा मेला, मुख्य आयोजन का स्थान बदला, अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ेंगे श्रद्धालु Thursday 16 November 2023 05:13 AM UTC+00 जयपुर। उत्तर भारतीयों का महापर्व डाला छठ 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ श्री गलताजी में मेला भरेगा। वहीं इस बार मुख्य आयोजन शास्त्री नगर स्थित स्वर्ण जयंती गार्डन के पीछे किशन बाग में होगा। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर कृत्रिम जलाशय बनेंगे, जहां समाजबंधु छठ मैया का गुणगान करते हुए अस्तांचलगामी व उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। डाला छठ महापर्व 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सम्पन्न होगा। नहाय-खाय को व्रत करने वालों के भोजन में अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी की प्रधानता रहेगी। दूसरे दिन 18 नवंबर को व्रत रखने वाले महिलाएं और पुरुष दिन भर उपवास करने के बाद शाम को घर में ही भगवान सूर्य को गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी और केला का नैवेद्य अर्पित करेंगे। भगवान सूर्य को चढ़ाए गए नैवेद्य को प्रसाद रूप में ग्रहण करने के साथ ही उनका करीब छत्तीस घंटे का निर्जल उपवास शुरू हो जाएगा। डाला छठ बिहार-झारखंड समेत पूर्वांचल के क्षेत्रों में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। इन क्षेत्रों के लोग देश या विदेश में जहां भी रहते हैं, पूर्ण श्रद्धाभाव से यह पर्व मनाते हैं। अस्ताचल गामी सूर्य को पहला अर्घ्य 19 को
यह भी पढ़ें : 147 दिन बाद फिर बजेगी शहनाई, विवाह से पहले कार्ड देने के लिए लगी लाइनें, देखें VIDEO
मुख्य आयोजन किशन बाग में | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश भंसाली का निधन Thursday 16 November 2023 05:30 AM UTC+00 जयपुर। पूर्व विधायक कैलाश भंसाली का गुरुवार को निधन हो गया। वे जोधपुर शहर से दो बार विधायक रहे हैं। इस समय उनके भतीजे अतुल भंसाली जोधपुर शहर से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वे वर्ष 2008 व 2013 में भाजपा से विधायक रहे थे। पिछले चुनाव में उन्होंने अपने भतीजे अतुल भंसाली के लिए सीट छोड़ दी थी। अतुल भंसाली कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा पंवार से हार गए थे। इस चुनाव में भी भाजपा ने अतुल भंसाली को टिकट मिला है। पूर्व विधायक कैलाश भंसाली पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। भंसाली का राजनीतिक कॅरियर | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
रोजाना एक समय पर एक्सरसाइज के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप Thursday 16 November 2023 06:01 AM UTC+00 | Tags: body-soul एक्सरसाइज और रेस्ट यदि हर दिन एक ही समय पर हो तो जोड़ों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानियों से निजात मिल सकती है। उनके एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार आता है और चोट से बचने में भी मदद मिलती है। यह अध्ययन यूके के नेचर कम्यूनिकेशंस में प्रकाशित हुआ है, जिसमें चूहों को शामिल किया गया था। वैज्ञानिक लंबे समय से जानते हैं कि मस्तिष्क के बॉडी क्लॉक और अन्य अंगों के बॉडी क्लॉक के बीच समन्वय होना जरूरी है, यदि ऐसा नहीं होता है तो मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। क्या कहते हैं विशेषज्ञ अध्ययन से यह आया सामने बढ़ती आयु में मददगार डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पानी की समस्याओं के लिए जनसुनवाई, एक्सईएन व एईएन एक घंटे तक सुन रहे लोगों की समस्या Thursday 16 November 2023 06:11 AM UTC+00 जयपुर। चुनावी आचार संहिता के बीच पेयजल समस्याओं के निदान के लिए जलदाय विभाग ने अपने कार्यालय में आज से जनसुनवाई शुरू की है। रोजाना एक घंटे सभी सहायक अभियंता (एईएन) और अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) अपने कार्यालय में सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान पेयजल संबंधि समस्याओं की सुनवाई कर उनका निदान किया जाएगा। आचार संहिता के बीच कार्यालयों में जनता की सुनवाई नहीं होने की शिकायतों के बाद जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वितीय ने एक आदेश जारी कर सभी कार्यालयों में रोजाना एक घंटे तक जनसुनवाई करने के निर्देश जारी किए है। इसमें सभी एक्सईएन व एईएन अपने कार्यालय में मौजूद रहकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। समस्याओं का निस्तारण जल्द अफसर नहीं मिले तो होगी कार्रवाई रजिस्टर में भी दर्ज करनी होगी शिकायतें इसलिए जारी करने पड़े आदेश | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
सुबह की धूप के गजब फायदे, जान लें सही समय Thursday 16 November 2023 07:01 AM UTC+00 | Tags: body-soul यदि आप सूरज उगने के बाद 15 से 20 मिनट तक नियमित धूप सेकेंगे तो कई बीमारियों से बचे रहेंगे। सुबह—सुबह की धूप बेहद फायदेमंद होती है। सुबह के समय की गुनगुनी धूप से विटामिन डी तो मिलता ही है, लेकिन इसके दूसरे भी बहुत सारे फायदे है। इस समय सूर्य की किरणें बहुत ज्यादा तेज नहीं होती और वह त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देती। बढ़ाती है नेचुरल एंटीडिप्रेसेंट लेवल सुधरती है नींद की गुणवत्ता बढ़ता है एनर्जी हॉर्मोन रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार विटामिन डी की कमी होती है दूर डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
प्रचार से मुद्दे गायब... भाजपा ध्रुवीकरण की ओर, कांग्रेस ने पकड़ा सॉफ्ट हिंदुत्व का छोर Thursday 16 November 2023 07:09 AM UTC+00 जयपुर। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान इस बार मुद्दों की बजाए राजनीतिक दलों को धार्मिक ध्रुवीकरण और सॉफ्ट हिंदुत्व ज्यादा भा रहा है। प्रचार के दौरान तुष्टिकरण जैसी बातें ज्यादा सुनने और देखने को मिल रही है।प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर यही देखने को मिल रहा है। ऐसा ही नजर इन दिनों राजधानी जयपुर की कई सीटों पर भी नजर आ रहा है, जहां पर पार्टी प्रत्याशियों ने अपने मुद्दे और वादे गिनाने की बजाए अपने-अपने परंपरागत वोट बैंक को रिझाने में जुटे हुए हैं। भाजपा जहां पूरी तरह से ध्रुवीकरण के प्रयास में है तो वहीं कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे है। हवामहल में हिंदुत्व विचारधारा का प्रत्याशी बताया जाता है कि टिकट मिलने से पहले बालमुकुंदाचार्य कभी भी भाजपा में सक्रिय नहीं रहे। हालांकि ध्रुवीकरण का प्रयास कितना सफल हो पाएगा ये तो चुनाव परिणाम के बात ही पता चलेगा। ध्रुवीकरण का प्रयास इसलिए भी भाजपा के वोटबैंक में सेंधमारी का प्रयास वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी 19 नवंबर को जयपुर में रोड शो है, जहां वे गोविंद देव जी मंदिर से अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे और रास्ते में कई मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए हिंदू वोटों को रिझाते हुए नजर आएंगे।
भाजपा ने मु्स्लिम को नहीं दिया टिकट डीडवाना से विधायक और वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे यूनुस खान को भी टिकट नहीं दिया गया था, जिसके बाद वो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। हालांकि इससे पहले के चुनावों में भाजपा मु्स्लिम नेताओं को भी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारती रही है। रमजान खां, यूनुस खान, हबीबुर्रहमान और सगीर अहमद भाजपा के टिकट पर विधायक चने गए थे। वीडियो देखेंः- Rajasthan Election 2023: भाजपा सांसद Ramesh Bidhuri का बेतुका बयान | Rajasthan Patrika | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election 2023: पार्टी की एकजुटता के दावे के साथ चुनाव प्रचार में उतरे राहुल गांधी, बोले-राजस्थान में मिलकर बनाएंगे सरकार Thursday 16 November 2023 07:16 AM UTC+00 जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राजस्थान पहुंच गए हैं। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस के एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश की।