>>: Rajasthan Assembly Elections 2023 : संगठन ने जताया विश्वास, जनता हमारे साथ

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

संगठन ने जताया विश्वास, जनता मेरे साथ

भाजपा प्रत्याशी: अविनाश गहलोत
उम्र : 41, शिक्षा : एलएलबी, पेशा : वकालात
जवाब: क्षेत्र की जनता में सक्रियता, क्षेत्र में सर्वे के आधार पर ही संगठन ने मुझ पर दूसरी बार विश्वास जताया। जनता मेरे साथ है। कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के साथ लगातार जुड़ा रहा हूं। जिससे हमारा संगठन व पार्टी मजबूत हो रही है।

जवाब: मैं जनता के बीच पिछले पांच सालों में किए गए विकास कार्य के रिपोर्ट कार्ड के साथ पहुंचा हूं। आगामी पांच वर्षों में क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व रोजगार को कैसे सुदृढ कर संकू, इस विचारधारा के साथ जनता के बीच हूं।

जवाब: मैं स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देकर लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास करूंगा और ऐसे प्रयास किए भी है। महिला अपराध में राजस्थान नम्बर एक पर है, क्षेत्र में महिला अपराध को कम करने के लिए महिला पुलिस थाने की मांग करूंगा। सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

जवाब: विधानसभा क्षेत्र में एक केन्द्रीय विद्यालय व रास क्षेत्र में महाविद्यालय बनवाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करवाई जाएगी। क्षेत्र में नए स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने का प्रयास करूंगा।

जवाब: क्षेत्र की मुख्य समस्या रोजगार की है। इसके लिए सीमेन्ट इकाइयों में योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार दिलाना व श्रमिकों के लिए वेज बोर्ड का गठन करने पर फोकस रहेगा। जवाई जल परियोजना को सुचारू रूप से संचालित कराने का प्रयास करूंगा।

आमजन से अपनत्व, जनभावना से मिला टिकट
कांग्रेस प्रत्याशी: सुरेन्द्र गोयल
उम्र : 71, शिक्षा : एमकॉम, एलएलबी, पेशा : वकालात
जवाब: जनता के बीच सक्रियता व पांच बार विधायक रहने पर विकास कार्य कराना। आमजन से अपनत्व का भाव। सर्वे भी आधार रहा है। जनमानस की भावनाओं के आधार पर टिकट मिला है। कांग्रेसी विचारधारा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव में मेरे साथ है।

जवाब: मेरे कार्यकाल में स्वीकृत करवाई जवाई परियोजना, शिक्षा के क्षेत्र में जैतारण में राजकीय पीजी कॉलेज सहित अनेक विकास कार्य करवाए है। मेरी कथनी व करनी में अंतर नहीं है। यही मेरी कार्यशैली की असली तस्वीर भी है।

जवाब: जवाई परियोजना के तहत 131 गांवों में मीठा पानी पहुंचाना। क्षेत्र के 53 गावों तक ही जवाई का पानी पहुंच पाया है। जिन गांवों में जवाई परियोजना का पानी नहीं पहुंचेगा, वहां बिसलपुर का पानी लाने का प्रयास करूंगा। सडक़ों का सुदृढीकरण व वंचित ग्राम पंचायतों में जीएसएस स्थापित करना।

जवाब: जैतारण विधानसभा क्षेत्र में सड़क़, सीवरेज, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त नहीं है। सड़कों का सुदृढीकरण करवाया जाएगा। सीवरेज की मरम्मत व तकनीकि खामियों में सुधार तथा रास व मगरा क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खुलवाने का प्रयास करूंगा।

जवाब: क्षेत्र में सबसे बडी समस्या पेयजल की है। शिथिल पड़ी पेयजल योजना पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करूंगा। क्षेत्र के सभी वंचित गांवों में मीठा पानी पहुंचाने का प्रयास करूंगा। जैतारण, रास, निमाज व आनंदपुरकालू में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराऊंगा। युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.