>>: Digest for November 19, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में शनिवार को 2.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 50, धान (1718) 150, सरसों 50, उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 3000 कट्टों की रही। लहसुन मीडियम 1500 रुपए मंदा रहा। लहसुन 5000 से 21575 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

यह भी पढ़ें: Fertilizer: चुनावी साल में किसानों की बल्ले-बल्ले, खाद के लिए नहीं झेलनी पड़ रही मारामारी

भाव: गेहूं लस्टर 2500 से 2525, गेहूं एवरेज 2550 से 2650, गेहूं बेस्ट 2600 से 2901, सोयाबीन 4500 से 5231, सरसों 5000 से 5500, अलसी 4300 से 4800, कलौंजी 14000 से 16000 धान (1509) 3200 से 3700, धान (1718) 3500 से 4275, धान पूसा (डीपी) 3400 से 4250, चना देशी बेस्ट 5800 से 6000, चना मौसमी 5500 से 6000, चना पेप्सी 5000 से 6000, उड़द 5800 से 9321, मूंग 6000 से 7800, मक्का लाल 1800 से 2100, देशी लाल बेस्ट 2200 से 2300, मक्का सफेद 2200 से 2500, जौ 1600 से 1900, बाजरा 1900 से 2150, ज्वार शंकर 2300 से 3100, मैथी 5500 से 6000, तिल्ली 12000 से 15000, ग्वार 4500 से 5200, धनिया रेनडेमेज 5400 से 6300, धनिया बादामी 6100 से 6800, धनिया ईगल 6600 से 7400, धनिया रंगदार 7500 से 9000 प्रति क्विंटल रहा।

यह भी पढ़ें: Rabi Crop Sowing : सम्भाग में झालावाड़ जिले में सरसों का रकबा बढ़ा, अन्य जिलों में घटा

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1840, चम्बल 1780, सदाबहार 1730, लोकल रिफाइंड 1620, सोयुग गोल्ड 1720, दीप ज्योति 1750, सरसों स्वास्तिक 1970, अलसी 2090 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2990, स्वास्तिक निवाई 2640, कोटा स्वास्तिक 2590, सोना सिक्का 2940 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7280, कोटा फ्रेश 7100, पारस 7150, नोवा 7100, अमूल 9800, सरस 9500, मधुसूदन 7880 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1410, अशोका 1410 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4140 से 4190 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-17200, मूंग 9400-10200, मूंग मोगर 9000-11000, उड़द 11000-12500, उड़द मोगर 11000-14000, मसूर 7350-7600, चना दाल 7400-7800, पोहा 3650-4500 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोना मंदा
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी-सोने के भाव मंदे रहे। चांदी 200 रुपए मंदी के साथ 73,500 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 50 रुपए मंदी के साथ भाव 62,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 62,300 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 62,600 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 600 रुपए प्रति सैकड़ा, 190 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।

कोटा. कोटा जिले के मोड़क पुलिस ने शनिवार को वाहनों की जांच के दौरान एक कार से तीस लाख रुपए बरामद किए हैं। बरामद रुपए के बारे में कार सवार द्वारा कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं करने पर पुलिस ने कार, नकदी जब्त कर ली है तथा मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है।
शनिवार शाम को नेशनल हाईवे 52 पर अमझार नाके पर टीम प्रभारी वेदप्रकाश बैरवा, हैड कांस्टेबल गोबरीलाल, साहेबलाल, कांस्टेबल महिपाल व नूतन वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान चेचट की ओर से आ रही कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो कार से तीस लाख रुपए नकद मिले। कार में सवार पत्थर व्यवसायी पूर्व प्रधान लाडपुरा मन्नालाल गुर्जर द्वारा नकद रुपए के बारे में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कार व नकदी जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया है। इस संबंध में मोडक थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक कार से तीस लाख रुपए नकद मिले हैं। नकदी व कार जब्त कर लिए है। इनकम टैक्स विभाग को अग्रिम कार्यवाही के लिए सूचित किया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.