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम न सिर्फ साथ-साथ दिख रहे हैं, बल्कि एकजुट भी हैं। हम साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कांग्रेस आलाकमान और राहुल की कोशिश है कि मतदान से पहले जनता को ये संदेश दिया जाए कि राजस्थान में दोनों नेताओं (गहलोत और पायलट) के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। गौरतलब है कि राहुल गांधी आज चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में दौरे पर रहेंगे। वे चूरू जिले के तारानगर, हनुमानगढ़ के नोहर और श्रीगंगानगर के सादुलशहर में दोपहर 3.15 बजे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनका फोकस इन तीनों जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर रहेगा। बता दें कि राहुल के अलावा कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश समेत कई अन्य नेता भी राजस्थान पहुंच गए हैं। कांग्रेस पार्टी राजस्थान में चुनाव के आखिर में किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती है। यही वजह है कि राहुल के पहुंचते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीडब्ल्यूसी सदस्य सचिन पायलट के साथ होने का फोटो भी सामने आ गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों नेताओं को साथ-साथ मारवाड़ व पूर्वी राजस्थान में अधिक से अधिक दौरे करवाने की रणनीति बन रही है। चुनाव प्रचार के दौरान दिखी थी तकरार राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। कांग्रेस नेतृत्व लगातार यह दिखाने की कोशिश में जुटा है कि पार्टी में नेताओं के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बयानों से दोनों के बीच तल्खी दिख ही जाती है। पिछले दिनों अशोक गहलोत ने कहा था, वे तो सीएम पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है। वहीं पायलट ने गहलोत के कुर्सी नहीं छोड़ने वाले बयान पर पलवटवार करते हुए कहा था कि कौन किस पद पर बैठेगा, ये विधायक दल और आलाकमान तय करेगा। उन्होंने कहा, किसी के खुद को सीएम घोषित करने से कोई सीएम नहीं बनता। सीएम गहलोत ने साधा विपक्ष पर निशाना इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। वे हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते हैं। वे (बीजेपी) केवल झूठे आरोप लगा रही हैं। मुझे लगता है वो डरे हुए हैं। जनता सरकार रिपीट करने के मूड में है। हमारी योजनाएं जारी रहेंगी, हम और योजनाएं लाएंगे। वे पेपर लीक की बात करते हैं, लेकिन हमने उस पर कार्यवाही की। जबकि अन्य राज्यों ने कार्यवाही नहीं की। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
टिकट के लिए खूब किया शक्ति प्रदर्शन, काम आया तो बस व्यक्तिगत प्रदर्शन Thursday 16 November 2023 07:18 AM UTC+00 ओमप्रकाश शर्मा कुछ संख्या बढ़ी है, लेकिन हमें हमारा हक नहीं मिला जनसंख्या अनुपात में 40-40 टिकट देने थे। कुछ जगह तो हमें ऐसे स्थान पर टिकट दिया जहां समाज के वोट अपेक्षाकृत कम हैं।
-जी एल वर्मा, महासचिव डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election: 2.5 लाख नौकरियों के साथ केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा, जानिए भाजपा के घोषणा पत्र की बड़ी बातें Thursday 16 November 2023 07:33 AM UTC+00 Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में जारी किया। कांग्रेस की 7 गारंटियों के जवाब में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। जेपी नड्डा आज एक दिनी प्रवास पर सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका जमकर स्वागत किया। भाजपा संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ ने करीब डेढ़ महीने तक लगातार अलग-अलग बैठकों के जरिए और आम पब्लिक के सुझाव लिए थे। घोषणा पत्र की अहम बातें - सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र। गांव पीड़ित शोषित अजा-अजजा महिला सभी को सशक्त करना इस घोषणा पत्र का मूल उद्देश्य है। 1. केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election 2023 : जयपुर में राहुल गांधी बोले, राजस्थान में चुनाव जीतेगी कांग्रेस, सीएम गहलोत ने क्या कहा जानें Thursday 16 November 2023 07:35 AM UTC+00 Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज जयपुर हवाईअड्डे पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी आज चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी। इस मौके पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। वे (भाजपा) हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते। वे केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे घबराए हुए हैं। जनता सरकार को रिपीट करने के मूड में है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अब तीन-चार दिन जयपुर में ही रुक कर चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
विटामिन बी12 की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर नुकसान, इन 4 फूड्स से करें कमी को पूरा Thursday 16 November 2023 07:44 AM UTC+00 | Tags: health विटामिन बी12 एक ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन, तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्य के लिए आवश्यक है। विटामिन बी12 की कमी से थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ, हाथ-पैरों में झुनझुनी, और यहां तक कि मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। विटामिन बी12 का सबसे अच्छा स्रोत मांसाहारी खाद्य पदार्थ हैं, जैसे कि मांस, मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद। शाकाहारी लोगों को विटामिन बी12 की कमी होने का खतरा अधिक होता है, क्योंकि वे इन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं। शाकाहारी लोग विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं: डेयरी उत्पादों का सेवन करें दूध, दही, पनीर, और मट्ठा सभी अच्छे विटामिन बी12 के स्रोत हैं। एक गिलास दूध में लगभग 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 होता है। शिताके मशरूम एक ऐसा मशरूम है जो विटामिन बी12 का एक अच्छा स्रोत है। एक कप शिताके मशरूम में लगभग 1.5 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 होता है। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान चुनाव 2023: सचिन पायलट बरकरार रखेंगे ताज या गढ़ जीतेंगे अजीत सिंह Thursday 16 November 2023 07:55 AM UTC+00 | Tags: elections Rajasthan Assembly Election 2023 : टोंक विधानसभा सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक सचिन पायलट दूसरी बार कांग्रेस से प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा ने स्थानीय उम्मीदवार एवं टोंक विधायक रह चुके अजीत सिंह मेहता पर दांव खेला है। हालांकि 2018 के चुनाव में भाजपा ने मेहता को ही उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन जब कांग्रेस ने पायलट को टोंक से अपना प्रत्याशी घोषित किया तो भाजपा ने प्रत्याशी बदल दिया था और पूर्व मंत्री यूनुस खान को उतारा था। यूनुस खान को हराकर सचिन विधायक बने थे। यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव का रोचक किस्सा, मेवाड़-वागड़ में 6 सीटों पर 7 प्रत्याशी ऐसे जिनकी दो-दो पत्नियां प्रचार का शोर तेज, गांवों में भी धूम यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: जयपुर के चक्कर में सियासी पिच पर तमाम प्रत्याशी घनचक्कर! चुनाव में मतदाताओं का मन टटोलने के लिए शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर पहुंचे। वहां पर चाय की स्टाल पर कन्हैया लाल सैनी ने बताया कि लोग रोजगार के अभाव में पलायन को मजबूर हैं। यहां पर मोहम्मद खां भी मिले। उन्होंने बताया कि रेल के मुद्दे पर हर बार वादे किए जाते हैं। चुनाव आते ही यह वादा जख्म हरा करने जैसा होता है। शहर में ड्रेनेज सिस्टम खराब है। प्राचीन तालाब कचरे व गंदे नालों में तब्दील हो रहे हैं। गांवों में चुनावी गणित समझने के लिए तारण, चंदलाई, बंमोर गांव में पहुंचे। यहां तारण में राजेश मीणा ने बताया कि बीसलपुर से दूसरे जिलों को पानी मिल रहा है, टोंकवासी तरस रहे हैं।
Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
बालों के लिए वरदान है ये विटामिन, पहले दिन से ही दिखने लगेगा असर Thursday 16 November 2023 08:03 AM UTC+00 | Tags: beauty हम बात कर रहे हैं नियासिनमाइड की। यह त्वचा के साथ—साथ बालों की सेहत भी सुधारता है। यह हेयर सीरम और शैम्पू जैसे हेयर प्रोडक्ट में प्रमुखता से पाया जाता है। यह विटामिन B3 का एक रूप है, जो एक आवश्यक पोषक तत्व है। B3 की कमी से त्वचा, गुर्दे और मस्तिष्क के विकार हो सकते हैं। नियासिनमाइड लेने से बी-3 की कमी को रोकने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल से बालों की सेहत किस तरह से सुधरती है। स्कैल्प के लिए फायदेमंद
मिलती है मजबूती खुजली से राहत बना रहता है प्राकृतिक रंग डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजधानी जयपुर में भी दिखा स्मॉग का असर, सुबह दृश्यता रही कम Thursday 16 November 2023 08:17 AM UTC+00 जयपुर. प्रदेश में पारे की उलटी चाल और आसमान में छाए धूएं के गुबार ने सर्दी का असर तेज कर दिया है। शेखावाटी अंचल में हाडकंपाने वाली सर्दी का अहसास लोगों को होने लगा है। हिमालय तराई इलाकों से होकर मैदानों तक पहुंच रही सर्द हवाओं ने अब ठिठुरन बढ़ा दी है और आगामी दिनों में पारे में और गिरावट होने पर सर्दी के तेवर और तीखे होने की आशंका मौसम विभाग ने जता दी है। नर्म हवाओं ने मैदानों में डाला डेरा सर्दी का जोर बढऩे का पूर्वानुमान | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election 2023 : राहुल गांधी के राजस्थान दौरे पर बरसे प्रह्लाद जोशी, कहा - सिर्फ फोटो शूट के लिए आए हैं Thursday 16 November 2023 08:46 AM UTC+00 Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा 2023 के चुनाव प्रचार के सिर्फ 7-8 दिन बाकी है। सभी दलों ने प्रचार के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान दौरे पर हैं। राहुल गांधी आज चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज राहुल गांधी के राजस्थान दौरे पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहाकि ये फोटोशूट है। सिर्फ फोटो के लिए है। राहुल गांधी का होर्डिंग में फोटो ही नहीं था। राहुल गांधी को पता है कि राजस्थान में कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए वे आज सिर्फ नाम के लिए राजस्थान आए हैं और फोटोशूट करके जा रहे हैं। वहीं जयपुर पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
