>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
राजस्थान चुनाव 2023: डॉ. रघु शर्मा और शत्रुघ्न गौतम आमने-सामने, केकड़ी को बनाया जिला, विकास की दौड़ में पिछड़ा शहर Friday 17 November 2023 06:51 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा क्षेत्र केकड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा और भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम चुनाव मैदान में फिर आमने-सामने हैं। दोनों ने केकड़ी के विकास और पिछड़ेपन को लेकर प्राथमिकताएं गिनाई हैं। राजस्थान पत्रिका ने दोनों से बातचीत की। कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा ने केकड़ी के जिला बनने को उपलब्धि बताया। भाजपा प्रत्याशी गौतम ने शहर को क्षेत्रीय विकास में पिछड़ा बताया। यह भी पढ़ें : जितेन्द्र सिंह बोले- कांग्रेस ने पांच साल काम किया, भाजपा जाति-धर्म व जुमलों के सहारे सवाल-केकड़ी क्षेत्र के लिए सबसे अहम मुद्दा क्या मानते हैं?
यह भी पढ़ें : चाचा-भतीजी आमने-सामने, कांग्रेस के बागी ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला, पढ़िए पूरी खबर
|
सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- जब भी आपदा आती है तो कुछ लोग भाग जाते हैं इटली Friday 17 November 2023 07:05 AM UTC+00 Rajasthan election 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, तो कुछ लोग इटली चले जाते हैं जबकि कुछ लोग जयपुर आते हैं। आदित्यनाथ का अप्रत्यक्ष तंज राहुल गांधी पर था, जो पहले भी कई बार इटली में अपनी नानी के घर जा चुके हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी भी, जो दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के कारण डॉक्टरों की सलाह पर इन दिनों जयपुर में हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में आदित्यनाथ ने कहा कि रेगिस्तानी राज्य की जनता कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का मूल कारण है। इसका एकमात्र समाधान भाजपा और नरेंद्र मोदी हैं। यह भी पढ़ें: Mandi News: छठ महापर्व पर मंडी भाव ने किया निराश, प्याज और लहसुन दाम बढ़े, आलू हुआ सस्ता आस्था के साथ खिलवाड़ करती है कांग्रेस आदित्यनाथ ने कहा, "हमने तब नारा लगाया कि 'रामलला हम आएंगे और सबसे पहले विवादित ढांचा हटाएंगे।' इसके बाद हमने मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाया।" माफिया को बाहर करने के लिए लाए बुलडोजर धार्मिक स्थलों पर पैसा खर्च करने से बचती है कांग्रेस यह भी पढ़ें: राजस्थान में मायावती भरेंगीं हुंकार, बसपा उम्मीदवारों के पक्ष के मांगेंगी वोट |
Good News : अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिला विस्तार, जानेंगे तो होंगे खुश Friday 17 November 2023 09:06 AM UTC+00 Good News : राजस्थान में मौजूदा वक्त में तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इनमें एक अजमेर वाया जयपुर दिल्ली, दूसरी जोधपुर से गुजरात के साबरमती और तीसरी उदयपुर से जयपुर के बीच संचालित हो रही है। एक नई खुशखबर। अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार को मंजूरी दे दी गई है। अब वे यात्री जो अजमेर से ट्रेन के जरिए कम समय में पंजाब जाना चाहते हैं उनके लिए लिए अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुफीद साबित होगी। राजस्थान के अजमेर से पंजाब जाने वाले यात्री अजमेर, जयपुर और दिल्ली से चंडीगढ़ का अब सीधा सफर कर पाएंगे। इसका फायदा गुरुग्राम के अलावा अलवर के यात्रियों को भी मिलेगा। ऐसी संभावना है कि राजस्थान को दो वंदे भारत ट्रेनें और मिल सकेगी। |
