>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Assembly Elections 2023 : सतरंगी सप्ताह : यहां बैंड वादन संग कराया मतदान का संकल्प Saturday 18 November 2023 05:19 AM UTC+00 Sveep Satrangi Saptah Pali Rajasthan: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत कंटालिया व सारण में मनरेगा श्रमिकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मतदाताओं को वोट की शपथ दिलाई। बैंडबाजे के साथ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन स्वीप प्रभारी भागीरथसिंह राठौड़ ने मनरेगा श्रमिकों के साथ ढोल नगाड़ो व बैंडवादन के साथ गांव के मुख्य मार्ग तक रैली निकाली। व्यक्तिगत संवाद करके 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित किया। घुमन्तु परिवार की कई महिलाओं ने नृत्य करके तो हाथ मे नारा लेखन की प्रतियां लेकर 25 नवम्बर को वोट करने की अपील की। इस मौके स्वीप सह प्रभारी मदनसिंह, बीएलओ लालाराम सुमन, मोहनलाल, पीके पुनावत, मेट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व श्रमिक उपस्थित थे। फालना में उद्योग मंडल प्रांगण में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सतरंगी सप्ताह के तहत बैंड वादन और मतदान प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। जिसमें फालना औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। स्वीप प्रभारी बाली विकास अधिकारी हीरालाल कलबी ने बताया कि फालना उद्योग मंडल परिसर में 500 से अधिक श्रमिकों को मतदान प्रक्रिया को समझाया गया। स्वीप नोडल प्रभारी और सीईओ पाली दीप्ति शर्मा ने श्रमिक वर्ग को मतदान की प्रक्रिया को समझाया। मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके तहसीलदार हरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी खुडाला फालना विनयपाल चौधरी, सीडीपीओ भागीरथ चौधरी, सहायक स्वीप नोडल अधिकारी पाली सोहनलाल भाटी, उद्योग मंडल के डायरेक्टर रामकिशोर गोयल, बहादुरसिंह खालसा, नरेंद्र सुथार, हेमंत राणावत, अमित मेहता आदि मौजूद थे। देसूरी में पंचायत समिति देसूरी की ग्राम पंचायत डायलाना कला में ग्राम विकास अधिकारी अशोककुमार व कार्मिकों की मौजूदगी में शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों ने निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली। विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत डायलाना ग्राम पंचायत के दैनिक मजदूरों को बैंडवादन, मतदान प्रतिज्ञा की गतिविधियो के तहत अंगुली पर निशान, राष्ट्र के नाम स्लोगन के साथ शपथ दिलाई गई। सोजत में स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी के तहत दूसरे दिन ग्राम पंचायत चंडावल नगर में मनरेगा कार्य स्थल पर मतदान की शपथ दिलाई गई। श्रमिकों को वोट का महत्व बताते हुए 25 नवंबर को अधिक अधिक वोट करने की अपील की गई। विकास अधिकारी सोजत डॉ. सुनीता परिहार ने बताया कि जिले का मतदान प्रतिशत कम है। आमजन को मतदान करने को प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चंडावल नगर, मामावास सहित समस्त विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। जहां अतिरिक्त विकास अधिकारी रामचंद्र मालवीय, अधिशासी अभियंता मनरेगा हरिसिंह राजपुरोहित, एईएन मनरेगा नेमाराम, ग्राम विकास अधिकारी गुलाबचंद शर्मा ने भाग लिया। पावा ग्राम पंचायत गोगरा में शुक्रवार को मनरेगा श्रमिकों को ग्राम विकास अधिकारी भगवतसिंह राठौड की ओर से मतदान की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस दौरान श्रमिकों को 25 नवंबर के दिन मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके सेक्टर प्रभारी राजेशकुमार मीना, एएनएम मोनिका, पीईईओ सुंदरदान रत्नू, बीएलओ रामलाल मीना, लक्ष्मणलाल मीना सहित मनरेगा श्रमिक मौजूद रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