रोटी बनाने से पहले आटे में मिला लें ये 1 चीज, हमेशा के लिए खराब कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी Thursday 16 November 2023 08:50 AM UTC+00 | Tags: health सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की संभावना होती है। इस स्थिति में अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। रोटी बनाने से पहले आटे में 1 चम्मच काले चने का पाउडर मिलाकर रोटी बनानी चाहिए। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।
गेहूं-चने की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले बिना छाना हुआ गेहूं का आटा लें। इसमें काले चने का पाउडर मिलाएं। ध्यान रखें कि चने को पाउडर बनाते समय इसके छिलके को न हटाएं। दोनों को अच्छी तरह मिला लें और पानी डालकर गूंथ लें। आटे को 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद रोटी बेलकर और पकाकर खाएं। रोजाना इस तरह रोटी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है।
Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan BJP Manifesto: फ्री स्कूटी-लाखों युवाओं को नौकरी, पेंशन भी बढ़ेगी, जानें भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें Thursday 16 November 2023 08:58 AM UTC+00 Rajasthan Bjp Sankalp Patra 2023: राजस्थान में चुनावी घमासान के बीच भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के घोषणा पत्र को 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023' दिया गया है। भाजपा ने कहा कि अगर पार्टी की सरकार आई तो जिन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनवाई जाएगी। इसके साथ ही भाजपा ने पांच साल में 2.5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। भाजपा ने पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन करने और वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह करने का वादा भी किया है। जानिए भाजपा के संकल्प पत्र (Bjp Sankalp Patra 2023) की खास बातें। - किसानों के लिए पीएम किसान निधि की राशि बढ़ाकर 12 हजार प्रतिवर्ष की जाएगी। मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी लघु, सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। 20 हजार करोड़ के साथ एंगी इंफ्रास्टकचर मिशन शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चेंबर, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निमार्ण किया जाएगा। - गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर बोनस प्रदान करके 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। एमएसपी पर ज्वार और बाजार की खरीदी की व्यवस्था की जाएगी एवं श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थान करेंगे। - केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर योजना को समय पर पूरा करेंगे। बाड़मेर, जोधपुर, जालौर अनार बेल्ट में नए प्रोसेसिंग क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। 100 करोड़ के निवेश के साथ ऊंट संरक्षण विकास मिशन शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी। - लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बॉन्ड प्रदान कर कक्षा 6 में 6 हजार, कक्षा 9 में 8 हजार, कक्षा 10 में 10 हजार, कक्षा 11 में 12 हजार और कक्षा 12 में 14 हजार, व्यावसायिक पाठयक्रम के पहले व अंतिम वर्ष में 50 हजार, 21 साल की आयु में 1 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। - प्रदेश की सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना शुरू की जाएगी, जिसमें कक्षा 12वीं पास करने वाली मेघावी छात्राओं को मुफ्त स्कूट दी जाएगी। लखपति दीदी योजना के तहत 6 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी सालाना आय कम से कम एक लाख हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। - आरएसी के अंतर्गत तीन महिला पुलिस बटालियन पदमिनी, काली बाई और अमृता देवी शुरू करेंगे। सभी गरीब परिवार की महिलाओं को 450 रुपए गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। पीएम मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 हजार से बढ़ाकर आठ हजार करेंगे। इसका 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करेंगे। - हर जिले में महिला थाना खोलेंगे, थाने में महिला डेस्क होगी। सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कौशल कोर्स बनाकर पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर और इसी के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रदेश में भव्य ज्योतिबा फुले संग्रहालय का निर्माण करेंगे। बसवा (दौसा) एवं मांडलगढ़ में महाराणा सांगा जी के भव्य स्मारकों का निर्माण करेंगे। गवरी देवी कला केंद्र की स्थापना करेंगे, जिसके द्वारा राजस्थान के लोक गायकों एवं संगीतकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। - राजस्थान के प्रत्येक संभाग में आईआईटी की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्थापित किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 1,200 की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी। राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू किया जाएगा। जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे। अगले पांच साल में राजस्थान के युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। - राज्य में 350 नए जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश के प्रत्येक संभाग में एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित करेंगे। साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगे। 15,000 डॉक्टर एवं 20,000 पैरा मेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां करेंगे। एमबीबीएस एवं अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 6,000 नई सीटें को जोड़ेंगे। 40,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे। - जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रतीक मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेंगे। 2,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ पर्यटन कौशल कोष बनाकर प्रदेश के 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें : फिर साथ दिखे सीएम गहलोत और सचिन पायलट, एक साथ देखकर क्या बोले राहुल गांधी
वहां कांग्रेस प्रत्याशी अमित चाचाण के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे दोपहर तीन बजे सादुलशहर पहुंचेंगे। यहां धानमंडी में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश चंद्र जांगिड़ के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद उनका जयपुर जाने का कार्यक्रम है।
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: खर्चा रुपैया, बता रहे चवन्नी...प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी तंत्र फेल Thursday 16 November 2023 09:02 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनाव आयोग की तय सीमा से कहीं ज्यादा खर्च कर रहे हैं। लेकिन आयोग का निगरानी तंत्र वास्तविक खर्च का सही आकलन नहीं कर पा रहा। ऐसे में तमाम प्रयास के बावजूद अधिक खर्च पर नियंत्रण रखने का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: सचिन पायलट बरकरार रखेंगे ताज या गढ़ जीतेंगे अजीत सिंह जिला निर्वाचन कार्यालय को उम्मीदवारों के बताए खर्च को ही ज्यादातर मामलों में मानना पड़ रहा है। राज्य में अधिकांश उम्मीदवार अभी 5 लाख से अधिक राशि औसतन प्रचार व अन्य संसाधनों पर प्रतिदिन खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थायी खर्च अलग हैं। जिलों में उम्मीदवारों ने शुरुआती खर्च का कुछ ब्योरा दिया है। कुछ मामलों में आयोग की टीमों की ओर से खर्च के आकलन को लेकर नोटिस भी जारी करना बताया जा रहा है। लेकिन उम्मीदवारों ने ऐसे खर्च के रास्ते निकाल लिए हैं, जहां आयोग की टीमें भी खर्च को नहीं पकड़ पा रहीं। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की ज्यादा राशि खर्च हो रही है। आयोग ने खर्च के लिए सामान की जो दरें तय की हैं। उनमें और बाजार की दरों में भी अंतर है। आयोग ने उम्मीदवारों के खर्च की सीमा 40 लाख रुपए तय की हुई है। उम्मीदवार के जनसंपर्क के दौरान माला, साफे व अन्य खर्च ऐसे किए जा रहे हैं। जिस पर निगरानी रखना आसान नहीं। जहां प्रचार होता है, वहां मालाएं उम्मीदवारों को पहनाने के लिए पहले ही कार्यकर्ता बांट रहे हैं। कई जिलों में तो उम्मीदवारों की ओर से चलाए जा रहे लंगरों में चार से पांच सौ तक कार्यकर्ताओं को सुबह-शाम भोजन व चाय नाश्ता कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: जयपुर के चक्कर में सियासी पिच पर तमाम प्रत्याशी घनचक्कर! बूथ मैनेजमेंट पर बड़ी राशि हो रही व्यय कई जिलों में इस तरह हो रहा रोजाना खर्च:-