आरएएस 2021 का परिणाम जारी, श्री गंगानगर के विक्रांत ने किया टॉप Friday 17 November 2023 06:12 PM UTC+00 RPSC RAS Result 2021: आरएएस 2021 भर्ती आखिर अंजाम तक पहुंच गई। शुक्रवार को अंतिम साक्षात्कार के बाद देर रात राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नतीजा जारी कर दिया। आयोग ने 2155 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया है। श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने राज्य में टॉप किया है। टॉप 10 की सूची में पहली बार पांच महिलाओं ने दबदबा कायम किया है। रोल नंबर 900900 का परिणाम राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका के अध्ययधीन रहेगा। रोल नंबर 912097, 914503, 914763, 915015 के परिणाम सील्ड कवर रहेंगे।
ये हैं प्रदेश के टॉप 10 विक्रांत शर्मा (905006)- श्रीगंगानगर टॉप 10 सूची में पांच महिलाएं श्रीगंगानगर जिला आगे |
स्वाध्याय से दूर हो रही युवा पीढ़ी, पुस्तकों से प्रेम जरूरी. . Friday 17 November 2023 06:29 PM UTC+00 इंटरनेट व मोबाइल की दुनिया में युवा पीढ़ी स्वाध्याय से दूर होती जा रही है। ऐसे में सामान्य पुस्तकों को पढ़ने का अभ्यास खत्म हो चुका है। कोर्स की पुस्तकें नहीं पढ़ते तो वेद-पुराण कहां पढ़ सकेंगे। भारतीय संस्कृति के ज्ञान व संस्कारवान बनाने जीवन में सिद्धांतों का पालन करने के लिए पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है। यह बात मूलत: केरल व हाल दुबई निवासी विनोद कुमार ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में कही। वह यहां पुष्कर रोड ऋषि उद्यान में चल रहे ऋषि मेले में सपरिवार पहुंचे हैं। मूलत: केरल के कोट्टयम निवासी विनोद कुमार गत 10 सालों से दुबई में एक सरकारी कंपनी में सेवारत हैं।वेदों में अथाह ज्ञान उन्होंने कहा कि वेदों में अथाह ज्ञान है। उनमें लिखे उपदेशों में स्वयंसिद्ध व सैद्धांतिक विचार हैं। व्यावहारिक द़ृष्टि से अपने आप में सिद्ध हैं व उनसे युवा संस्कारवान बनता है, उसमें नैतिकता का विकास होता है।आर्यसमाज की विदेशों में भी पैठ उन्होंने कहा कि आर्य समाज का प्रचार-प्रसार और अधिक होने की जरूरत है। आर्य समाज के वैदिक विद्वानाें की पुस्तकें भी देश-विदेश में उपलब्ध हैं। लेकिन इनका अपेक्षित प्रचार नहीं होता।आर्य समाज में संपूर्ण वैदिक ज्ञान के आधार पर पुस्तकें लिखी गई हैं। कई अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। पुस्तकों में भारतीय संस्कृति को वैज्ञानिक आधार पर प्रामाणिक हैं।देशभर से जुट रहे लोग परोपकारिणी सभा के पदाधिकारी ओम मुनि ने बताया कि ऋषि मेले में इंग्लैंड से भी एक परिवार आया है। इसके साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन सत्संग, भजन व वैदिक विद्धानों के उद्बोधन किए जा रहे हैं। मेले का समापन रविवार को होगा। |
CLAT Exam: क्लैट पेपर पैटर्न में बदलाव, दो घंटे में हल करने होंगे 120 प्रश्न, एक सवाल के लिए मिलेगा एक अंक Saturday 18 November 2023 05:31 AM UTC+00 CLAT Exam Pattern: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) के पेपर पैटर्न में बदलाव किए हैं। अब तक प्रवेश परीक्षा में 120 मिनट के अंदर छात्र-छात्राओं को 150 प्रश्न हल करने होते थे। 3 दिसम्बर को होने वाली परीक्षा में 150 की जगह 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक सहित सम-सामायिकी के 120 प्रश्न 120 मिनट में हल करने होंगे।
|
