>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी पर 35 लाख हड़पने का आरोप, परिवाद दर्ज Saturday 18 November 2023 06:44 AM UTC+00 नदबई थाना पुलिस में एक तृतीय श्रेणी शिक्षक ने नदबई के कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर सिंह अवाना के खिलाफ शिकायत दी है। इस पर परिवाद दर्ज किया गया है। हालांकि अभी परिवाद की जांच की जाएगी। शांति कॉलोनी के रहने वाले कुंवर सिंह ने शिकायत देते हुए बताया कि जोगिंदर सिंह अवाना 2018 में नदबई से चुनाव लड़े थे।
|
Rajasthan Elections 2023 : भरतपुर जनसभा में पीएम मोदी बोले, 3 दिसम्बर को कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी Saturday 18 November 2023 06:55 AM UTC+00 Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग एक ही चरण में 25 नवंबर को होगी। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजस्थान में जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है। कांग्रेस हो या फिर भाजपा सहित दूसरी पार्टियां फुल एक्शन मोड में हैं। जेपी नड्डा और अमित शाह के बाद आज शनिवार (18 नवंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी भरतपुर पहुंच गए हैं जहां उनका वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का भरतपुर दौरा पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भरतपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि तीन दिसम्बर कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया भारत का लोहा मान रही है। यह सब मेरी नहीं आपके एक वोट का कमाल है।
|
Rajasthan Elections 2023 : भरतपुर में पीएम मोदी की हुंकार, जानें 11 बड़ी बातें Saturday 18 November 2023 07:39 AM UTC+00 Rajasthan Elections 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को राजस्थान के भरतपुर के कॉलेज मैदान में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के कामों की पोल जनता के सामने खोली। पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। भरतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस जहां-जहां आती है, वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसके लिए आपका जीवन तक दांव पर क्यों न लगाना पड़े। |
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने वाले मंत्री को इनाम दिया, पेट्रोल के दामों को लेकर कही बड़ी बात Saturday 18 November 2023 07:47 AM UTC+00 PM Modi Rally in Bharatpur: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भरतपुर के एमएसजे कॉलेज मैंदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आपको लगता है आज दुनिया में हिन्दुस्तान का नाम बढ़ रहा है। अमरीका में भी बज रहा है, यूके में भी बज रहा है, ऑस्ट्रेलिया में भी बज रहा है। अपको गर्व हो रहा है, खुशी हो रही है, संतोष हो रहा है। यह सब किसके कारण हो रहा हैं आपका जवाब पूरी तरह गलत। जी नहीं यह मोदी के कारण नहीं बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है। यह आपके कारण हो रहा है। क्योंकि आपने एक वोट देकर स्थिर और मजबूत सरकार बनाई। इसलिए भारत आज हर मैदान में जीत रहा है।
कांग्रेस एक दलित अफसर को ऊंचे पद पर जाते हुए देख ही नहीं सकती। यह वही कांग्रेस है जिसने राम नाथ कोविन्द का विरोध किया था। बाबा साहेब का हमेशा विरोध किया। उन्हें राजनीति से दूर करने के कोशिश की है। वहीं भाजपा आंबेडकर से जुड़े तीर्थ स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। भाजपा ने ही देश को दूसरा कानून मंत्री दिया है। अर्जुनराम मेघवाल भी राजस्थान के ही हैं। अर्जुन राम मेघवाल भी देश के बड़े कानूनों को बनाने में भूमिका निभा रहे हैं।
मोदी ने कहा कि यहां दूसरे राज्यों से पेट्रोल के दाम इसलिए ज्यादा है, क्योंकि कांग्रेस सरकार लुटेरी है। केंद्र सरकार रेट कम कर रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार टैक्स कम करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने यह पैसा नेताओं की तिजोरी में भरा है। भाजपा सरकार बनी तो कांग्रेस का यह खेल भी खत्म होगा। भाजपा सरकार बनते ही पेट्रोल के दामों की तुरंत समीक्षा होगी और लोकहित में निर्णय लिया जाएगा। |
