>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
19 December 2023 : बस एक क्लिक में जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी और लेटेस्ट खबरें Tuesday 19 December 2023 03:39 AM UTC+00 सुविचार
आज क्या खास - राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पद संभालने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिले भरतपुर जाएंगे, गोवर्धन जाकर श्री गिरिराज महाराज की पूजा करेंगे, जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक और आमजन से जनसंवाद का कार्यक्रम
खबरें आपके काम की राजस्थान की खबरें - राजस्थान में 25 साल बाद पहला मौका होगा जब मंत्रिमंडल में नहीं होगा कोई मुस्लिम चेहरा - देश में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन- 1 का पहला मामला सामने आने और संक्रमितों की संख्या बढ़ने के खतरे के बीच केंद्र सरकार ने राज्यो को चेताया, जरूरी व्यवस्थाएं माकूल रखें - भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी महेश गोगरिया और तहसीलादार राहुल धाकड़ ने रिश्वत लेते पकड़े जाने पर एसीबी टीम पर किया हमला, परिवादी मारपीट कर छीना मोबाइल - हज यात्रा- 2024 के लिए 1090 लोगों ने किया आवेदन, जयपुर के आवेदक को मिला राजस्थान के पहला कवर नंबर, आवेदन की अंतिम तारीख कल 20 दिसंबर - राजस्थान हाईकोर्ट का पारिवारिक न्यायालयों को हाईकोर्ट प्रशासन को निर्देश, वैवाहिक विवादों में पक्षकारों की गोपनीयता का सम्मान करें, सार्वजनिक न करें उनके नाम - श्री राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपियों को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल - जयपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में 26 साल की युवती ने परिचित पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बलात्कार करने का मामला कराया दर्ज - चूरू में जिला समान परीक्षा योजना के दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दो पेपर लीक, वायरल किए गए, परीक्षा संयोजक निलंबित - राजस्थान में उत्तरी हवा के जोर पकड़ने से सर्दी का असर गहराया, 23 दिसंबर से बारिश के आसार. माउंट में पारा माइनस 1 पर स्थिर
देश-दुनिया की खबरें - कैश फॉर क्वैरी मामले में लोकसभा से निष्कासित टीएमसी सांसद महुवा मोइत्रा ने सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - आईसीएमआर के डेटा बैंक से भारतीयों को निजी डेटा लीक कर डार्क वेब पर बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, दो झांसी, एक-एक हरियाणा और ओडिशा से पकड़े गए - पैदल और साइकिल चालकों को सड़क हादसों का ज्यादा खतरा, दुनिया में हर दिन 750 पैदल राहगीर, और 194 साइकिल सवारों की मौतें, डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट - केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि रोजगार के लिए खतरा बनने वाली ड्राइवरलैस कारों को भारत में अनुमति नहीं दी जाएगी - मध्यप्रदेश में विवाह के आधार पर राज्य के बाहर की महिलाओं को नहीं मिलेगा सरकारी नौकरियों में आरक्षण - कर्नाटक के बेलगावी के एक गांव में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के दौरान तमाशबनी बने 50-60 ग्रामीणो की कड़ी आलोचना करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि वह इन लोगों की सामूहिक जिम्मेदरी तय करेगा - वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए देश के 7 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न - दिल्ली के तथाकथित आबकारी घोटाले को लेकर ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से भेजा समन, 21 दिसंबर को पेश होने को कहा - रुवेन अजार होंगे भारत में इजरायल के नए राजदूत, नोर गिलोन की जगह लेंगे - पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में उरी-पुलवामा के हमलों का मास्टर माइंड आतंकी हबीबुल्लाह उर्फ खान बाबा की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या की
शिक्षा/रोज़गार की खबरें - शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सीधी भर्ती परीक्षा- 2022 में सफल रहे लेवल- 2 के 254 अभ्यर्थियों के किया जिला आवंटन - कांस्टेबल भर्ती परीक्षा- 2023 जिला जयपुर ग्रामीण की शारीरिक दक्षता परीक्षा नेहरू नगर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में 27 दिसंबर सुबह 6 बजे से - डीटीएच लिमिटेड में स्टेनोग्राफर व अन्य के 90 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 जनवरी - एसजेवीएन लिमिटेड में अप्रेंटिस के 175, तकनीशियन डिप्लोमा के 100 और तकनीशियन आईटीआई के 125 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 जनवरी - इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस के 1860 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 5 जनवरी - सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 277 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 5 जनवरी - स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेल में मैनेजमेंट ट्रेनी के 92 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