विश्व कप क्रिकेट फाइनल देखने का अजमेर में भी जुनून Saturday 18 November 2023 05:09 PM UTC+00 भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाला वन-डे क्रिकेट का खिताबी मुकाबला देखने के लिए शहरवासियों में भी खासा जोश है। लोगों ने मैच देखने के लिए घरों में विशेष तैयारियां की हैं। ड्रॉइंग रूम व लॉबी में बड़ी एलईडी लगाकर मैच देखने के इंतजाम किए जा रहे हैं। दिनभर का शेड्यूल मैच के मुताबिक तय किया है। शहर के कई होटल की रूफटॉप पर व रेस्टोरेंट आदि तक में बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मुकाबले को देखने-दिखाने की तैयारियां की गई हैं। तब जोहान्सबर्ग में खेला गया था फाइनल 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में विश्व कप का फाइनल जोहान्सबर्ग में खेला गया था। तब भारत 10 में से 7 मैच जीता था परंतु इस बार भारत ने 10 मैच बिना कोई मैच हारे जीते हैं।40 साल पहले कुछ और थे नियम 1983 और 2023 में कोई पावर प्ले नहीं होता था। मैच कम स्कोरिंग के हुआ करते थे। सुरक्षा उपकरण कम होते थे। जबकि अब नए नियमों से क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। तब दूसरी जगह जाकर देखते थे मैच अस्सी के दशक में गिने-चुने लोगों के यहां रंगीन टीवी होने से उन्हीं के घरों पर जाकर मैच देखने का जुगाड़ किया जाता था। कॉलोनी में लोग एक टेलीविजन के सामने बैठकर मैच देखा करते थे। कितनी बार छत पर जाकर नेटवर्क के लिए एंटीना एडजस्ट करना पड़ता था जो अब किस्से-कहानी हो चले हैं।इनका कहना है फाइनल मुकाबलाें में भारत के पहुंचने के बाद भावनात्मक जुड़ाव का उदाहरण किसी अन्य देश में इतना नहीं होता जितना हमारे देश में होता है। लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। अब लोग घरों में आनंदपूर्वक बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाने को तैयार हैं।अतुल दुबे टेबल-टेनिस अंपायरक्रिकेट का क्रेज भारत में बढा है, तकनीक और उन्नत हुई है। इंप्रोवाइज क्रिकेट देखने को मिलने लगा है। इस बार भारत की स्थिति बहुत अच्छी है। हर भारतवासी टीम इंडिया की जीत कामना कर रहा है। डॉ गजराज सिंह राठौड़ शारीरिक शिक्षक |
बच्चों को जीवन मूल्य भी सिखाएं... कुमार्ग से बचाते हैं वेद- आचार्य ओमप्रकाश Saturday 18 November 2023 05:21 PM UTC+00 बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों व आचार-व्यवहार की शिक्षा भी देनी चाहिए। वेदाध्ययन नहीं करने से हमारे विचार अशुद्ध रहते हैं। कुविचार से ही सारे गलत काम हम कर बैठते हैं जिनका फल दु:ख होता है। वेदाध्ययन से हमारे ज्ञान, विचार शुद्ध होने के साथ ही कर्म भी शुभ होने से जीवन सुखमय होता है। जहां सत्य वैदिक ज्ञान का प्रचार होता है वहां के लोग कुमार्गी नहीं होते। यह विचार आचार्य ओमप्रकाश ने पुष्कर रोड स्थित ऋषि उद्यान में चल रहे ऋषि मेले के दूसरे दिन शनिवार को प्रवचन सत्र में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए सृष्टि के नियमों का पालन करना चाहिए। जो सांसारिक भोगों को सृष्टि नियमों के अनुसार सेवन करता है वही सुखी और स्वस्थ रहता है। हमारा खान-पान सात्विक, शयन-जागरण दिनचर्या युक्त होना चाहिए।संस्कृति रक्षा से करें देश का उत्थान आचार्य सत्यवीर ने कहा कि वीर संस्कृति रक्षा व शक्ति संचय से देश के उत्थान में सहयोग दें। सदाचार ही धर्म है, वैदिक शास्त्रों में सदाचार को धर्म लक्षण बताया गया है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि शुभ विचार जीवन का उत्थान व निर्माण करते हैं। वेदज्ञान से ही व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति होती है।आर्यवीर-वीरांगनाओं ने दिखाए रोमांचक करतब ऋषि मेले के दौरान शनिवार को प्रात:कालीन सत्र में आर्यवीर सम्मेलन हुआ। आर्यवीरों ने देशभक्ति ओज व वीरभाव पूर्ण भजन प्रस्तुत किए। आर्यवीर दल के मंत्री राजूराम ने कहा कि वैदिक सात्विक जोश ही युवा की पहचान है। उदयपुर के मनोज पुरोहित ने केलवाड़ा और अन्य कई गांवों में नशामुक्ति कार्यक्रम चलाकर जनजातीय लोगों को नशामुक्त कर वैदिक संस्कृति में लौटाने की जानकारी दी।