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भाजपा का घोषणा पत्र जारी, भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी, पांच साल में ढाई लाख नौकरियां और ईआरसीपी योजना भी करेंगे पूरी Thursday 16 November 2023 09:13 AM UTC+00 Manifesto Bjp Rajasthan: भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023' नाम दिया गया है। इस पत्र में हर वर्ग को खुश रखने की कोशिश की गई है। लेकिन सबसे बड़ी घोषणा कांग्रेस राज में हुए घोटालों की जांच के लिए 'एसआईटी' गठन की है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि हमारी सरकार आने पर पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
मानगढ़ धाम को भाजपा ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेगी। साथ ही पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। एम्स की तर्ज पर हाई डिवीजन में राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एवं राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस स्थापित करेंगे। 40 हजार करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया जाएगा। 15000 डॉक्टर और 20000 पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां की जाएगी।
संकल्प पत्र में कलर फॉर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शेखावाटी, ढूंढाड़, ब्रज, हाडौती, मेवाड़, मारवाड़, अजमेर और बीकानेर में 800 करोड़ के निवेश के साथ क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्थापित किए जाएंगे। लॉ एंड ऑर्डर की तरफ विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं को सशक्त किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election: मायावती 17 को आएंगी राजस्थान, 20 तक करेंगी सात सभाएं ये है संकल्प पत्र की मुख्य घोषणाएं
• मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी लघु सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतीहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे। • 20 हजार करोड़ रुपए के साथ एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चेम्बर्स, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निर्माण करेंगे। • गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस प्रदान करके 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था करेंगे। • एमएसपी पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद की व्यवस्था करेंगे एवं श्रीअन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना करेंगे। • केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। • बाड़मेर, जालौर और जोधपुर अनार बेल्ट में नए प्रोसेसिंग क्लस्टर्स स्थापित करेंगे। • 100 करोड़ रुपए के निवेश के साथ ऊंट संरक्षण और विकास मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत राज्य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान करेंगे।
• लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बांड प्रदान करके कक्षा 6 में 6000, कक्षा 9 में 8000, कक्षा 10 में 10000, कक्षा 11 में 12,000, कक्षा 12 में 14000, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में 50000, 21 वर्ष की उम्र में एक लाख रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान करेंगे। • प्रदेश की सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे। • मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेंगे • लखपति दीदी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम 1 लाख रुपए हो, यह सुनिश्चित करेंगे। • राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) के अंतर्गत 3 महिला पुलिस बटालियन पदमिनी काली बाई एवं अमृता देवी शुरू करेंगे। • सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करेंगे। • पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 5,000 से बढ़ाकर 8,000 रुपए करेंगे एवं इसका 100% कवरेज सुनिश्चित करेंगे।
• प्रदेश के प्रत्येक संभाग में आई.आई.टी की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट स्थापित करेंगे। • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 1,200 रुपए की वार्षिक सहायता प्रदान करेंगे। हम राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे। • अगले पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे।
• स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे। • 350 नए जन औषधि केंद्र स्थापित करेंगे, ताकि नागरिकों को कम कीमत में जरूरी दवाइयां मिल सकें। • प्रदेश के प्रत्येक संभाग में एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित करेंगे। • साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगे। • 15,000 डॉक्टर एवं 20,000 पैरा मेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां करेंगे। • एमबीबीएस एवं अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 6,000 नई सीटें को जोड़ेंगे। • 40,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे। • साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगे।
• पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन करेंगे। • फर्टिलाइजर, मिड-डे मील, खनन, पीएम आवास, जल जीवन आदि घोटालों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम स्थापित करेंगे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। • श्वेत पत्र लाकर पिछली सरकार के राज में हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों जैसे सरकारी विभागों में छुपाई गई करोड़ों की संपत्ति एवं सोना, बिजली विभाग घोटाला, पुलिस भ्रष्टाचार, इत्यादि का खुलासा करेंगे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। • कांग्रेस सरकार के राज में नीलाम हुई किसानों की जमीनों का उचित मुआवजा देने के लिए मुआवजा नीति लाएंगे। • यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे किसानों की जमीन नीलाम ना हो एवं इसके लिए एक नोटिफिकेशन लाएंगे। • भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल की जांच करने और उन पर अंकुश लगाने हेतु विशेष पुलिस सेल स्थापित करेंगे एवं गैंगवार को रोकने के लिए एक विशेष एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की स्थापना करेंगे। • पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करके और यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थानांतरण में कोई भी भेदभाव नहीं हो ।
• 800 करोड़ रुपए के निवेश के साथ शेखावाटी, ढूंढाड़, ब्रज, हाड़ौती, मेवाड़, मारवाड़, अजमेर एवं बीकानेर सांस्कृतिक क्षेत्रों में क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्थापित करेंगे जो उन क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन, वेशभूषा एवं लोक कला पर शोध एवं संरक्षण करेगी। • प्रदेश में भव्य ज्योतिबा फुले संग्रहालय का निर्माण करेंगे। • बसवा (दौसा) एवं मांडलगढ़ में महाराणा सांगा जी के भव्य स्मारकों का निर्माण करेंगे। • गवरी देवी कला केंद्र की स्थापना करेंगे, जिसके द्वारा राजस्थान के लोक गायकों एवं संगीतकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। • खेजड़ली जोधपुर में अमृता देवी बिश्नोई इंडिजेनस प्लांट म्यूजियम बनाएंगे जो बिश्रोई के समुदाय के द्वारा किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को समर्पित होगा। • जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रतीक मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेंगे। • 2,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ पर्यटन कौशल कोष बनाकर प्रदेश के 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। • फेस्टिवल सर्किट विकसित करके प्रमुख राजस्थानी उत्सवों का भव्य आयोजन करेंगे। • हेली टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों में हेलीपैड विकसित करेंगे।
• राजस्थान में अगले 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के क्रियान्वयन को जारी रखेंगे, जिसके अंतर्गत सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन प्रदान करेंगे। • प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करके, यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। • सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट, कोटा डोरिया, जोधपुरी बंधेज आदि जैसे हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने और मार्केट लिन्केज प्रदान करने के लिए प्रत्येक वर्ष देश के सभी प्रमुख शहरों में हथकरघा एवं हस्तशिल्प मेलों का आयोजन करेंगे। • वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह करेंगे।
• अगले 5 वर्षों में राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। • राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स की स्थापना करके राजस्थान की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करेंगे। • राजस्थान में पर्यटन, कृषि, सॉफ्टवेयर एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए वार्षिक राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित करेंगे। • प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। • 50 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अटल प्रगति पथ, बठिंडा अजमेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना करेंगे। • केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक जिला- एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जिलों को चयनित उत्पादों के उत्पादन एवं निर्यात हब के रूप में विकसित करेंगे। • 500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ एमएसएमई को 10 लाख रुपए तक का ऋण न्यूनतम दर पर प्रदान करेंगे।