बिना लाईसेंस पर्सनल आईडी से अवैध टिकिट बनाते दो गिरफ्तार Saturday 18 November 2023 04:16 PM UTC+00 बयाना. रेल्वे ई-टिकटों के गोरखधन्धे के कारोबार में लिप्त दो ई-मित्र की दुकान करने वाले दुकानदारों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की अपराध खुफिया शाखा कोटा ने बयाना में दो स्थानों पर कार्रवाई कर दो जनों को अवैध रूप से ई-टिकटों के कारोबार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही इन दुकानदारों से 38 टिकटों का रेकॉर्ड व 2 लाइव टिकिट बरामद किए हैं। उपयोग में लिए गए टिकटों की कीमत 4305 रुपए और लाइव टिकटों की कीमत 3333 रुपए बताई गई है। वहीं इन टिकटों के कार्य में लिए जा रहे उपकरण कप्यूटर-प्रिंटर आदि को भी जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियो के खिलाफ रेल्वे एक्ट की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आरपीएफ पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कस्बे के ई मित्र दुकानदार गिरीश कुमार गर्ग को सुभाष चौक से वहीं दूसरे दुकानदार बलराम कुमार को आर्य समाज रोड से पकड़ा है। इनमें से दुकानदार गिरीश गर्ग को 3 साल पहले भी इस तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार शटर बंद कर रफूचक्कर हो गए। आरपीएफ चौकी प्रभारी के अनुसार अवैध रूप से रेल्वे आरक्षण ई-टिकट बनाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कोटा मण्डल की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल की अपराध एवं खुफिया शाखा कोटा को सूचना मिली थी कि बयाना मेें ई मित्र के दुकानदार इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं। रेल्वे सुरक्षा एवं खुफिया शाखा के एसआई भूपेंन्द्रसिहं के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रेलवे की यह टीम शनिवार को दोपहर बयाना पहुंची। जिसने कस्बे के सुभाष चौक से दुकानदार गिरीश गर्ग और आर्य समाज रोड से ई मित्र दुकानदार बलराम को बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से रंगे हाथों रेल्वे के आरक्षण ई-टिकट बनाते हुए पकडा है। रेलवे सुरक्षा अधिकारी बोले- पर्सनल आईडी से टिकट बनाना अवैध |
कामां में जाम बना गले की फांस, लोग हो रहे परेशान Saturday 18 November 2023 04:24 PM UTC+00 भरतपुर. कामां दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक जाम की स्थिति से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर ना तो नगर पालिका प्रशासन का ध्यान दे रहा है और ना ही कामां पुलिस इस समस्या पर अपनी गंभीरता दिखा रही है। दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक दुकानों के तख्त व टीन सहित आड़ी- तिरछी बाइकों को खडा कराकर अस्थाई अतिक्रमण कर रास्तों को सकड़ा कर दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर कस्बे के दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर बस स्टैण्ड तक दुकानों के आगे अन्य ठेली वालों को फड किराए पर दे रखे हैं। वहीं बस स्टैण्ड के निकट साड़, घर की भूमि पर सब्जी विक्रेताओं की ओर से खोके आदि लगाकर मुख्य रास्ते को अवरूद्ध कर रखा हैं। इन सब्जी की दुकानों के सामने अन्य लोगों को किराएदार के रूप में ठेले लगवा रखे हैं। जिससे हर घन्टे जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसको लेकर स्थानीय नगर पालिका प्रशासन सहित पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को लिखित में शिकायत भी की जा चुकी है। फिर भी नगर पालिका प्रशासन व पुलिस अनदेखी कर रही है। जाम की समस्या से परेशान हो चुका है आमजन कामां के दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक हर पल लगने वाले जाम से आमजन काफी परेशान हो चुका है। जाम की समस्या कोई नई नहीं है। लेकिन जाम की समस्या पर कोई भी अधिकारी अपनी गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जबकि दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक विभिन्न विभागोें के कार्यालय भी मौजूद है और अधिकारियों का भी आना जाना बना रहता है और कई बार तो अधिकारी भी जाम में फंस जाते हैं। इनका कहना... ---नगर पालिका प्रशासन को साथ लेकर अस्थाई अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। -देशराज कुलदीप, सीओ, कामां |
Education Innovation: बच्चों को लुभाएंगी किताब, सुधरेगी लाइब्रेरियों की स्थिति Saturday 18 November 2023 04:33 PM UTC+00 डीग. मोबाइल और कंप्यूटर के वीडियो गेम में उलझे बच्चों को स्कूल अब किताबों से जोड़ेगा। स्कूली विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि जगाने के लिए अब हर वर्ष 2 दिसंबर को लाइब्रेरी दिवस मनाया जाएगा। स्कूलों में स्थित लाइब्रेरी की पुस्तकों को वितरित कर अच्छी पुस्तकें पढ़ने में रुचि जागृत की जाएगी। इसके लिए गत 6 नवंबर को शिक्षा संकुल में संस्था प्रधानों की हुई आमुखीकरण कार्यशाला में शिक्षा सचिव ने निर्देश दिए थे। उसी क्रम में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों तथा जिला परियोजना समन्वयकों तथा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) को निर्देशित करते हुए आगामी 2 दिसंबर से स्कूलों में लाइब्रेरी दिवस मनाने को कहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |






