>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election 2023 : वोटिंग के लिए लगी कतारें, 11 बजे तक 24.74 फीसदी मतदान, देखें जिलावार वोटिंग प्रतिशत Saturday 25 November 2023 05:06 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election Live Voting Updates : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार को 25 नवम्बर को 200 सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। मतदाताओं में सुबह से वोट डालने का जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी वोटिंग की। मतदान शाम छह बजे तक होगा। राजस्थान विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसम्बर को आएगा। राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 24.74 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजे अपने परिवार संग सुबह-सुबह ही मतदान करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से ज़्यादा से ज़्यादा वोट करने की अपील भी की। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर के सी स्कीम स्थित महात्मा गांधी रेजीडेंसी स्कूल में मतदान किया। सचिन पायलट ने लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। मतदान करने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है की इस बार रिवाज बदलेगा, क्योंकि लोग चाहते हैं कि वह दोबारा कांग्रेस को सेवा का मौका दें। हमनें देशभर में जो सरकार बनाई है, कर्नाटक में, हिमाचल में उसका हमें सकारात्मक फायदा मिल रहा है। यह भी पढ़ें : राजस्थान में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, यहां वोट डालने पहुंचे दूल्हा और दुल्हन विधानसभा चुनाव-2023 जिला व वोटिंग प्रतिशत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