• केंद्र सरकार के साथ मिलकर जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। • कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में होने वाली बिजली चोरी एवं बिजली कटौती को समाप्त कर घरेलू क्षेत्रों में 24x7 बिजली सुनिश्चित करेंगे। • राजस्थान को भारत की एक्सप्रेसवे राजधानी बनाने के लक्ष्य से एक टास्क फोर्स बनाएंगे जो 6 महीने के अंदर नए एक्सप्रेसवे के मार्गों की पहचान कर निर्माण की योजना तैयार करेगी। • केंद्र सरकार के साथ मिलकर 28 रेलवे परियोजनाओं को समय से पूरा करेंगे। • जयपुर मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार करेंगे एवं प्रमुख शहरों में मेट्रो लाइनों के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करेंगे। • 2025 तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में पानी उपलब्ध कराएंगे। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election: नड्डा का हमला, कहा-इन पांच कामों से गहलोत सरकार की पहचान Thursday 16 November 2023 09:45 AM UTC+00 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जयपुर के प्रदेश मीडिया सेंटर पर भाजपा का मेनिफेस्टो जारी किया। नड्डा ने गहलोत सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच में अपने पांच कामों की वजह से गहलोत सरकार जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार में नंबर एक, दूसरा बहन बेटियों और माता का अपमान नारी सम्मान के साथ खिलवाड़, तीसरा किसानों के साथ खिलवाड़। चौथा एकमात्र प्रदेश है जहां बिजली सबसे महंगी और पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है व पांचवां सबसे ज्यादा पेपर लीक और गरीब के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार गहलोत सरकार में हुआ है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेता मौजूद रहे। मेनिफेस्टो औपचारिकता नहीं, विकास का रोडमैप नड्डा ने कहा अन्य पार्टियों के लिए मेनिफेस्टो संकल्प पत्र में एक औपचारिकता है। मगर भाजपा के लिए यह है विकास का रोडमैप है। इसलिए संकल्प पत्र मात्र कुछ पन्नों पर लिखा हुआ शब्द नहीं है। वह हमारे लिए ऐसे वाक्य है जिसको हम पूरा करने की कटिबध्द है। नड्डा ने कहा हमने जो कहा वह करके दिखाया जो नहीं किया वह भी हमने किया है।
यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election: एमपी चुनाव में व्यस्त भाजपा के स्टार प्रचारक, राजस्थान में 'प्रचार' से दूरी
वृद्धावस्था पेंशन में भी घोटाला नड्डा ने कहा कि ये लोग वृद्धावस्था पेंशन में भी घोटाला करने से पीछे नहीं हटे। गहलोत के परिवार का 11000 करोड़ का टेंडर रिसीव हुआ है। कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ाती है और गहलोत उसका एक उदाहरण है। जल जीवन जेब भरो स्कैम बन गया। रेप में राजस्थान नंबर एक पर है। दो-तीन महीने में 118 माइनर रेप केस दर्ज हुए हैं। कर्ज माफी का वादा किया और 19000 से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क कर दी गई। फर्टिलाइजर में अशोक गहलोत के भाई ने स्कैम किया। रीट पेपर लीक जाहिर है, हर साल एवरेज तीन पेपर लीक हुए हैं। सर तन से जुदा जैसी बातें सुनाई देती हैं नड्डा ने कहा कि जो राजस्थान सद्भाव के लिए जाना जाता था वहां आज सर तन से जुदा जैसी बातें सुनाई देती हैं। नड्डा ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में कराए गए कामों का भी किया उल्लेख किया और कहा कि राजस्थान के लिए केंद्र सरकार ने बहुत कुछ किया है, लेकिन हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। लेकिन यहां घोटाले और पेपर लीक की सरकार को हटाना आवश्यक है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मोटे लोगों में सोते हुए बर्न होती है एनर्जी, जानें कैसे Thursday 16 November 2023 10:12 AM UTC+00 | Tags: health अध्ययन में यह भी पाया गया कि दिन के दौरान मोटापे से ग्रस्त लोगों में हार्मोन इंसुलिन का स्तर अधिक होता है। शोधकर्ताओं के लिए यह भी हैरान करने वाली स्थिति थी कि मोटे और सामान्य लोगों में बॉडी की एनर्जी बर्न होने का समय अलग—अलग था। मोटापे को 30 या उससे अधिक के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के रूप में परिभाषित किया गया है। अधिक वजन या मोटापा होने से उच्च रक्तचाप और टाइप 2 मधुमेह जैसी स्वास्थ्य स्थितियों का खतरा बढ़ाता है। शरीर में होते हैं बदलाव ऐसे हुआ अध्ययन डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election 2023 : जयपुर में राहुल ने कहा, 'हम साथ हैं, कांग्रेस चुनाव जीतेगी' Thursday 16 November 2023 10:42 AM UTC+00 | Tags: elections rajasthan election 2023 : कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और वायनाड से सांसदग राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी राजस्थान में एकजुट है और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। मीडिया से बात करते हुए, राहुल गांधी ने कहा, 'हम एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं, एक साथ है, एक साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी।' उनकी टिप्पणी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट मुस्कुराए। यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023 : कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है : पीएम मोदी कांग्रेस नेता की टिप्पणी रेगिस्तानी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण है, जहां सबसे पुरानी पार्टी लगातार दूसरा कार्यकाल के लिए प्रयासरत है और कहा जा रहा है कि गहलोत और पायलट के बीच मतभेद है। पायलट ने 2020 में विद्रोह का नेतृत्व किया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में कांग्रेस नेतृत्व ने बातचीत के जरिए दोनों नेताओं के बीच मतभेदों को सुलझा लिया। कांग्रेस राज्य में आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है और उसने दोबारा सत्ता में आने पर राज्य के लोगों को सात गारंटी देने की भी घोषणा की है। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। -आईएएनएस Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
कोलेस्ट्रॉल को नसों से निचोड़कर रख देगा ये सस्ता जूस , रिसर्च में हुआ प्रूव Thursday 16 November 2023 10:53 AM UTC+00 | Tags: health टमाटर एक बहुमुखी सब्जी है जो अपने अद्भुत स्वाद और पोषण मूल्य के लिए जानी जाती है। यह विटामिन सी, लाइकोपीन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा, टमाटर का रस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार हो सकता है। रिसर्च अनुसार रोजाना एक गिलास टमाटर का जूस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल क्या है? कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा है जो शरीर में पाया जाता है। यह कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। हालांकि, बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है। टमाटर का रस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे कम करता है? टमाटर का रस में लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। अध्ययनों से पता चला है कि लाइकोपीन एलडीएल ("खराब") कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। टमाटर का रस में फाइबर भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद कर सकता है। टमाटर का रस पीने के अन्य स्वास्थ्य लाभ क्या हैं? टमाटर का रस पीने के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें शामिल हैं: - रक्तचाप कम करना टमाटर का रस पीने का सबसे आसान तरीका है इसे सीधे कैन या कार्टन से पीना। आप इसे पानी या अन्य फलों के रस के साथ भी मिला सकते हैं। टमाटर का रस एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आज ही टमाटर का रस पीना शुरू करें! कृपया ध्यान दें: टमाटर का रस कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकता है। यदि आप एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित हैं, तो टमाटर का रस पीने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। टमाटर का रस एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार हो सकता है। यदि आप अपने स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो आज ही टमाटर का रस पीना शुरू करें! Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election 2023 : संकल्प पत्र में महिलाओं पर मेहरबान BJP, बेटियों को देंगे लाखों रुपए, जानें और क्या किए वादे Thursday 16 November 2023 10:57 AM UTC+00 Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की सात गारंटियों के बाद अब जब चुनाव प्रचार के खात्मे को सिर्फ 7 दिन बाकी रह गया है तब जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 'संकल्प पत्र' जारी किया। भाजपा के इस घोषणा पत्र (BJP Manifesto) को 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023' नाम दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में राजस्थान की महिलाओं को खासतौर पर लुभाने के लिए कई वादे किए हैं। मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर लाडो प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई है। जिसके तहत प्रत्येक नवजात बेटी को 2 लाख रुपए का बचत बांड दिया जाएगा।