संध्याकालीन सत्र में आर्य वीरांगनाओं ने तलवारबाजी, आग के गोले से निकलने व जिमनास्टिक का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। आर्यवीर दल के प्रांतीय संचालक भवदेव शास्त्री ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता ज्योत्सना धर्मवीर, संचालन विश्वास पारीक ने किया। कार्यक्रम में जयसिंह भाटी, मनोज पुरोहित, विजय, आचार्य नन्दकिशोर, गगेन्द्र, कमलेश पुरोहित, प्रणव प्रजापति, दिनेश, जितेन्द्र, भागचन्द, मनोहर, राकेश आदि ने उद्बोधन दिए। आर्य वीरांगना दल की संरक्षिका कुमुदिनी आर्य, सरोज मालू, सुलक्षणा शर्मा, स्नेहा कंवर आदि का भी उद्बोधन हुआ। विजेता प्रतियोगी पुरस्कृतनैतिक शिक्षा प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्शनगर, डीएवी शताब्दी स्कूल, डीबीएन रामगंज, ब्लॉसम, न्यू नोबल, सावन, बालाजी रॉयल स्कूल सहित किशनगढ़ की माधव विद्यापीठ-चैनपुरीया, आदर्श विद्या मन्दिर रूपनगढ़ रोड, सुभाष स्कूल आदि के प्रतियोगियों ने शिरकत की थी। 'संस्मरण' व कैलेंडर का विमोचन मध्याह्न कालीन सत्र में डॉ. सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता व इन्द्र आर्य के संचालन में महर्षि दयानन्द की आर्यावर्तीय व सार्वभौमिक दृष्टि में सामंजस्य विषय पर सम्मेलन हुआ। आचार्य सविता, डॉ. योगानन्द शास्त्री, डॉ. मनु आदि का उद्बोधन हुआ। 'कर्णवास में महर्षि दयानन्द के ऐतिहासिक संस्मरण पुस्तक तथा 'दयानन्द चित्र कथा कैलेण्डर का विमोचन परोपकारिणी सभा के संरक्षक सुरेन्द्र कुमार व उप प्रधान कन्हैयालाल, ज्योत्स्ना धर्मवीर ने किया। सायंकालीन सत्र में महर्षि दयानन्द का चिन्तन-प्राचीन या आधनिक ? पर आयोजित सम्मेलन में मुनि सत्यजित, डॉ. वेद प्रकाश, आचार्य विजयपाल के उद्बोधन हुए। आज के कार्यक्रम रविवार सुबह 5 से 6.30 तक सूक्ष्म क्रियाएं-आसन-प्राणायाम-ध्यान-सन्ध्या होगी। सुबह 7 से 8.30 तक - अथर्ववेद पारायण यज्ञ, पूर्णाहुति, सुबह 8.35 से 8.55 तक वेद प्रवचन, सुबह 9 से 10 तक प्रात:राश एवं सुबह 10 से दोपहर 12.30 तक भजन होंगे। इसी तरह देर शाम तक कई विषय विशेषज्ञों व वैदिक विद्वानों के प्रवचन होंगे। इसमें सोशल मीडिया में आर्य समाज के प्रवक्ता आचार्य प्रशान्त शर्मा, गौतम खट्टर, मीनाक्षी शेरावत शामिल होंगे। इसके साथ वर्तमान गुरुकुलीय शिक्षा व व्यवस्था की दिशा के वक्ता आचार्य सूर्यादेवी चतुर्वेदा, स्वामी मुक्तानन्द परिव्राजक, स्वामी सत्येन्द्र परिव्राजक, महर्षि दयानन्द द्विजन्म शताब्दी व परोपकारिणी सभा की ओर से व्याख्यान होंगे। |
अवकाश की आड़ में हो रहे अवैध निर्माण ! Saturday 18 November 2023 05:34 PM UTC+00 चुनाव आचार संहिता व सार्वजनिक अवकाश की आड़ में शहर में कई जगह हो रहे कथित अवैध निर्माण की लोगों द्वारा जिला कलक्टर, नगर निगम आयुक्त व पुरातत्व विभाग आदि को शिकायतें देकर कार्रवाई की मांग की गई है। शहर में गंज धर्मादा कमेटी कुत्ताशाला के पास व जयपुर रोड भिनाय कोठी के बाहर मुख्य मार्ग हो रहे निर्माण की शिकायतें सामने आई हैं। निगम प्रशासन ने जयपुर रोड पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाते हुए संबंधित पक्षकार से निर्माण स्वीकृति संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। व्यावसायिक भवन निर्माण करने का आरोप बक्शीजी की कोठी निवासी राजकुमार बोथरा ने जिला कलक्टर, आयुक्त नगर निगम व राजकीय संग्रहालय अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आईसक्रीम निर्माता मोहित पर टिनशेड हटा कर पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि निर्माण स्वीकृति की कोई सूचना बाहर नहीं लगी है। यह भूमि जिस परिवार ने कुत्ताशाला के लिए दान दी गई इसमें ट्स्टीगण कच्चे कंस्ट्रक्शन को पक्का करवा रहे हैं। राजस्व अधिकारी पवन मीणा ने बताया कि निगम को जयपुर रोड पर निर्माण कार्य कर ईंट की करीब चार पांच फीट ऊंची दीवार बनाने की जानकारी दी गई। इस पर निगम टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवाया। अन्य शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |








