>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्व वसूली अभियान जारी , 54 कनेक्शन कांटे, वसूला एक लाख जुर्माना Saturday 23 December 2023 06:55 AM UTC+00 बूंदी.शहर में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली अभियान के तहत 54 कनेक्शन काटे गए। जिनमें से 42 कनेक्शन के करीब 1 लाख 2 हजार रुपए मौके पर जमा हुए। विभाग द्वारा विद्युत बिलों की बकाया वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बकाया वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई निरंतर जारी है। बूंदी शहर में घरेलू उपभोक्ताओं पर 78 लाख,पुराने कटे हुए कनेक्शनों पर सवा दो करोड़ रुपए,पेयजल योजना पर 2 करोड़ 66 लाख, नगर परिषद पर रोड लाइट की बकाया 18 करोड़ 10 लाख, नगर परिषद पर ही अन्य कनेक्शन की 16 लाख व अन्य सरकारी उपक्रमों पर 12 लाख 35 हजार रुपए की विद्युत बिलों की राशि बकाया चल रही है। बकाया वसूली अभियान को सफल बनाने के लिए अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में विद्युत बिल जमा होंगे। अधिशाषी अभियंता राजेंद्र कुमार बैरवा ने बताया कि विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2022 से पूर्व के कटे हुए कनेक्शन पर ब्याज पेनल्टी छूट योजना भी वर्तमान में लागू है। जिसका भी कटे हुए कनेक्शन वाले उपभोक्ता अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं । इसी प्रकार 31 दिसंबर 2022 से पहले की सतर्कता जांच प्रकरणों पर भी छूट योजना लागू है जो 31 दिसंबर तक चलेगी। बैठक में अधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी राजस्व वसूली के कार्य में लापरवाही बरतेगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बकाया वसूली में लापरवाही बरतने पर 10 फीडर इंचार्जों को चार्जशीट दी गई तथा इस माह के अंत तक शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड की रेगुलर बकाया राशि 4 करोड़ 54 लाख रुपए,मांगली पेयजल योजना के 9.27 करोड़ रूपए, ग्राम पंचायतों के 1.10 करोड़ रुपए, तथा पूर्व में कटे हुए कनेक्शनों के 8.27 करोड़ रुपए बकाया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