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में संकल्प पत्र पर BJP के दिग्गज नेताओं के बड़े बयान, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान Thursday 16 November 2023 10:59 AM UTC+00 Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने जनता से कई वादे किए। भाजपा के इस घोषणा पत्र (BJP Manifesto) को 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023' नाम दिया है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के घोषणा पत्र जारी करने के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी ने तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। चन्द्र प्रकाश जोशी उर्फ सी पी जोशी ने कहा जो राजस्थान के हित में होगा वो भाजपा सरकार करेगी। ये संकल्प पत्र हमारे लिए एक पवित्र ग्रंथ है और राजस्थान की जनता के सपनों का वादा हमने लिया है, उसको भाजपा पूरा करेगी। भाजपा अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से पुकारती है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Chunav 2023 : जेपी नड्डा ने कसा तंज, बोले कांग्रेस के नेता आजकल राम-राम जप रहे हैं Thursday 16 November 2023 11:34 AM UTC+00 | Tags: elections Rajasthan Chunav 2023 : भाजपा के आला नेता एक रणनीति के तहत अपनी चुनावी सभाओं में बहुसंख्यक समुदाय को लुभाने के लिए अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर का जिक्र करते हुए सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलने की कोशिश करने वाली कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते नजर आते हैं। पार्टी की इसी रणनीति के तहत गुरुवार को राजस्थान के चुनावी रण में प्रचार कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भगवान राम का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। जेपी नड्डा ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के गढ़ दौसा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज-कल बहुत से कांग्रेसी नेताओं को प्रभु राम बहुत याद आने लगे हैं। ये वही कांग्रेसी हैं, जिन्होंने कोर्ट में लिख कर दिया था कि राम काल्पनिक हैं, इनका कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। आजकल ये राम-राम जप रहे हैं। कांग्रेस को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का पता लापता है, इनके राज में - बिजली लापता, सड़क लापता, पानी लापता और विकास लापता है। इन्हें केवल एक ही चीज का पता है और वो है भ्रष्टाचार। यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद चर्चा, बदल जाएगा बहुमत का आंकड़ा! भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस आपको गरीबी की तरफ धकेलती है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देते हैं और साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर विकास की ओर लेकर चलते हैं। -आईएएनएस Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Weather Update : मौसम में आया भारी बदलाव, ठंड और कोहरे ने दी दस्तक, जानें नया मौसम अपडेट Thursday 16 November 2023 11:42 AM UTC+00 Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। कुछ जिलों में तो अब सुबह और शाम का कोहरा भी छाया रहता है। हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में ठंड बढ़ा दी है। हिमालय के तराई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से राजस्थान के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के 18 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। बुधवार को राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 7 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। बीते 24 घंटे यानि बुधवार को फतेहपुर में 7.5, सीकर में 9 और चूरू में 10 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भाजपा का किसानों को राहत, युवाओं के रोजगार पर Thursday 16 November 2023 12:41 PM UTC+00 राजस्थान में किसानों को भाजपा की सरकार बनने के बाद किसान सम्मान निधि के रूप में 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष व किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही गरीब परिवार को 450 रूपए में गैस सिलेण्डर भी दिया जाएगा। इसकी घोषणा भाजपा मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 का विमोचन करते हुए की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, सांसद घनश्याम तिवाडी, सांसद रामचरण बोहरा, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया व राष्ट्र्रीय सचिव अलका गुर्जर ने आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 का विमोचन किया। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भाजपा का घोषणा पत्र : मध्यप्रदेश से 'कॉपी' कर राजस्थान में किया 'पेस्ट' Thursday 16 November 2023 12:49 PM UTC+00 भवनेश गुप्ता ये घोषणाएं कॉपी-पेस्ट | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Election: पार्टी विद डिफरेंस, फिर भी संकल्प पत्र में कर डाली इतनी बड़ी गड़बड़ Thursday 16 November 2023 01:18 PM UTC+00 भाजपा को पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है। अपने चौंकाने वाले निर्णयों की वजह से भाजपा के लिए यह लाइनें कही जाती है, लेकिन पार्टी ने राजस्थान के संकल्प पत्र में भारी गड़बड़ी कर दी है। पार्टी ने इस संकल्प पत्र को 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023' नाम दिया है। मगर इस संकल्प पत्र में एक 'कांग्रेस नेत्री' का नाम भी लिखा गया है। जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं ? दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई ममता शर्मा को भी संकल्प पत्र समिति में सदस्य बनाया गया था। लेकिन पिछले दिनों ही ममता शर्मा ने वापस कांग्रेस जॉइन कर ली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संकल्प पत्र का ड्राफ्ट पहले ही तैयार हो गया था, इस वजह से नाम को नहीं हटाया गया। वहीं पार्टी के कुछ लोग इसे बड़ी भूल मान रहे हैं। भाजपा ने दिया था ममता को टिकट, मर हार गई टिकट नहीं मिलने पर ममता शर्मा ने 2018 में भाजपा जॉइन की थी। उन्हें भाजपा ने पीपल्दा से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के रामनारायण मीणा से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने राजस्थान के झुंझुनू में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। दो बार विधायक तथा महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही ममता शर्मा के ससुर बृजसुंदर शर्मा मंत्री रहे और पूर्व मंत्री हरिकुमार औदिच्य के परिवार से आती है।
यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election: नड्डा का हमला, कहा-इन पांच कामों से गहलोत सरकार की पहचान
संकल्प पत्र समिति में ये लोग भी शामिल समिति में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ शामिल है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
एसएमएस के डॉक्टरों की बड़ी सफलता, पेराकार्डियम सिलाई कर बचाई जान Thursday 16 November 2023 01:44 PM UTC+00 सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियोथोरोसिक विभाग के चिकित्सकों की टीम ने एक युवक का सफल ऑपरेशन कर जान बचाई है। सवाई माधोपुर निवासी बृजेश (23) पर सांड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सींग से उसकी छाती में चोट आई थी। ऑपरेशन करने वाले डॉ. रामगोपाल यादव ने बताया कि बृजेश की छाती में तीन पसलियां टूट गई थी और फेफड़े व हृदय के ऊपर की झिल्ली पेरिकार्डियम फट गई थी। मरीज का हृदय व फेफड़ा छाती से बाहर निकल गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, तो उसे ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां से ऑपरेशन के लिए सीटीओटी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने पेरिकार्डियम की सिलाई की। रोगी का स्टरनम में भी फ्रेक्चर था। वहां से रक्त रिसाव हो रहा था, जिसे नियंत्रित किया गया। टूटी स्टरनम को स्टेनलेस स्टील के तारों से और पसलियों को प्लेट से जोड़ा गया। पांच घंटे में रोगी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में डॉ. रामगोपाल यादव का डॉ. मौलिक और डॉ. शेफाली ने सहयोग किया। एनेस्थीसिया डॉ. रविंद्र पोद्दार एवं डॉ. भगवान ने दिया। इसके बाद रोगी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। अब रोगी की स्थिति सामान्य है। सवाईमानसिंह अस्पताल में यह इस तरह का दुर्लभ ऑपरेशन है। पूर्व में भी कोर्डियक थोरेसिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीमों ने कई जटिल सर्जरियां करने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि एसएमएस का कार्डियक थोरेसिक सर्जरी सेंटर पूरे देश के सबसे बड़े कार्डियक थोरेसिक सर्जरी सेंटरों में शामिल है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस पर गरजी राजे, बोली हमने जो किया वह जनता बताती है, कांग्रेस ने सिर्फ वादें किए Thursday 16 November 2023 01:58 PM UTC+00 rajasthan election 2023 : डूंगरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ने कहा कि जो वादा किया वह निभाना होता है। लेकिन, कांग्रेस सिर्फ वादे करती है। उनको निभाती नहीं है। सत्ता में आने से पहले सबको गिनती गिनाई थी। एक, दो, तीन कर दस.. और दस दिन में किसानों के कर्जे माफ कर देंगे। पर, पूरे पांच साल निकल गए एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। पर, हमने वादा किया था कि गरीब किसानों के 50 हजार रुपए के ऋण माफ करेंगे और आठ हजार रुपए के ऋण माफ किए। करीब 28 लाख किसानों को प्रदेश में लाभ हुए। इसमें डूंगरपुर के 12 हजार 800 किसानों के 40 करोड़ रुपए माफ किए। हमने ऋण माफी का सर्टिफिकेट दिया। वादा करते हैं, तो पूरा भी किया। राजे गुरुवार को आसपुर विधानसभा क्षेत्र के पुनाली गांव में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रही थी। राजे ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों पर जमकर प्रहार किया। राजे ने एक-एक योजना गिनाते हुए उनका लाभ आमजन को नहीं मिलने के दावे किए। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आज कहीं भी जाओ बिना कुछ दिए काम नहीं हो रहा है। राजे ने कहा कि हम जब सरकार में थे उस समय 22 घंटे सिंगल फेज लाइट की व्यवस्था की थी। अभी सरकार ने 100 यूनिट माफ कर देंगे। लेकिन, यहां तो बिजली ही नहीं मिल रही है, तो फिर फ्री बिजली देने का क्या अर्थ है। हमने पंचायत मुख्यायल पर 12वीं तक स्कूल खोले। गौरव पथ दिए। हमारे समय में चिकित्सक थे। शिक्षक थे। आज नहीं मिल रहे हैं। हम खजाना खोल कर मोबाइल दे देने से क्या मतलब है। 19 बार पेपर लीक हुए सिंचाई सुविधा में करेंगे विस्तार जातिगत राजनीति नहीं करते | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
कमिश्नर जोसफ ने जयपुर पुलिस के बहादुरों को दिया दीपावली पर स्नेह भोज Thursday 16 November 2023 01:59 PM UTC+00
डीजीपी ने भी दी बधाई पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर्ष, उल्लास और उमंग का यह पर्व हमें शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस कर्मियों से पूर्ण सतर्कता और सद्भावना के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का आव्हान किया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समरोह में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
सराफ-अर्चना में खूब चली विकास का श्रेय लेने की लड़ाई, भाजपाई गढ़ में इस बार बड़ा घमासान Thursday 16 November 2023 02:15 PM UTC+00 भाजपाई गढ़ के रूप में जानी जाती रही मालवीय नगर विधानसभा सीट पर पिछली बार कांग्रेस ने हार का अंतर मात्र 1704 मतों तक लाकर नए समीकरणों के संकेत दिए थे। लेकिन नजदीकी हार के बावजूद भाजपा ने यह साबित कर दिया कि यहां उसे हराना आसान नहीं है। इस बार कांग्रेस और भाजपा ने गत चुनाव के समीकरणों को ही टिकट वितरण का आधार माना और पुराने प्रत्याशी रीपिट किए हैं। कांग्रेस मानकर चल रही है कि पिछली बार नजदीकी मुकाबले में हारी अर्चना शर्मा ही यहां भाजपा प्रत्याशी सराफ को चुनौती दे सकती है। जबकि भाजपा के स्वाभाविक मजबूत दावेदार कालीचरण ही रहे। दोनों पुराने प्रतिद्वंदी इस बार भी आमने सामने हैं। खास बात यह है कि दोनों की यह प्रतिद्वंद्विता चुनाव ही नहीं बल्कि पूरे पांच वर्ष विकास कार्य के श्रेय को लेकर भी रहती आई है। ऐसे में यहां चुनावी मैदान इस बार भी घमासान के संकेत दे रहा है। दोनों ही दलों में इस बार टिकट के लिए दावेदारों की कतार रही। प्रचार अभियान शुरू होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के दावेदार सार्वजनिक तौर पर शांत हैं, लेकिन उनके सभी समर्थक अभी भी पूरी तरह पार्टी के प्रत्याशियों संग नहीं जुड़ पाए हैं। पिछली बार इस क्षेत्र में 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस बार 10 प्रत्याशी और 216873 मतदाता हैं। सीट पर रहता आया है भाजपा का दबदबा वर्ष 2008 के परिसीमन से अस्तित्व में आई इस सीट पर कालीचरण सराफ लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। पहले चुनाव में यहां से उनके सामने राजीव अरोड़ा प्रत्याशी थे। 2013 से यहां अर्चना शर्मा लगातार तीसरी बार उनके सामने प्रत्याशी हैं। सराफ सात बार विधायक रह चुके हैं। परिसीमन से पहले वे तत्कालीन जौहरी बाजार विधानसभा क्षेत्र से भी चुने जाते रहे हैं। पिछली बार इतने मिले मत गत चुनाव में सराफ ने 70221 मतों के साथ अपना वोट शेयर 48.17 प्रतिशत रखा। जबकि अर्चना का वोट शेयर 68517 मों के साथ 47 प्रतिशत रहा। तीसरे नंबर पर 2371 मतों के साथ नोटा रहा। बड़े मुद्दे - करतार पुरा नाला लंबे समय से पक्का करने की बात की जा रही है, लेकिन अब तक काम शुरू नही हुआ प्रत्याशियों के तीन-तीन वादे कांग्रेस जनता की अनुशंसा पर नियोजित विकास करवाएंगे भाजपा क्षेत्र में विकास कार्य और लोगों की समस्याओं का निस्तारण जारी रहेगा यह कहा लोगों ने टोंक फाटक क्षेत्र के आस-पास पांच अंडरपास बन गए, लेकिन इसके बावजूद महेश नगर और टोंक फाटक पर फाटक बंद होने के बाद जाम की हालत नियंत्रण में नहीं है। यहां फाटक खुलने के बाद रास्ता पार करना काफी चुनौती भरा रहता है। नई सरकार से यही उम्मीद है कि लोगों की राह सुगम करे। --- क्षेत्र में अनियोजित विकास सबसे बड़ी समस्या है। कॉलोनियों तक बाजार बनते जा रहे हैं। यह आमजन के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। लेकिन कोई इसके खात्मे पर बात नहीं करना चाहते। यह समस्या दूर की जाएगी, यह बात सिर्फ चुनावों के समय की जाती है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
कांग्रेस सिर्फ़ झूठे सपने दिखाती है— राजे Thursday 16 November 2023 02:21 PM UTC+00 पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों के काम काज को जनता ने देखा हैं। परखा है। दिल पर हाथ रख कर तुलना करोगे तो पाओगे भाजपा की सरकार लोगों के सपने पूरे करती है,जबकि कांग्रेस सरकार सिर्फ़ सपने दिखाती है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Chunav 2023 : भाजपा प्रदेश की जनता को हर चीज की गारंटी देगी : स्मृति ईरानी Thursday 16 November 2023 02:46 PM UTC+00 Rajasthan Chunav 2023 : टोंक। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश की जनता को हर चीज की गारंटी चाहिए तो भाजपा की सरकार लानी होगी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों व गरीब को उनके हक की गारंटी देगी। ईरानी गुरुवार को यहां देवली के अटल उद्यान में उनियारा-देवली से भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बच्चियों का बलात्कार कर भट्टियों में जला दिया जाता है। प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो महिला सुरक्षा का प्रबंध होगा। उनको आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस दिन में कर्जा माफी का वादा किया था, लेकिन बीस हजार किसानों की जमीनें जब्त कर नीलामी कर दी है। चुनाव में फिर कांग्रेस लोगों को बहलाकर, फुसलाकर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। नब्बे पैसे कांग्रेस वाले खा जाते हैं... जादूगर ने शहजादे का साथ निभाया, अमेठी में पब्लिक का जादू छाया कांग्रेस के इंजेक्शन लगाएं ये गारंटी भी दी... -गेहूं पर एमएसपी के साथ 2700 का बोनस दिया जाएगा। -लाडो के जन्म पर दो लाख रुपए दिए जाएंगे। -मातृत्व वंदन योजना के तहत पांच हजार की जगह आठ हजार रुपए दिए जाएंगे। -12वीं पास छात्राओं को मुफ्त की स्कूटी दी जाएगी। -किसान सम्मान निधि में छह हजार की जगह 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। -युवाओं को ढाई लाख नौकरियां दी जाएगी।
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मुख्यमंत्री गहलोत की सरकार में सरकारी कार्यालय सोना उगलते है - सीपी जोशी Thursday 16 November 2023 02:52 PM UTC+00 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राहुल गांधी के राजस्थान के चुनावी दौरे और तारानगर में दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही प्रदेश में राहुल गांधी के दौरे शुरू हो जाते हैं। इस बार वे चुनाव से 10 दिन पहले सक्रिय हुए हैं। उनकी स्मृति से पिछले चुनावों के वादों की यादें धूमिल हो चुकी है, इसलिए केंद्र सरकार को मनगढ़ंत मुद्दों पर कोसने के अलावा उनके पास अपनी सरकार के जनहित और विकास के कामों का कोई तथ्य नहीं था। पिछले वादों के अनुसार न तो किसानों के कर्ज माफ हुए, न गरीबों की गरीबी समाप्त हुई। वे गहलोत सरकार से पांच साल का हिसाब मांगने के स्थान पर केंद्र सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, यह उनके हार के भय को स्पष्ट दिखा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को यहां कहा कि राहुल गांधी आलू से सोना बनाने की बात करते हैं, लेकिन यहां कांग्रेस राज में सरकारी कार्यालय जो करोड़ों रुपया और सोना उगल रहें है, इस पर राहुल गांधी कुछ नहीं बोलते। जिन उद्योगपतियों पर राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हीं से एमओयू करके काम कर रहे हैं। क्या यह बात राहुल गांधी नहीं जानते? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा पिछले 70 वर्षों से कांग्रेस देश की गरीबी मिटाने की बात कर रही है, लेकिन आज तक गरीबी नहीं मिटी। चुनाव से कुछ महीने पहले इन्हें गरीब लोग याद आ जाते हैं और चुनाव जीतते ही उनसे मुंह फेर लेते हैं। गरीबों के कल्याण और उत्थान का काम तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किया है। जितने मकान पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने बनाकर नहीं दिए, उससे अधिक गरीबों को मकान पिछले 9 वर्ष में मिल चुके हैं। किसानों को आर्थिक संबल और उनकी आय बढ़ाने वाली योजनाएं पिछले 60 सालों में नहीं आई । उससे कहीं अधिक 9 सालों में आ चुकी है। बैंक में गरीबों के खाते खुलवाने का काम मोदी सरकार ने किया है, ताकि गरीबों के हक का पूरा पैसा उन तक पहुंचे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। भाजपा ने कभी नहीं कहा कि सिर्फ हिन्दी पढ़ो, अंग्रेजी नही। राहुल गांधी हिन्दी भाषा पर ओछी मानसिकता वाली टिप्पणी कर रहें है, केन्द्र की मोदी सरकार ने अपनी शिक्षा नीति में हिन्दी और अंग्रेजी दोनो ही भाषाओं के साथ क्षेत्रीय भाषाओं को भी महत्व दिया है। केवल कागजों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोल देने से बच्चे अंग्रेजी नहीं सीख सकते, इसके लिए वहां पर शिक्षकों की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा खोले गए अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में ना तो शिक्षक है और ना ही पर्याप्त व्यवस्था। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
नड्डा बोले- गहलोत के परिवार को 11 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला Thursday 16 November 2023 02:56 PM UTC+00 जयपुर। चुनाव से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बरसे। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार को 11 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट रिसीव हुआ है। यह बताता है कि कांग्रेस किस तरह से परिवारवाद-भ्रष्टाचार को बढ़ाती है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले पांच साल में पांच बातों के लिए जाना जाती हैं। भ्रष्टाचार, महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़, किसानों का तिरस्कार, पेपर लीक, गरीब-दलित और पिछड़ों पर अत्याचार। नड्डा गुरुवार को जयपुर में भाजपा मीडिया सेंटर में घोषणा पत्र जारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक के रिकॉर्ड बने हैं। वृद्ध पेंशन योजना में भी 450 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। गहलोत सरकार के घोटालों की जांच के लिए एसआईटी बनाएंगे | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Govt Jobs : एसबीआई ने राजस्थान के लिए जूनियर एसोसिएट्स के 940 पदों पर निकाली भर्ती Thursday 16 November 2023 03:46 PM UTC+00 SBI Junior Associates Recruitment 2023 : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 8283 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 940 पद राजस्थान के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 7 दिसंबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेेंगे। राजस्थान के लिए निकाले गए 940 पदों में से एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य अभ्यर्थियों के लिए क्रमश: 159, 122, 188, 94 और 377 पद हैं। दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए भी पद आरक्षित हैं। बैकलॉग वेकेंसी भी भरी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। SBI Clerk Notification 2023 : आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयन प्रक्रिया आवेदन शुल्क -General/ OBC/ EWS : 750 रुपए ऐसे करें अप्लाई | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार Thursday 16 November 2023 03:51 PM UTC+00 जिला स्पेशल टीम और बस्सी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 78 हजार 250 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने परिवहन के समय काम में ली गई गाड़ी को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पांच साल में 30 प्रतिशत बढ़े सीओपीडी के मामले Thursday 16 November 2023 04:19 PM UTC+00 जयपुर। धूम्रपान और प्रदूषण के कारण सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनोरी डिसीज) पेशेंट बढ़े हैं। अवेयरनेस न होने के कारण दुनिया में सीओपीडी से मौत का रेश्यो अब तीसरे नंबर पर आ चुका है, जबकि पहले और दूसरे नंबर पर कैंसर और हार्ट अटैक हैं। वहीं पिछले पांच साल में सीओपीडी 30 परसेंट केस बढ़े हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि प्रदूषित वातावरण के एक्सपोजर से सांस नली सिकुड़ने लगती है। इससे लंग्स एवं हार्ट में दबाव पड़ता है। समय पर इलाज ही इसका उपाय है। यदि ऐसा नहीं होता है मरीज को जान का खतरा भी हो सकता है। वरिष्ठ श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ.के.के.शर्मा ने सीओपीडी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही समय पर पहचान होने और इलाज शुरू होने पर मरीज बेहतर जीवन जी सकता है। सिकुड़ जाती है फेफड़े के अंदर की नलियां महिलाओं में भी होने की संभावना ये भी जानें – | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Rajasthan Chunav 2023 : योगी आदित्यनाथ ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, बोले जब भी आपदा आती है तो कुछ लोग इटली भाग जाते हैं Thursday 16 November 2023 05:25 PM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा और कहा, जब भी देश में कोई आपदा आती है, तो कुछ लोग इटली चले जाते हैं जबकि कुछ लोग जयपुर आते हैं। आदित्यनाथ का अप्रत्यक्ष तंज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर था, जो पहले भी कई बार इटली में अपनी नानी के घर जा चुके हैं। साथ ही सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी, जो दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के कारण डॉक्टरों की सलाह पर इन दिनों जयपुर में हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में आदित्यनाथ ने कहा कि रेगिस्तानी राज्य की जनता कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : जयपुर में राहुल ने कहा, 'हम साथ हैं, कांग्रेस चुनाव जीतेगी' उन्होंने कहा, कांग्रेस देश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का मूल कारण है। इसका एकमात्र समाधान भाजपा और (नरेंद्र) मोदी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इटावा (कोटा), बूंदी और केकड़ी (अजमेर) में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, कांग्रेस आस्था के साथ खेलती है। हम नारा लगाते थे कि 'राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' और कांग्रेस नेता हंसते थे और कहते थे कि हम राम मंदिर कैसे बनाएंगे। यह भी पढ़ें : Rajasthan Chunav 2023 : जेपी नड्डा ने कसा तंज, बोले कांग्रेस के नेता आजकल राम-राम जप रहे हैं योगी ने कहा, हमने तब नारा लगाया कि 'रामलला हम आएंगे और सबसे पहले विवादित ढांचा हटाएंगे।' इसके बाद हमने मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाया।" केकड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहा, जब मैं सड़क मार्ग से केकड़ी आ रहा था तो जगह-जगह गड्ढे दिख रहे थे। कुछ जगहों पर तो यह भी पता नहीं चल रहा था कि सड़क पर गड्ढे हंै या गड्ढे पर सड़क। 'जब एक भ्रष्ट सरकार काम करती है, तो भाई-भतीजावाद हावी होना तय है। उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले इसी तरह के माफिया मौजूद थे। हम उन्हें बाहर निकालने के लिए बुलडोजर लाए।" तुष्टिकरण की नीति पर चलती है कांग्रेस निमंत्रण देने आया हूं भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी कांग्रेस की देन -आईएएनएस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
हाईब्रिड वर्किंग का हार्ट से संबंध, जानिए कैसे काम का तरीका हार्ट को करता है मजबूत Thursday 16 November 2023 06:01 PM UTC+00 | Tags: health शोधकर्ताओं के मुताबिक कर्मचारियों को अधिक लचीलापन, संतुलन और समर्थन देने से उनके हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक कोविड के बाद से काम में लचीलेपन के कुछ लाभ देखे हैं। वर्किंग कल्चर बदलने से एम्प्लॉयर को भी फायदा हुआ है। काम में लचीलेपन और कर्मचारियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने से उत्पादकता अधिक हो सकती है और टर्नओवर भी कम हो सकता है। ऐसे हुआ अध्ययन कर्मचारियों का सम्मान जरूरी डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। Tags:
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
बड़ा उलटफेर : मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात के बाद आप प्रत्याशी पप्पू कुरैशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन Thursday 16 November 2023 06:17 PM UTC+00 Rajasthan Chunav 2023 : जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। हवामहल क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पप्पू कुरैशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी को समर्थन देने की घोषणा की है। दरअसल, पप्पू कुरैशी (AAP candidate Pappu Qureshi) के चुनाव मैदान में आने से कहीं न कहीं मुस्लिम वोटो के बंटवारे की आशंका बनी हुई थी। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम पप्पू कुरैशी के घर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अमीन पठान भी पप्पू कुरैशी के घर पहुंचे थे। सीएम के सामने गिले शिकवे सुनाएं जनसभा को किया संबोधित | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |





































































